उत्तराखंड में CM धामी ने दिया जनता से जुड़ने का संदेश

उत्तराखंड चुनाव की तैयारी

उत्तराखंड में CM धामी ने दिया जनता से जुड़ने का संदेश

उत्तराखंड में 2027 के चुनाव से पहले CM धामी ने अधिकारियों को जनता से जुड़ने और उनकी समस्याओं का समाधान करने का आह्वान किया।

उत्तराखंड में cm धामी ने दिया जनता से जुड़ने का संदेश

उत्तराखंड चुनाव 2027 की तैयारी |

उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकार के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें जनता के बीच सक्रिय रहने का संदेश दिया। मुख्य सेवक सदन में हुई बैठक में सीएम धामी ने साफ कहा कि दायित्वधारी सरकार और जनता के बीच सबसे अहम कड़ी हैं। उनकी जिम्मेदारी सिर्फ सरकारी योजनाओं का प्रचार करना नहीं, बल्कि लोगों की समस्याएं और सुझाव भी राज्य सरकार तक पहुंचाना है।

'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' 

बैठक को राजनीतिक नजरिए से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हाल के महीनों में प्रदेश सरकार लगातार 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' जैसे अभियानों के जरिए ग्राउंड कनेक्ट मजबूत करने में जुटी है। ऐसे में दायित्वधारियों को जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने का संदेश संगठन और राज्य सरकार के समन्वय की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। 

समाधान की प्रक्रिया तेज 

सीएम धामी ने स्पष्ट किया कि दायित्वधारियों की भूमिका केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी देने तक सीमित नहीं है। उन्हें जनता की शिकायतें, सुझाव और स्थानीय समस्याएं धामी सरकार तक पहुंचाकर समाधान की प्रक्रिया को तेज करना होगा। राज्य सरकार पहले से 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' जैसे अभियानों पर जोर दे रही है। यह बैठक उसी रणनीति की अगली कड़ी मानी जा रही है, ताकि प्रशासन और सरकार की पहुंच गांव और वार्ड तक बनी रहे।

CM ने दी जिम्मेदार

मुख्यमंत्री धामी ने दायित्वधारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार संवाद बनाए रखने, लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने और विकास कार्यों में तेजी लाने को कहा। साथ ही सरकार का लक्ष्य विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को भी कहा गया।

संबंधित सामग्री

ऋषभ पंत ने लगाई मदद की गुहार, CM धामी ने तुरंत दिए निर्देश- हरसंभव सहयोग मिलेगा

राज्य

ऋषभ पंत ने लगाई मदद की गुहार, CM धामी ने तुरंत दिए निर्देश- हरसंभव सहयोग मिलेगा

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत ने उत्तराखंड में जमीन खरीदने की समस्या पर CM पुष्कर सिंह धामी से सहायता मांगी।

नकली पनीर-घी पर सरकार का बड़ा एक्शन, बनाने से बेचने तक पर लगी रोक

राज्य

नकली पनीर-घी पर सरकार का बड़ा एक्शन, बनाने से बेचने तक पर लगी रोक

उत्तराखंड में नकली और घटिया डेयरी उत्पादों के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री पर सरकार ने तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, चुनाव याचिका पर सुनवाई जारी

राज्य

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, चुनाव याचिका पर सुनवाई जारी

सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश बघेल की याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उन्होंने अपने चुनावी जीत को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज करने की मांग की थी।

उत्तराखंड सरकार आदि कैलाश यात्रा को सालभर चलाने की तैयारी में, 550 से ज्यादा नए होमस्टे बनाए

राज्य

उत्तराखंड सरकार आदि कैलाश यात्रा को सालभर चलाने की तैयारी में, 550 से ज्यादा नए होमस्टे बनाए

उत्तराखंड में आदि कैलाश यात्रा को सालभर चलाने की योजना है। इसमें 550 से अधिक होमस्टे विकसित किए गए हैं और मोबाइल नेटवर्क मजबूती पर काम हो रहा है।

MP पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव, अब EVM से चुने जाएंगे सरपंच और पंच

राज्य

MP पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव, अब EVM से चुने जाएंगे सरपंच और पंच

मध्य प्रदेश के 2027 के पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव पहली बार EVM से कराने की तैयारी में हैं, जिससे मतदान और मतगणना प्रक्रिया तेज होगी।