CM योगी ने अयोध्या में किया विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, मंदिर ट्रस्ट के महासचिव को रखा दूर

योगी अयोध्या दौरा

CM योगी ने अयोध्या में किया विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, मंदिर ट्रस्ट के महासचिव को रखा दूर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में 126 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया और झलकारी बाई की मूर्ति का अनावरण किया।

cm योगी ने अयोध्या में किया विकास परियोजनाओं का लोकार्पण  मंदिर ट्रस्ट के महासचिव को रखा दूर

योगी अयोध्या दौरा |

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे। सीएम ने सबसे पहले मां कामाख्या धाम में पूजा-अर्चना की। फिर राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय और चिकित्सालय का लोकार्पण किया। सीएम योगी ने 1857 की महान वीरांगना झलकारी बाई की 22 फीट ऊंची मूर्ति का भी अनावरण किया। इस दौरान 378 करोड़ रुपए की 126 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

CM के कार्यक्रम

CM शाम को रामायण वैक्स म्यूजियम का भी इनॉगरेशन करेंगे। इसके बाद राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव समारोह में भाग लेंगे और लोगों को संबोधित करेंगे। CM योगी करीब 8 घंटे तक अयोध्या और गोंडा में रहेंगे। शाम 6 बजे राम कथा पार्क हेलीपैड से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद के बीच सीएम योगी पहली बार अयोध्या पहुंचे। सीएम रामलला के दर्शन करेंगे। उनके कार्यक्रम से ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को दूर रखा गया।

रामायण वैक्स म्यूजियम का भी उद्घाटन करेंगे।

विपक्ष पर निशाना

कार्यक्रम के दौरान CM योगी ने कहा- अब हर गरीब के घर में फ्री में शौचालय बन रहा है। जिन लोगों ने 2017 के पहले शासन किया था। आखिर उन्होंने कामाख्या धाम को नगर पंचायत क्यों नहीं बनाया था। यहां की सड़कें क्यों नहीं बनाईं। क्यों गरीब को तब राशन नहीं मिला। क्योंकि, उन लोगों में संवेदना और इच्छाशक्ति नहीं थी। उनके लिए आपके कोई मायने नहीं है। सिर्फ परिवार ही उनके लिए सबकुछ है। नौकरी मिलेगी तो उनके खानदान को, सुविधा मिलेगी तो उनके खानदान को, वो वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा कैसे लगवाते, क्योंकि उनको कब्रिस्तान की बाउंड्री से ही फुर्सत नहीं मिली। उनकी सोच ही कब्रिस्तान तक सीमित थी।

संबंधित सामग्री

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, कहा - 2 हफ्ते में जांच रिपोर्ट दो

राज्य

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, कहा - 2 हफ्ते में जांच रिपोर्ट दो

अयोध्या राम मंदिर चोरी मामले में नई SIT का गठन, IG किरण S अध्यक्ष बनाए गए। सुप्रीम कोर्ट ने अगली सुनवाई 2 सप्ताह बाद तय की।

भोपाल में 24 घंटे में 10 लोग लापता, बच्चों से युवाओं तक अचानक गुमशुदगी ने बढ़ाई चिंता

राज्य

भोपाल में 24 घंटे में 10 लोग लापता, बच्चों से युवाओं तक अचानक गुमशुदगी ने बढ़ाई चिंता

भोपाल में 24 घंटे के भीतर 10 लोगों के लापता होने की घटना से चिंता बढ़ी। कोलार और अयोध्या नगर में सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

CM योगी ने शुरू की शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना, 10 लाख लोगों को लाभ

राज्य

CM योगी ने शुरू की शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना, 10 लाख लोगों को लाभ

उत्तर प्रदेश में शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए नई कैशलेस चिकित्सा योजना शुरू, 10 लाख लोगों को मिलेगी 5 लाख तक की स्वास्थ्य सुविधा।

CM योगी ने मैनपुरी में शुरू की 111 विकास परियोजनाएं, अखिलेश पर किया वार

राज्य

CM योगी ने मैनपुरी में शुरू की 111 विकास परियोजनाएं, अखिलेश पर किया वार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी में ₹682 करोड़ की लागत की 111 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने विपक्ष पर भी हमला बोला।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: नई SIT का गठन,  किरण एस. को सौंपी कमान

राज्य

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: नई SIT का गठन, किरण एस. को सौंपी कमान

UP सरकार ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT गठित की, जिसकी अध्यक्षता IG लखनऊ रेंज किरण एस. करेंगे।