यूपी B.Ed प्रवेश परीक्षा दुर्घटना

कानपुर में B.Ed परीक्षा देने आए छात्र नाले में गिरे, साथियों ने खींचकर निकाला, AI कैमरा से निगरानी

उत्तर प्रदेश की B.Ed प्रवेश परीक्षा के दौरान कानपुर में एक नाला धंसने से कई अभ्यर्थी गिरकर घायल हो गए।

कानपुर में B.Ed परीक्षा देने आए छात्र नाले में गिरे, साथियों ने खींचकर निकाला, AI कैमरा से निगरानी

यूपी B.Ed प्रवेश परीक्षा दुर्घटना

यूपी में आज यानी रविवार को B.Ed प्रवेश परीक्षा चल रही है। कानपुर में पहली पाली की परीक्षा से पहले प्रो. HN मिश्रा PG कॉलेज के पास नाला धंसने से करीब 10 से 12 अभ्यर्थी गिर गए। इससे उनके कपड़े खराब हो गए। कई को चोट भी आई है। एडमिट कार्ड भीग गए। साथी अभ्यर्थियों और आसपास खड़े लोगों ने उन्हें खींच-खींचकर बाहर निकाला। 

कंट्रोल रूम से नजर

72 जिलों में सेंटर बनाए गए हैं। पहली पाली की परीक्षा दोपहर 12 बजे तक हुई। दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शुरू हुई। परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों को आधार, एडमिट कार्ड, फोटो, चेहरा और रेटिना के मिलान के बाद ही एंट्री मिली। हाथों से घड़ी और जूते निकलवा दिए। करीब 20 हजार AI कैमरों से बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में बनाए गए कंट्रोल रूम से नजर रखी जा रही है। परीक्षा शुरू होते ही सुबह 9 बजे से 11 बजे तक 6000 से ज्यादा अलर्ट कंट्रोल रूम को भेजे गए। 

AI कैमरा से निगरानी

बता दें कि AI कैमरा क्लास रूम में ज्यादा भीड़, अनवांटेड मूवमेंट होने पर कंट्रोल रूम को अलर्ट भेजता है। परीक्षा की निगरानी के लिए विश्वविद्यालय ने 167 प्रतिनिधियों को जिलों में तैनात किया गया। झांसी का बुंदेलखंड विश्वविद्यालय लगातार चौथी बार संयुक्त B.Ed प्रवेश परीक्षा करा रहा है। परीक्षा में 4 लाख 44 हजार 958 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 

संबंधित सामग्री

विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की हार, नीदरलैंड ने 2-0 से हराया

विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की हार, नीदरलैंड ने 2-0 से हराया

भारतीय महिला हॉकी टीम को विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप के राउंड-2 में नीदरलैंड से 2-0 से हार मिली। अब सेमीफाइनल के लिए भारत को ऑस्ट्रेलिया से जीतना जरूरी।

CM धामी- पर्यटन और चारधाम से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड, उद्योग-स्टार्टअप और निवेश का नया हब बनाने पर जोर

CM धामी- पर्यटन और चारधाम से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड, उद्योग-स्टार्टअप और निवेश का नया हब बनाने पर जोर

उत्तराखंड ने उद्योग, स्टार्टअप और निवेश में वृद्धि के द्वारा नई आर्थिक पहचान बनाने की दिशा में प्रगति की है।

चमोली टनल हादसे में मृतकों के परिवारों को 45 लाख मुआवजा, काम फिर शुरू

चमोली टनल हादसे में मृतकों के परिवारों को 45 लाख मुआवजा, काम फिर शुरू

उत्तराखंड के चमोली टनल हादसे के बाद मृतकों के परिजनों को 45 लाख और घायलों को 3.5 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। काम फिर से शुरू हुआ।

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने किया 5-5 लाख का ऐलान

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने किया 5-5 लाख का ऐलान

उत्तराखंड के चमोली में टनल हादसे में 10 मजदूरों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता की घोषणा की।

रवि किशन ने फिर किया वायरल डांस स्टेप, साथ में थिरके ये युवा सितारे

रवि किशन ने फिर किया वायरल डांस स्टेप, साथ में थिरके ये युवा सितारे

रवि किशन, विशाल जेठवा, और मिहिर आहूजा ने यूपी क्रिएटर्स समिट और अवॉर्ड्स में अपना वायरल डांस स्टेप किया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026