Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • T20I Triple Super Over: पहली बार 3 सुपर ओवर, नीदरलैंड्स ने नेपाल को हराकर रचा इतिहास…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

T20I Triple Super Over: पहली बार 3 सुपर ओवर, नीदरलैंड्स ने नेपाल को हराकर रचा इतिहास…

Hema Gupta June 17, 2025

T20I Triple Super Over: स्कॉटलैंड में चल रही टी-20 ट्राई सीरीज के रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड्स ने नेपाल को हराकर इतिहास रच दिया। सोमवार को खेले गए इस मैच में पहली बार टी-20 इंटरनेशनल में नतीजा तय करने के लिए तीन सुपर ओवर का सहारा लिया गया। अंत में नीदरलैंड्स ने यह मुकाबला जीत लिया।

Read More: Sophie Devine ODI Retirement: न्यूजीलैंड की सोफी ने वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास!

नीदरलैंड्स ने बनाए 152 रन…

पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड्स ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 152 रन बनाए। टीम के लिए तेजा निडामनुरु ने 35 (37 गेंद) और विक्रमजीत सिंह ने 30 (29 गेंद) रन बनाए। नेपाल के स्टार स्पिनर संदीप लामिछाने ने 4 ओवर में सिर्फ 18 रन देकर 3 विकेट झटके।

3️⃣ super overs in a t20 game

Yes, we have seen it before

Maharaja Trophy T20

Its happened for the 1st tkme in t20i’s today -> 🇳🇵 v 🇳🇱) #NedvNep #SuperOver #Cricket

pic.twitter.com/oJXS9Znlth

— Karthik Rao (@Cric_Karthikk) June 16, 2025

जवाब में नेपाल की टीम ने कप्तान रोहित पौडेल की 48 रन (35 गेंद) की दमदार पारी के दम पर भी स्कोर को बराबरी पर पहुंचाया। नेपाल ने भी 20 ओवर में 8 विकेट पर 152 रन बनाए। नीदरलैंड्स के डेनियल डोरम ने 14 रन देकर 3 विकेट लेकर मैच को आखिरी गेंद तक पहुंचाया।

पहला सुपर ओवर: दोनों टीमों ने बनाए 19 रन…

नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19/1 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड्स के मैक्स ओ’डॉड और माइकल लेविट ने करन केसी के खिलाफ 19 रन बनाकर पहला सुपर ओवर टाई करा दिया।

दूसरा सुपर ओवर: स्कोर फिर बराबर, 17-17 रन बने..

इस बार नीदरलैंड्स ने पहले बल्लेबाजी की और एक विकेट खोकर 17 रन बनाए। नेपाल की ओर से दीपेंद्र सिंह ऐरी और रोहित पौडेल ने 17 रन बनाकर मैच को तीसरे सुपर ओवर तक खींच लिया।

HISTORIC !!
For the first time ever in international cricket, we have witnessed 3 Super Overs in a single match. 😮

Nepal🇳🇵 vs Netherlands🇳🇱 :
20 Overs : Tied
1st Super Over : Tied
2nd Super Over : Tied
3rd Super Over : Netherlands win#NEPvNED pic.twitter.com/AQOmlqRCtv

— Cric Updates (@CricUpdate58494) June 16, 2025

तीसरा सुपर ओवर: नेपाल 0 रन पर ऑलआउट….

नीदरलैंड्स के कप्तान ने तीसरे ओवर के लिए 21 साल के ऑफ स्पिनर जैक लायन कैचेट को गेंद सौंपी, जिन्होंने कमाल का प्रदर्शन करते हुए नेपाल को बिना रन दिए 4 गेंद में 2 विकेट पर समेट दिया।
जवाब में संदीप लामिछाने की पहली ही गेंद पर माइकल लेविट ने छक्का जड़कर नीदरलैंड्स को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

T20I इतिहास में 41वां सुपर ओवर मैच…

यह टी-20 इंटरनेशनल इतिहास का 41वां मैच था, जिसमें नतीजा सुपर ओवर में निकला। लेकिन यह पहली बार हुआ कि किसी मैच में तीन सुपर ओवर खेलने पड़े।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Morena: 11वीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या
Next: AI-159 फ्लाइट कैंसिल: अहमदाबाद-लंदन उड़ान में तकनीकी खामी से यात्रियों में हड़कंप!✈️

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.