Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • T20 World Cup 2026 new update: T-20 वर्ल्डकप में बांग्लादेश के मैच पाकिस्तान में कराने का PCB ने ICC के सामने रखा प्रस्ताव!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

T20 World Cup 2026 new update: T-20 वर्ल्डकप में बांग्लादेश के मैच पाकिस्तान में कराने का PCB ने ICC के सामने रखा प्रस्ताव!

Hema Gupta January 12, 2026

T20 World Cup 2026 new update: भारत और बांग्लादेश के बीच चल रहे विवाद के चलते बांग्लादेश ने T20 वर्ल्ड कप का मैच भारत में खेलने से मना कर दिया था। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत में होने वाले T20 वर्ल्ड कप में उनके सभी मैचों के वेन्यू बदलने की मांग की थी, ऐसे में एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बांग्लादेश के T20 वर्ल्ड कप 2026 के सभी मैच पाकिस्तान में कराने का ICC के सामने प्रस्ताव रखा है।

T20 World Cup 2026 new update: पाकिस्तान का प्रस्ताव

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, T20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश के भारत में होने वाले मैच को खेलने से BCB ने इंकार कर दिया था और वेन्यू चेंज करने की मांग की थी, कहा था कि भारत की जगह T20 वर्ल्ड कप के सभी मैच श्रीलंका में कराएं जाएं, लेकिन इंटरनेशन क्रिकेट बोर्ड ने BCB की मांग को खारिज कर दिया था। ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ICC के सामने प्रस्ताव रखा है, की अगर बांग्लादेश के मैच श्रीलंका में कराना पॉसिबल नही है, तो पाकिस्तान अपने स्टेडियम में बांग्लादेश के मैच कराने के लिए तैयार है।

हालांकि इस पर अभी PCB और ICC की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

T20 World Cup 2026 new update: कैसे शुरु हुआ विवाद?

16 दिसंबर को IPL मिनी ऑक्शन रखा गया था, जिसमें KKR टीम ने बांग्लादेशी प्लेयर मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ में टीम में शामिल किया था लेकिन फिर बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ बढ़ रहे आत्याचारों की वजह से भारत के कई लोग मुस्तफिजुर को IPL टीम में शामिल करने का विरोध करने लगे।

BCB T-20 World Cup 2026 Update

कोलकाता नाईट राइडर्स टीम ने किया था मुस्तफिजुर को बाहर

विवाद के बाद कोलकाता नाईट राइडर्स टीम ने एक्स के ऑफिशियल अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें मुस्ताफिजुर रहमान को बाहर करने की जानकारी दी गई है। BCCI के निर्देश देने के बाद पोस्ट की गई जिसमें लिखा है कि-

“कोलकाता नाइट राइडर्स ने पुष्टि की है कि आईपीएल के नियामक BCCI/IPL ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन से पहले मुस्तफिजुर रहमान को टीम से मुक्त करने का निर्देश दिया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के निर्देश पर उचित प्रक्रिया और परामर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है। BCCI IPL नियमों के अनुसार कोलकाता नाइट राइडर्स को BCCI ने एक रिप्लेशमेंट प्लेयर्स लेने की अनुमति दी है, और इससे जुड़ी आगे की जानकारी उचित समय पर दी जाएगी।”

BCCI ने KKR टीम को दिए थे निर्देश

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि- ‘हाल के दिनों में जो घटनाक्रम सामने आए हैं, उन्हें देखते हुए बोर्ड ने KKR को मुस्तफिजुर को रिलीज करने का निर्देश दिया है। अगर फ्रेंचाइजी किसी रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की मांग करती है, तो उसे इसकी अनुमति दी जाएगी।’

बांग्लादेशी सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने दिए थे निर्देश

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने निर्देश जारी कर उसमें लिखा कि- ‘BCCI ने 26 मार्च से शुरू हो रही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से बांग्लादेश के क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को KKR टीम से बाहर निकालने को भी अपमानजनक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। इसी के चलते अगले निर्देश तक IPL के सभी मैच का टेलिकास्ट बांगलादेश में बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

 

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने वेन्यू चेंज की ICC से की थी मांग

बीते दिन 4 जनवरी को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने फैसला किया , कि उनकी टीम वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत नही आएगी।

रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिर रहमान को शाहरुख खान की KKR टीम से बाहर कर दिया गया है, इस बाद पर नाराजगी के चलते BCB ने यह फैसला किया कि वो भारत T-20 वर्ल्ड कप खेलने नहीं आएंगे। रिपोर्ट के अनुसार, BCB ने ICC से मांग की थी कि- ‘उसके सभी मैच भारत से श्रीलंका में शिफ्ट किए जाएं।’

Also Read-Rahman Dropped from KKR team: KKR टीम से बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर को किया गया बाहर!

 6 जनवरी के दिन ICC ने मांग को किया था खारिज

एक मीडिया एजेंसी के रिपोर्ट के अनुसार, 6 जनवरी मंगलवार को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के अध्यक्ष जय शाह और कुछ अन्य अधिकारी ने मुंबई में मुलाकात की। उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अधिकारियों से बातचीत की उसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से बात की। इसके बाद ICC ने स्पष्ट रुप से बांग्लादेश टीम के लिए वेन्यू बदलने से इंकार कर दिया है।

दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ICC से अपील की कि- उनका मैच भारत से श्रीलंका में शिफ्ट कर दिया जाएं।

Also Read-Fire At Saint Premanand Flat: संत प्रेमानंद महाराज के वृंदावन में स्थित फ्लैट में लगी आग!

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: RCB vs UP WPL Live: आज होगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला!
Next: Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति के दिन इस तरह से करें पूजा, मिलेंगे कई लाभ!

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.