Tree Plantation: सिवाना-बालोतरा: वृक्षारोपण कर ‘हरियाला राजस्थान’ अभियान में निभाई भागीदारी

tree-plantation-2

Tree Plantation: सिवाना-बालोतरा: वृक्षारोपण कर ‘हरियाला राजस्थान’ अभियान में निभाई भागीदारी

tree plantation सिवाना-बालोतरा वृक्षारोपण कर ‘हरियाला राजस्थान’ अभियान में निभाई भागीदारी

राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे 'हरियाला राजस्थान' एवं 'एक वृक्ष माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत राजस्थान ब्राह्मण महासभा जिला बालोतरा, ब्लॉक शाखा सिवाना तथा श्रीमाली समाज सिवाना द्वारा संयुक्त रूप से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन सिवाना के श्रीमाली ब्राह्मण समाज मुक्तिधाम एवं बगीची परिसर में संपन्न हुआ।

[caption id="attachment_96732" align="alignnone" width="300"]Tree Plantation Tree Plantation[/caption]

Tree Plantation: 'एक वृक्ष माँ के नाम' अभियान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल उपस्थित रहे। उनके साथ समदड़ी मंडल अध्यक्ष देवेंद्र बोराणा, सिवाना अध्यक्ष जगदीश सिंह राजपुरोहित सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। इस अवसर पर 21 पौधों का रोपण किया गया। विधायक भायल ने कहा कि "वृक्ष पृथ्वी का श्रृंगार हैं" और हरीतिमा से ही वसुंधरा सुशोभित होती है। उन्होंने अपील की कि आधुनिक विकास की दौड़ में पर्यावरण की अनदेखी न करें। अधिकाधिक पौधे लगाएं और उन्हें संरक्षित कर अगली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण का उपहार दें।

Tree Plantation: मुक्तिधाम परिसर अब हरा-भरा

विधायक ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि समाज द्वारा तीन वर्ष पूर्व रोपे गए पौधे अब वृक्षों का रूप ले चुके हैं और मुक्तिधाम परिसर अब हरा-भरा, पुष्पित एवं पल्लवित हो गया है। उन्होंने समाज के इस पर्यावरणीय योगदान की सराहना की और इसे अनुकरणीय बताया।

समाज बंधु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

इस कार्यक्रम में राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुप शर्मा, जिलाध्यक्ष रमेश कुमार त्रिवेदी, जिला महामंत्री अशोक कुमार सिवाना, ब्लॉक अध्यक्ष हनुमान प्रसाद दवे, श्रीमाली समाज अध्यक्ष पुखराज ओझा, शिक्षाविद मदनलाल त्रिवेदी, ओमप्रकाश त्रिवेदी, युवा साथी महेश त्रिवेदी, राकेश ओझा समेत अनेक समाज बंधु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Tree Plantation: पौधे लगाएंगे और उन्हें पेड़ बनने तक संरक्षित करेंगे

कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल वृक्षारोपण करना था, बल्कि समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना भी था। उपस्थित सभी जनों ने यह संकल्प लिया कि वे अपने-अपने स्तर पर अधिक से अधिक पौधे लगाएंगे और उन्हें पेड़ बनने तक संरक्षित करेंगे।

यह आयोजन क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम के रूप में देखा जा रहा है।

संबंधित सामग्री

रीवा में पेट्रोल पंप के पास गिरा 440 वोल्ट का लाइव तार, बड़ी दुर्घटना टली

राज्य

रीवा में पेट्रोल पंप के पास गिरा 440 वोल्ट का लाइव तार, बड़ी दुर्घटना टली

रीवा में कनोडिया पेट्रोल पंप के पास बिजली का लाइव तार टूटकर गिरने से बड़ा हादसा टला। घटना के बाद तत्काल क्षेत्र की बिजली बंद कर दी गई और रिपेयर का काम शुरू हो गया।

CBI और पुलिस अधिकारी बनकर साइबर ठगी: ग्वालियर की रिटायर्ड स्वास्थ्यकर्मी से 1.57 करोड़ की धोखाधड़ी

राज्य

CBI और पुलिस अधिकारी बनकर साइबर ठगी: ग्वालियर की रिटायर्ड स्वास्थ्यकर्मी से 1.57 करोड़ की धोखाधड़ी

ग्वालियर में खुद को सीबीआई और पुलिस अधिकारी बताकर 69 वर्षीय सेवानिवृत्त स्वास्थ्यकर्मी से 1.57 करोड़ की धोखाधड़ी की गई।

संविधान हत्या दिवस पर CM विष्णुदेव साय का कांग्रेस पर हमला, कहा- सत्ता के अहंकार में कुचली गई संविधान की आत्मा

राज्य

संविधान हत्या दिवस पर CM विष्णुदेव साय का कांग्रेस पर हमला, कहा- सत्ता के अहंकार में कुचली गई संविधान की आत्मा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 25 जून 1975 को भारतीय लोकतंत्र पर आपातकाल के थोपे जाने को 'काला दिवस' कहकर विरोध जताया।

सुनील लहरी विपक्षी नेताओं पर जमकर बरसे, वीडियो हुआ वायरल

मनोरंजन

सुनील लहरी विपक्षी नेताओं पर जमकर बरसे, वीडियो हुआ वायरल

रामायण के लक्ष्मण, सुनील लहरी ने विपक्षी नेताओं की आलोचना करते हुए उन्हें देश की गरिमा और सम्मान को बचाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

आपातकाल के 50 साल: भोपाल में 2000 मीसाबंदी परिवारों का होगा सम्मान, CM मोहन यादव करेंगे अभिनंदन

राज्य

आपातकाल के 50 साल: भोपाल में 2000 मीसाबंदी परिवारों का होगा सम्मान, CM मोहन यादव करेंगे अभिनंदन

मध्य प्रदेश के भोपाल में आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित होगा जिसमें लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया जाएगा।