करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

Karauli Train Tragedy

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत! |

Karauli Train Accident: करौली में हिंडौन-बयाना रेलवे स्टेशन के बीच ढिंढोरा हुक्मीखेड़ा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों की मौत हो गई।  

जयपुर-बयाना पैसेंजर ट्रेन ने महिला और दोनों बच्चों को कुचल दिया। छत-विछत हालत में शव मिले।

GRP पुलिस पहुंची मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही हिंडौन रेलवे स्टेशन से GRP पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रैक से क्षत-विक्षत शवों को हटवाकर प्लेटफॉर्म पर रखवाया।

GRP चौकी प्रभारी जीतेन्द्र सिंह ने बताया कि - 'दोपहर करीब 3 बजे हिंडौन रेलवे स्टेशन मास्टर द्वारा सूचना मिली कि हुक्मीखेड़ा रेलवे के पास जयपुर-बयाना पैसेंजर ट्रेन से एक महिला और दो बच्चों की मौत हो गई। सूचना के बाद दो पुलिस कर्मियों को भेजा गया।'

मृतकों की अब तक नहीं हुई पहचान

मृतक महिला की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है, वहीं बच्चों की उम्र 3-4 के आस-पास है। 

हालांकि, शवों की पहचान अब तक नहीं हो सकी, इसलिए तीनों शवों को जिला हॉस्पिटल के मार्चुरी में रखवाया गया है।

शवों के पास से बरामद हुईं ये चीजें

मौके पर एक बैग और एक बच्चे की सैंडल बरामद हुई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर शवों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

भोपाल से एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों का शुभारंभ

राज्य

भोपाल से एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों का शुभारंभ

भोपाल से एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा नई उड़ान सेवाओं की शुरुआत की गई है, जिससे दिल्ली और मुंबई के लिए तीन दैनिक उड़ानें संचालित होंगी।

नर्मदापुरम में मंत्री के कार्यक्रम में लापरवाही: स्वागत गेट पर उल्टा तिरंगा छपा, BJP झंडा ऊपर लगाने पर उठे सवाल

राज्य

नर्मदापुरम में मंत्री के कार्यक्रम में लापरवाही: स्वागत गेट पर उल्टा तिरंगा छपा, BJP झंडा ऊपर लगाने पर उठे सवाल

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में एक समारोह में भारतीय ध्वज का गलत प्रयोग हुआ, जिससे विवाद खड़ा हुआ। राजनीतिक झंडा राष्ट्रध्वज से ऊपर लगाया गया था।

भीलवाड़ा में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, जीजा ने साली को गोली मारकर की हत्या; आरोपी 2 घंटे में गिरफ्तार

राज्य

भीलवाड़ा में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, जीजा ने साली को गोली मारकर की हत्या; आरोपी 2 घंटे में गिरफ्तार

भीलवाड़ा में पारिवारिक कलह के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी साली को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और आरोपी को हिरासत में लिया।

द हंड्रेड लीग में जेमिमा रोड्रिग्स और फातिमा सना की मुलाकात चर्चा में, मैच के बाद गले मिलने का वीडियो वायरल

देश-विदेश

द हंड्रेड लीग में जेमिमा रोड्रिग्स और फातिमा सना की मुलाकात चर्चा में, मैच के बाद गले मिलने का वीडियो वायरल

द हंड्रेड लीग के दौरान भारतीय जेमिमा रोड्रिग्स और पाकिस्तानी फातिमा सना की मुलाकात ने सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा और विवाद उत्पन्न किया।

CWG 2026: जैस्मिन लांबोरिया ने रिंग में बरपाया कहर, भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड; वॉल्श को 5-0 से दी करारी शिकस्त

देश-विदेश

CWG 2026: जैस्मिन लांबोरिया ने रिंग में बरपाया कहर, भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड; वॉल्श को 5-0 से दी करारी शिकस्त

जैस्मिन लांबोरिया और प्रीति पवार ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीते, जिससे देश की पदक तालिका मजबूत हुई।