यूपी पंचायत चुनाव मतदाता सूची जारी

UP में पंचायत चुनाव के लिए नई मतदाता सूची जारी, करीब 40 लाख वोटर्स बढ़े

उत्तर प्रदेश में नई मतदाता सूची जारी हुई, जिसमें 1.81 करोड़ नए मतदाता जोड़े गए और 1.41 करोड़ हटाए गए।

UP में पंचायत चुनाव के लिए नई मतदाता सूची जारी, करीब 40 लाख वोटर्स बढ़े

यूपी पंचायत चुनाव मतदाता सूची जारी

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर UP में जिला स्तर पर पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई। तमाम दावों, आपत्तियों के निस्तारण और गहन सत्यापन के बाद इस फाइनल लिस्ट को तैयार किया गया। इस बार आयोग ने एक बड़ा बदलाव करते हुए हर पंचायत मतदाता को 9 अंकों का एक यूनिक पहचान नंबर जारी किया। 

वोटर्स को परेशानी

हालांकि, सूची जारी होते ही तकनीकी दिक्कतों के कारण कई जिलों में वोटर्स को डाउनलोड करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग ने इससे पहले 18 दिसंबर, 2025 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गई थी। इसके बाद चले संशोधन अभियान के बाद जो आंकड़े आए वो चौंकाने वाले हैं। फाइनल वोटर लिस्ट में करीब 1.81 करोड़ नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए। वहीं, लगभग 1.41 करोड़ मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। कुल मिलाकर इस बार पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट में करीब 40.19 लाख मतदाताओं की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन

 UP में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बीते 26 मई को खत्म हो चुका है। वक्त पर चुनाव न हो पाने के कारण राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए निवर्तमान प्रधानों को ही अगले 6 महीनों तक प्रशासक के तौर पर जिम्मेदारी सौंप दी है। सरकार ने पंचायत चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को लेकर एक पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया। इस कमीशन को 6 महीने के भीतर जिलावार आर्थिक और सामाजिक स्तर की समीक्षा कर अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।

संबंधित सामग्री

दिल्ली में 47 लाख नाम SIR ड्राफ्ट रोल से बाहर, महाराष्ट्र में 2.07 करोड़ नाम छूटे

दिल्ली में 47 लाख नाम SIR ड्राफ्ट रोल से बाहर, महाराष्ट्र में 2.07 करोड़ नाम छूटे

दिल्ली और महाराष्ट्र की ड्राफ्ट मतदाता सूची में करोड़ों मतदाताओं के नाम शामिल नहीं हैं। मतदाता 30 सितंबर 2026 तक दावा और आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

प्रयागराज में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट, 5 की मौत; 22  झुलसे

प्रयागराज में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट, 5 की मौत; 22 झुलसे

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर पर स्थित पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए।

CM भगवंत मान और PCA स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

CM भगवंत मान और PCA स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के मुख्यमंत्री और PCA स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की।

गंगा एक्सप्रेस-वे पर थार पलटी, सगे भाइयों समेत 4 ने गंवाई जान

गंगा एक्सप्रेस-वे पर थार पलटी, सगे भाइयों समेत 4 ने गंवाई जान

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में गंगा एक्सप्रेस-वे पर एक थार वाहन के पलटने से चार लोगों की मौत हो गई और एक 17 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के 2 शूटर एनकाउंटर में ढेर, 20 राउंड चली गोलियां

सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के 2 शूटर एनकाउंटर में ढेर, 20 राउंड चली गोलियां

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के मामले में दो शूटरों को उत्तर प्रदेश पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। गोलीबारी में करीब 20 राउंड गोलियां चलीं।

Advertisement

MP ADD मिलिए अनुपूर्ति श्रीवास्तव से 01 ON 31 AUG 2026

Advertisement

UK Add पहली बार वित्तीय प्रबंधन 02 On 31 Aug 2026