Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • तमिल अभिनेता विजय ने करूर भगदड़ पीड़ितों से की मुलाकात, कहा – रोते हुए बोले – मुझे माफ कर दिजीए
  • देश-विदेश

तमिल अभिनेता विजय ने करूर भगदड़ पीड़ितों से की मुलाकात, कहा – रोते हुए बोले – मुझे माफ कर दिजीए

himani Shrotiya October 27, 2025

Actor Vijay meets Karur stampede victims: तमिल सुपरस्टार और तमिलगा वेत्रि कझगम (TVK) पार्टी के प्रमुख विजय ने करूर भगदड़ हादसे के पीड़ित परिवारों से सोमवार को महाबलीपुरम के एक निजी रिसॉर्ट में मुलाकात की। हादसे को हुए आज ठीक एक महीना पूरा हो गया है। इस दौरान विजय ने न केवल पीड़ित परिवारों की बात सुनी बल्कि उनसे भावुक होकर माफी भी मांगी। मुलाकात के दौरान अभिनेता विजय कई बार आंसू नहीं रोक पाए और पीड़ितों के दर्द को साझा करते दिखे।

मीडिया को एंट्री नहीं

यह मुलाकात बेहद गोपनीय ढंग से आयोजित की गई थी। TVK पार्टी ने इसके लिए महाबलीपुरम स्थित एक प्राइवेट बीच रिसॉर्ट में करीब 50 कमरे बुक कराए थे। जानकारी के मुताबिक, मुलाकात में 37 पीड़ित परिवारों को आमंत्रित किया गया था और परिवारों के साथ आए करीब 200 लोगों की व्यवस्था की गई थी।
कार्यक्रम में न तो किसी मीडिया प्रतिनिधि को अनुमति थी और न ही पार्टी कार्यकर्ताओं को। केवल TVK के चुनिंदा पदाधिकारी और पीड़ित परिवारों को ही अंदर जाने की अनुमति दी गई।

विजय पहुंचे होटल
विजय पहुंचे होटल

“मुझे माफ कर दीजिए” – रो पड़े विजय

Actor Vijay meets Karur stampede victims: मुलाकात के दौरान विजय ने हर परिवार को अलग-अलग समय देकर उनकी समस्याएं सुनीं। बताया जा रहा है कि कुछ परिवारों ने अपने मृत प्रियजनों की तस्वीरें विजय को दिखाईं, जिसके बाद अभिनेता खुद को संभाल नहीं पाए और फूट-फूटकर रो पड़े।  मिलने के दौरान विजय ने कहा—
“मुझे माफ कर दीजिए। आपने जो खोया है, उसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता। मैं इस त्रासदी के लिए खुद को जिम्मेदार मानता हूं। मैं आपके साथ हूं और जीवन भर आपके साथ रहूंगा।”

महाबलीपुरम के इसी रिजॉर्ट में पीड़ित परिवारों से मिले विजय।
महाबलीपुरम के इसी रिजॉर्ट में पीड़ित परिवारों से मिले विजय।

“आपको किसी चीज की कमी नहीं होने दूंगा”

सूत्रों के मुताबिक, विजय ने पीड़ितों से कहा कि वे उन्हें सिर्फ एक अभिनेता के रूप में न देखें, बल्कि अपने परिवार के सदस्य की तरह मानें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि TVK पार्टी आगे भी इन परिवारों की शिक्षा, रोजगार, इलाज और भविष्य की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाएगी।
विजय ने कहा—
“जो लोग इस दुनिया से चले गए, वे वापस नहीं आएंगे। लेकिन उनके परिवार को अब अकेला महसूस नहीं होने दूंगा। आपकी हर जरूरत में मैं आपके साथ खड़ा हूं।”

पीड़ित परिवारों के लिए खास व्यवस्था

TVK की तरफ से इस मुलाकात को बेहद संवेदनशील माहौल में आयोजित किया गया। पार्टी ने पीड़ित परिवारों के आने-जाने के लिए विशेष AC बसों की व्यवस्था की थी। रिसॉर्ट में भोजन, ठहरने और सुरक्षा की व्यवस्था पार्टी ने खुद की। हर परिवार के लिए एक अलग मीटिंग रूम तय किया गया, ताकि वे बिना किसी झिझक अपनी बात विजय तक पहुंचा सकें।
सुरक्षा कारणों से पूरी बैठक कैमरों से दूर और निजी माहौल में की गई।

Actor Vijay meets Karur stampede victims: करूर भगदड़ हादसा?

यह हादसा 27 सितंबर को हुआ था, जब विजय की पार्टी TVK की रैली तमिलनाडु के करूर जिले में आयोजित की गई थी। रैली स्थल पर अत्यधिक भीड़ इकट्ठा हो गई थी। कार्यक्रम में लोगों की भीड़ नियंत्रण से बाहर हो गई और अचानक भगदड़ मच गई। इस घटना में 41 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 60 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।
मृतकों में महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक थी। हादसे के बाद विपक्षी दलों ने TVK और विजय पर लापरवाही के आरोप लगाए थे, वहीं राज्य सरकार ने जांच के आदेश दिए थे।

तमिल सुपरस्टार विजय की रैली में भगदड़: अब तक 39 मौतें अपनी ही रैली में देर से पहुंचे

विजय की रैली में भगदड़: करूर की वो शाम… जिसे हजारों लोगों ने उम्मीदों और उत्साह के साथ देखा था, अचानक मौत का मंजर बन गई। एक 9 साल की बच्ची के खोने की खबर ने जो हड़कंप मचाया, उसका अंत 39 बेगुनाह जिंदगियों के साथ हुआ। इन जिंदगियों में 16 महिलाएं थीं, 10 मासूम बच्चे जिनके हाथों में तिरंगे और पोस्टर थे, नारे नहीं। पूरी खबर …

 

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: MP NEWS : उज्जैन के दो भाइयों ने खरीदा हवाई जहाज,लग्जरी होटल बनाएंगे
Next: बिहार चुनाव 2025: 2,616 उम्मीदवार मैदान में – 41% पहली बार आजमा रहे किस्मत, चुनाव में ग्लैमर और वारिसों का जलवा

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.