खाने से छात्र बीमार

फूड पॉइजनिंग का मामला,  प्रशिक्षण शिविर में दूषित भोजन से 5 छात्रों की बिगड़ी तबीयत,1 गंभीर

मध्य प्रदेश के इटारसी में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में 5 छात्र खाने के बाद बीमार पड़े। उल्टी और पेट दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक की हालत गंभीर है।

फूड पॉइजनिंग का मामला,  प्रशिक्षण शिविर में दूषित भोजन से 5 छात्रों की बिगड़ी तबीयत,1 गंभीर

MP सरकार की शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। इटारसी में चल रहे OBC युवाओं के 45 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर में रविवार रात खाना खाने के बाद 5 छात्रों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उल्टी, पेट दर्द और डिहाइड्रेशन की शिकायत के बाद सभी को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 1 छात्र की हालत गंभीर होने पर उसे भर्ती करना पड़ा।

खाने के कुछ देर बाद बिगड़ी तबीयत

बता दें कि इटारसी के शासकीय महात्मा गांधी महाविद्यालय में सेना, पुलिस, होमगार्ड और पैरामिलिट्री भर्ती की तैयारी कर रहे पिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए प्रशिक्षण शिविर संचालित किया जा रहा है। जहा आरोप लगाया जा रहा है कि कैंप में पिछले कई दिनों से खराब और घटिया भोजन परोसा जा रहा था। छात्रों ने इसकी शिकायत भी की थी, लेकिन जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। जिसके बाद रविवार शाम भोजन करने के कुछ देर बाद छात्र रीतेश यादव, विवेक गौर,रोहित यादव,विवेक केवट और जतिन पटवा की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और उल्टी शुरू हो गई।

एक छात्र की स्थिति गंभीर

सभी को उल्टियां और तेज पेट दर्द होने लगा। हालत बिगड़ती देख कैंप में हड़कंप मच गया उन्हें शासकीय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर डॉ. विकास जेतपुरिया ने बताया कि छात्रों को फूड पॉयजनिंग जैसे लक्षणों के साथ भर्ती किया गया था। चार छात्रों की हालत में सुधार होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई, जबकि एक छात्र की स्थिति गंभीर होने के कारण अस्पताल में भर्ती कर इलाज जारी है।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के लिए फार्मर आईडी और शून्य ब्याज पर खाद उपलब्ध कराने की योजना शुरू की। किसानों को अब अधिक सुविधाएं और समर्थन मिलेगा।

इंदौर में मिड-डे मील खाने के बाद 38 बच्चे बीमार, 19 अस्पताल में भर्ती; 4 ICU में

इंदौर में मिड-डे मील खाने के बाद 38 बच्चे बीमार, 19 अस्पताल में भर्ती; 4 ICU में

इंदौर के सांवेर क्षेत्र में 38 बच्चे मिड-डे मील खाने के बाद बीमार पड़े। भोजन में कढ़ी-चावल शामिल थे, फूड पॉइजनिंग की आशंका है।

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वर्ल्ड लीडर्स फोरम में प्रदेश के विकास और निवेश संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

CM डॉ. यादव का दिखा देसी अंदाज, बीच रास्ते रुकवाया काफिला; दुकान पर पी लस्सी

CM डॉ. यादव का दिखा देसी अंदाज, बीच रास्ते रुकवाया काफिला; दुकान पर पी लस्सी

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ दौरे के दौरान सड़क किनारे लस्सी की दुकान पर रुककर लस्सी पी और स्थानीय लोगों से संवाद किया।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026