
शिमला पुलिस की तारीफ
CM सुक्खू के मीडिया सलाहाकार नरेश चौहान ने शिमला पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बेहतर काम किया है। हिमाचल प्रदेश में सभी को कानून का पालन करना होगा और राज्य सरकार की किसी भी अपराधी को बचाने की कोई मंशा नहीं है।

‘दिल्ली पुलिस गैरकानूनी तरीके से आई’
मुख्यमंत्री सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि दिल्ली और हरियाणा पुलिस के जवान सादी वर्दी में आए थे। उन्होंने कहा कि हमारी पुलिस दूसरे प्रदेश के अपराधियों को लाती है, लेकिन हमने हमेशा प्रोटोकॉल फोलो किए। दिल्ली पुलिस हमारे प्रदेश में गैरकानूनी तरीके से आई। चाहौन ने कहा कि स्थानीय पुलिस को जानकारी नहीं दी गई थी। किचन के जरिये दिल्ली पुलिस होटल में घुसी और वारंट भी नहीं था।

himachal delhi police dispute: फिल्मी अंदाज गिरफ्तारी
फिल्मी अंदाज में यह गिरफ्तारी की गई और आरोपियों का मेडिकल नहीं करवाया गया। बाद में जब मामला कोर्ट में पहुंचा तो सारे प्रोसीजर दिल्ली पुलिस को फोलो करने ही पड़े। उनका कहना था कि इसलिए हमारी पुलिस ने दिल्ली पुलिस को रोका था। नरेश चौहान ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक पर्यटन राज्य है और कई बार दूसरे राज्यों के अपराधी यहां पहुंचते हैं और ऐसे मामलों में दूसरे राज्यों की पुलिस स्थानीय पुलिस को सूचित कर कार्रवाई करती है। उन्होंने कहा कि यह हिमाचल के नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ा मामला है, ऐसे में बिना पहले सूचना और नियमों का पालन किए किसी भी प्रदेश की पुलिस इस तरह की कार्रवाई नहीं कर सकती।
