Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Sulakshana Pandit Passed Away: 71 की उम्र में एक्ट्रेस-सिंगर सुलक्षणा पंडित का निधन!
  • एंटरटेनमेंट

Sulakshana Pandit Passed Away: 71 की उम्र में एक्ट्रेस-सिंगर सुलक्षणा पंडित का निधन!

Hema Gupta November 7, 2025

Sulakshana Pandit Passed Away: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस और सिंगर सुलक्षणा पंडित का गुरुवार शाम 7 बजे मुंबई में निधन हो गया।

Read More: Mithra Mandali OTT Release: फिल्म थिएटर में फ्लॉप! क्या OTT पर दिखा पाएगी कमाल?

71 वर्षीय सुलक्षणा पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं और हार्ट अटैक के कारण उन्होंने नानावटी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

भाई ने बताई मौत की वजह…

उनके भाई ललित पंडित ने मीडिया से बातचीत में बताया-

“उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। हम उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनका निधन हो गया।”

उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां शुक्रवार को विले पारले स्थित पवन हंस श्मशान घाट में की गईं, जहां बॉलीवुड के कई सेलेब्स श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

9 साल की उम्र में शुरू किया गाना…

सुलक्षणा पंडित का जन्म 12 जुलाई 1954 को एक संगीत से जुड़े परिवार में हुआ था। उनके चाचा पंडित जसराज महान शास्त्रीय गायक थे। उनके भाई जतिन-ललित मशहूर संगीत निर्देशक जोड़ी हैं, जबकि बहन विजयता पंडित भी गायिका और अभिनेत्री रही हैं।

सुलक्षणा ने 9 साल की उम्र में गायन की शुरुआत की थी। 1967 में फिल्म ‘तकदीर’ में उन्होंने लता मंगेशकर के साथ मशहूर गीत ‘सात समुंदर पार से’ गाया।

लता, किशोर और रफी के साथ गाए यादगार गाने…

सुलक्षणना ने किशोर कुमार, मोहम्मद रफी, येशुदास और उदित नारायण जैसे दिग्गज गायकों के साथ कई सुपरहिट गाने गाए।
1975 की फिल्म ‘संकल्प’ के गीत ‘तू ही सागर है तू ही किनारा’ के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।

 म्यूजिक एल्बम ‘जज़्बात’ (1980, HMV) में उनकी गजलें लोकप्रिय….

उन्होंने 1986 में लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया। उनकी आवाज आखिरी बार 1996 की फिल्म ‘खामोशी: द म्यूजिकल’ के गीत ‘सागर किनारे भी दो दिल’ में सुनी गई, जिसे जतिन-ललित ने कंपोज किया था।

1975 से शुरू हुआ एक्टिंग करियर…

सुलक्षणा पंडित ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1975 में फिल्म ‘उलझन’ से की थी।
उन्होंने राजेश खन्ना, विनोद खन्ना, शशि कपूर, संजीव कुमार, जीतेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया।

उनकी प्रमुख फिल्में थीं — ‘उलझन’, ‘संकोच’, ‘भोला भाला’, ‘हेरा फेरी’, ‘बंधन कच्चे धागों का’, ‘अपनापन’, ‘खानदान’, ‘वक्त की दीवार’ और ‘अमीरी गरीबी’।

संजीव कुमार से प्यार, पर शादी नहीं की…

सुलक्षणा पंडित के निजी जीवन में सबसे चर्चित अध्याय रहा उनका संजीव कुमार से एकतरफा प्रेम।

रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने संजीव कुमार से शादी का प्रस्ताव रखा था, लेकिन अभिनेता ने मना कर दिया। इसके बाद सुलक्षणा ने उम्रभर अविवाहित रहने का निर्णय लिया।

संगीत और सादगी की मिसाल रहीं सुलक्षणा…

सुलक्षणा पंडित सिर्फ एक सिंगर नहीं बल्कि एक भावनात्मक और समर्पित कलाकार थीं। उनकी सादगी, मिठास भरी आवाज और इंडियन म्यूजिक के प्रति समर्पण ने उन्हें इंडस्ट्री में खास जगह दिलाई।

 

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Kranti Singh Gaud: विश्व विजेता क्रांति सिंह गौड़ का सीएम ने किया सम्मान, संघर्ष से चमकी सफलता
Next: RAJASTHAN NEWS :जयपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट लेट,तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन
  • गोकुल में मची छड़ीमार होली की रंगभरी धूम; पुलिसकर्मियों, विदेशियों पर भी गोपियों ने बरसाईं छड़ियाँ
  • Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…
  • कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?
  • मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.