सीएम डॉ. यादव ने गृह मंत्री शाह सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों से की भेंट, नर्मदा ...

नर्मदा परियोजना पर हुई बैठक

सीएम डॉ. यादव ने गृह मंत्री शाह सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों से की भेंट, नर्मदा परियोजना पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की और नर्मदा परियोजना के तेजी से क्रियान्वयन पर चर्चा की। केंद्रीय मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक

सीएम डॉ यादव ने गृह मंत्री शाह सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों से की भेंट नर्मदा परियोजना पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो दिवसीय नई दिल्ली भ्रमण में मध्यप्रदेश के हितों से संबंधित विषयों पर विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों और संबंधित मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट एवं चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्रीगण को पुष्प-गुच्छ, अंगवस्त्रम और प्रतीक चिन्ह भेंट किए। 

दूसरी ओर, केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल के अतिरिक्त अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से नर्मदा परियोजनाओं के लंबित मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने भी हिस्सा लिया। बैठक में नर्मदा परियोजनाओं से संबंधित अंतर्राज्यीय मामलों पर विचार-विमर्श किया गया। परियोजनाओं के कार्यों की गति को तीव्र करने के संबंध में भी चर्चा हुई।

अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से पृथक-पृथक भेंट कर मध्यप्रदेश के हितों से संबंधित चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों से भी अलग-अलग मुलाकातों में अंतर्राज्यीय परियोजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में बातचीत की।

संबंधित सामग्री

समिति ने सीएम डॉ. मोहन का सौंपा UCC का फाइनल प्रतिवेदन, 3 खंडों में है पूरी कहानी

राज्य

समिति ने सीएम डॉ. मोहन का सौंपा UCC का फाइनल प्रतिवेदन, 3 खंडों में है पूरी कहानी

 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समिति के सदस्यों को दिया धन्यवाद, प्रतिवेदन के दूसरे खंड में है विधेयक का प्रारूप, अनुसूचित जनजातियों को यूसीसी से बाहर रखने की अनुशंसा 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दो पहिया वाहन और पैदल चल कर किया शहर का भ्रमण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दो पहिया वाहन और पैदल चल कर किया शहर का भ्रमण

सिंहस्थ : 2028 के लिये चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति का लिया जायजा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलेबी बनाई एवं शाम की चाय का आनंद लिया

नशा मुक्त एमपी पर सीएम डॉ. मोहन का फोकस, कहा- इससे वर्तमान और भावी पीढ़ियां हो जाती हैं बर्बाद

राज्य

नशा मुक्त एमपी पर सीएम डॉ. मोहन का फोकस, कहा- इससे वर्तमान और भावी पीढ़ियां हो जाती हैं बर्बाद

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'नशा मुक्त मध्यप्रदेश' अभियान के तहत प्रदेशवासियों से सहयोग की अपील की। इस अभियान का उद्देश्य समाज को नशे से मुक्त करना है।

'पुजारी हैं अतिथि विद्वान..,' सीएम डॉ मोहन ने किया साथ देने का वादा, कहा- जो हो सकेगा वो करेगी सरकार

राज्य

'पुजारी हैं अतिथि विद्वान..,' सीएम डॉ मोहन ने किया साथ देने का वादा, कहा- जो हो सकेगा वो करेगी सरकार

मध्यप्रदेश सरकार ने अतिथि विद्वानों की कल्याण के लिए नई नीतियों की घोषणा की, जिसमें आवश्यक अवकाश, लोकसेवा में आरक्षण और अन्य सुविधाएँ शामिल हैं।

केन्द्रीय गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में ऐतिहासिक समझौता, महाराष्ट्र-गुजरात-राजस्थान-एमपी के बीच सुलझा सरदार सरोवर डैम का

राज्य

केन्द्रीय गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में ऐतिहासिक समझौता, महाराष्ट्र-गुजरात-राजस्थान-एमपी के बीच सुलझा सरदार सरोवर डैम का

सरदार सरोवर परियोजना का दीर्घकालिक मसला समाप्ति की ओर, परियोजना की निर्माण की लागत साझाकरण के मुद्दों पर था विवाद, चारों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने किए हस्ताक्षर