Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • T-20 World Cup 2024 : साउथ अफ्रीका पहली बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची, अफगानिस्तान को हराया
  • देश-विदेश

T-20 World Cup 2024 : साउथ अफ्रीका पहली बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची, अफगानिस्तान को हराया

Shital Sharma June 27, 2024

टीम ने चोकर्स का दाग मिटाया, 7 बार सेमीफाइनल से बाहर हो चुकी

T-20 World Cup 2024 : साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली है। अफ्रीका पहली बार ही किसी वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है। टीम पर लगा चोकर्स का दाग भी मिट गया है। साउथ अफ्रीका 5 बार वनडे और 2 बार टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल से बाहर हो चुकी है।

T-20 World Cup Semi-Final 2- 140 करोड़ लोगों का सपना, वर्ल्डकप बनाना है अपना

फाइनल की दूसरी टीम का फैसला रात 8 बजे गयाना के प्रॉविडेंस स्टेडियम में होगा। यहां इंडिया और इंग्लैंड आमने-सामने होंगी।

T-20 World Cup 2024 पहले सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीता। त्रनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम की पिच पर पहले बैटिंग की। अफगानिस्तान 56 रन पर ऑलआउट हो गई। साउथ अफ्रीका ने 1 विकेट खोकर ये टारगेट हासिल कर लिया। रीजा हेंड्रिक्स ने 29 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच बने 3 ओवर में 3 विकेट लेने वाले मार्को यानसन।

T-20 World Cup 2024 सेमीफाइनल की 3 अहम बातें

1. अफगानिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का सबसे छोटा स्कोर बनाया, सिर्फ 56 रन। 20 ओवर में सिर्फ 11.5 ओवर खेली।

2. साउथ अफ्रीका ने 1992 से वर्ल्ड कप खेलना शुरू किया, 32 साल बाद फाइनल में पहुंची है।

3. अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने मैच से पहले कहा था कि उनकी टीम ने ज्यादा नींद नहीं ली है यानी बड़े मैच से पहले प्रॉपर रेस्ट नहीं किया।

अफगानिस्तान की हार के 3 कारण

अफगानिस्तान की टीम ने इस वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल समेत 8 मैच खेले। 3 मुकाबलों में उसे हार मिली, इंडिया के खिलाफ, वेस्टइंडीज के खिलाफ और साउथ अफ्रीका के खिलाफ। इंडिया के खिलाफ ओपनर्स रहमानुल्लाह गुरबाज और हजरतुल्लाह जजाई फेल रहे। वेस्टइंडीज के खिलाफ रहमानुल्लाह गुरबाज शून्य पर आउट हुए। साउथ अफ्रीका के खिलाफ रहमानुल्लाह गुरबाज शून्य और इब्राहिम जादरान 2 रन पर आउट हो गए।

जिन बड़ी टीमों के खिलाफ अफगानिस्तान जीता, उनमें ओनपर्स का बड़ा रोल था। न्यूजीलैंड के खिलाफ रहमानुल्लाह गुरबाज ने 80 और इब्राहिम जादरान ने 44 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों ओपनर्स ने फिफ्टी लगाई। बांग्लादेश के खिलाफ गुरबाज 43 रन की पारी खेली।

T-20 World Cup 2024

T-20 World Cup Semi-Final 2- 140 करोड़ लोगों का सपना, वर्ल्डकप बनाना है अपना

पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची साउथ अफ्रीका को किससे खतरा

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: MP Budget News: 3 जुलाई को मोहन सरकार का पहला बजट, वित मंत्री जगदीश देवड़ा बजट करेंगे पेश
Next: MSP Price MP 2024: किसानों के लिए सरकार ने खोला खजाना

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Iran missile attacks
  • Top Story
  • देश-विदेश

दावा – ईरानी रक्षामंत्री की मौत, स्कूल पर मिसाइल हमला, ईरान ने भी दागी थी 400 मिसाइलें

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.