'भागवत कथा श्रवण से मिटते हैं दुःख-दर्द..,' सीएम डॉ. यादव ने बताया श्रीकृष्ण के संदेशों का सार

मुख्यमंत्री यादव भागवत कथा में

'भागवत कथा श्रवण से मिटते हैं दुःख-दर्द..,' सीएम डॉ. यादव ने बताया श्रीकृष्ण के संदेशों का सार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में श्रीमद्भागवत कथा समापन समारोह में वर्चुअली शामिल होकर आध्यात्मिक विचार साझा किए।

भागवत कथा श्रवण से मिटते हैं दुःख-दर्द सीएम डॉ यादव ने बताया श्रीकृष्ण के संदेशों का सार

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 जून को उज्जैन में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन समारोह में वर्चुअली शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का पुण्य-प्रताप ऐसा है कि इसे सुनने मात्र से ही मनुष्य के दुःख-दर्द दूर हो जाते हैं। भागवत कथा श्रवण से सुनने वालों के कष्टों का शमन होता है और पूरे संसार का कल्याण होता है। इस कथा का श्रवण मनुष्य की आध्यात्मिक उन्नति में भी सहायक होता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में ऐसे धार्मिक आयोजनों का विशेष महत्व है। ये समाज को सकारात्मक दिशा देते हैं और सबके जीवन में सद्भाव एवं आत्मिक शांति का संचार करते हैं। इस मौके पर उन्होंने कई घोषणाएं भी कीं।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मानव जीवन को धर्म के मर्म एवं नैतिकता का भान कराती है। यह मनुष्य को उसके कर्तव्यों और मानव सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला दिव्य ज्ञानामृत है। भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों और उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने में भागवत गीता कथा एक पवित्र माध्यम है। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन में नाना प्रकार के कष्ट थे, परंतु उन्होंने अपने कष्टों से इतर कुशासन (कंस) का अंत किया। वे सदैव धर्म मार्ग पर बने रहे। उन्होंने समारोह में बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं से कहा कि वे गीता के संदेश को अपने जीवन में भी अपनाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जहां-जहां भगवान श्रीकृष्ण ने लीलाएं कीं, वहां-वहां हमारी सरकार भव्य श्रीकृष्ण  तीर्थ बनाने जा रही है। 

ग्रामीणों के लिए बनेगी पक्की सड़क 

सीएम डॉ. यादव ने बताया कि उज्जैन जिले के नारायणा गांव और धार जिले के अंका-झंका माताजी परिसर में भव्य श्रीकृष्ण तीर्थ बनाया जाएगा। ग्रामीणों की मांग पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्राम टंकारिया पंथ से लेपड़ तक और इसी गांव से रानापुर फाटक तक पक्की सड़क बनाई जाएगी। यहां धर्मशाला में शेड निर्माण के लिए भी राशि दी जाएगी। गौशाला निर्माण के लिए अनुदान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आने वाली राखी में भी हमारी सरकार लाड़ली बहनों को शगुन के रूप में राशि भेजेगी। उन्होंने बुजुर्गों से कहा कि सभी पात्र व्यक्तियों को हमारी सरकार तीर्थ यात्रा कराएगी। 

सांस्कृतिक मूल्यों के प्रचार का सशक्त माध्यम है कथा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस कथा आयोजन को समाज में आध्यात्मिक जागृति और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रसार का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। सात दिवसीय भागवत् कथा के सफल आयोजन के लिए उन्होंने आयोजन समिति के सभी सदस्यों, संतजनों एवं श्रद्धालुओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि आप सभी के सामूहिक प्रयासों से क्षेत्र में सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक चेतना का व्यापक प्रसार हुआ है। ऐसे आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और संस्कारों को सुदृढ़ करने में मददगार होते हैं।

संबंधित सामग्री

एमपी को मिलेगी बड़ी सौगात, सीएम डॉ. यादव 10 जुलाई को करेंगे  5 017 करोड़ की परियोजना का भूमि पूजन

राज्य

एमपी को मिलेगी बड़ी सौगात, सीएम डॉ. यादव 10 जुलाई को करेंगे 5 017 करोड़ की परियोजना का भूमि पूजन

मध्यप्रदेश में उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन सड़क परियोजना की शुरुआत होगी, जिससे क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा और यात्रा समय में कमी आएगी।

MP में UCC ड्राफ्ट तैयार: लिव-इन रिलेशनशिप का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, अलग होने के लिए तय होगी प्रक्रिया

राज्य

MP में UCC ड्राफ्ट तैयार: लिव-इन रिलेशनशिप का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, अलग होने के लिए तय होगी प्रक्रिया

मध्य प्रदेश सरकार ने UCC का ड्राफ्ट तैयार किया है, जिसमें लिव-इन रिलेशनशिप और उत्तराधिकार से जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधान शामिल किए गए हैं।

3 दशक पुराना विवाद खत्म: गुजरात समझौते से MP को 1268 करोड़ की बचत, अब सिर्फ 231.80 करोड़ देगा मध्य प्रदेश

राज्य

3 दशक पुराना विवाद खत्म: गुजरात समझौते से MP को 1268 करोड़ की बचत, अब सिर्फ 231.80 करोड़ देगा मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश सरकार ने नर्मदा और सरदार सरोवर परियोजना के विवाद को सुलझाकर 1268 करोड़ रुपये की बचत की है, जिससे राज्य को भारी आर्थिक राहत मिली है।

सीएम डॉ. मोहन ने कालापीपल को दी 30.86 करोड़ की सौगात, दोहराया UCC को लागू करने का संकल्प

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने कालापीपल को दी 30.86 करोड़ की सौगात, दोहराया UCC को लागू करने का संकल्प

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विकास कार्यों का शुभारंभ किया और कई नई योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने नई सड़कों और रेलवे ओवर ब्रिज की भी घोषणा की।

परीक्षा देने निकले थे, लेकिन रास्ते में पूरे परिवार की खुशियां उजड़ गईं!

राज्य

परीक्षा देने निकले थे, लेकिन रास्ते में पूरे परिवार की खुशियां उजड़ गईं!

मध्य प्रदेश के उमरिया में एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और एक युवती की जान डॉक्टरों ने सीपीआर देकर बचा ली।