मानसून चुनौतीपूर्ण - CM

मुख्यमंत्री धामी ने की मानसून पूर्व मॉक ड्रिल की समीक्षा, दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन और मानसून की तैयारियों के लिए राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल की समीक्षा की और विभागों के समन्वय पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री धामी ने की मानसून पूर्व मॉक ड्रिल की समीक्षा, दिए निर्देश

मानसून चुनौतीपूर्ण - CM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून स्थित राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) में आयोजित राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल की समीक्षा की। यह मॉक ड्रिल राज्य के सभी 13 जिलों में आयोजित की गई थी।

आपदाओं के लिए तैयार

इस अभ्यास का उद्देश्य मानसून से संबंधित संभावित आपदाओं के लिए तैयारियों को मजबूत करना, अंतर-विभागीय समन्वय को बढ़ाना और प्रदेश की आपदा प्रतिक्रिया तंत्र की प्रभावशीलता का आकलन करना था। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने अद्यतन राज्य और जिला आपदा प्रबंधन योजनाओं का विमोचन किया और SDRF, NDRF और अग्निशमन सेवाओं द्वारा तैनात खोज और बचाव उपकरणों की एक उच्च-तकनीकी प्रदर्शनी की समीक्षा की।

मानसून चुनैतीपूर्ण - CM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "मानसून हमेशा हमारे लिए चुनौतीपूर्ण होता है। हमारी भौगोलिक स्थिति को देखते हुए, हमें कई आपदाओं, बादल फटने, बाढ़ का सामना करना पड़ता है। हमें सभी को सुरक्षित और पूरी तरह से तैयार रखनी चाहिए। हमने कमियों की समीक्षा करने और ज्यादा कार्य करने की जरूरत वाले क्षेत्रों की पहचान करने के लिए जिला स्तर पर कई बैठकें की हैं। हमारा लक्ष्य आपदा जोखिम को यथासंभव कम करना है। 

विभागों के साथ बैठक

CM ने कहा पिछले सालों के अनुभवों को, जहां विभागों ने बेहतर समन्वय किया था, इस साल की योजना में शामिल किया गया है। पिछली आपदाओं में, समय पर कार्रवाई से जानें बचीं और नुकसान कम हुआ। इस साल भी, हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता जन सुरक्षा और जान-माल के नुकसान को कम करना है।”

संबंधित सामग्री

धामी सरकार के अभियान में छात्रों की रिकॉर्ड भागीदारी, ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ बना आकर्षण का केंद्र

धामी सरकार के अभियान में छात्रों की रिकॉर्ड भागीदारी, ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ बना आकर्षण का केंद्र

उत्तराखंड में छात्रों ने ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 2.5 लाख से अधिक निबंध और सुझाव जमा किये, जिससे राज्य के विकास की नई दिशा तय होगी।

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने निर्वाण दिवस पर संतों को श्रद्धांजलि भी दी।

उत्तराखंड में सभी जिलों में होंगी प्रवासी पंचायतें, CM धामी का बड़ा निर्देश

उत्तराखंड में सभी जिलों में होंगी प्रवासी पंचायतें, CM धामी का बड़ा निर्देश

उत्तराखंड सरकार ने पलायन रोकने और रिवर्स पलायन को बढ़ावा देने के लिए प्रवासी पंचायतों का आयोजन किया है, जिससे स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

महिला उद्यमिता को नई उड़ान, CM धामी ने किया ‘उद्यमशाला चौपाल-2026’ का शुभारंभ

महिला उद्यमिता को नई उड़ान, CM धामी ने किया ‘उद्यमशाला चौपाल-2026’ का शुभारंभ

उत्तराखंड सरकार ने 'मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना' के तहत ग्रामीण महिलाओं व युवाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए कई पहल की हैं।

CM धामी- पर्यटन और चारधाम से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड, उद्योग-स्टार्टअप और निवेश का नया हब बनाने पर जोर

CM धामी- पर्यटन और चारधाम से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड, उद्योग-स्टार्टअप और निवेश का नया हब बनाने पर जोर

उत्तराखंड ने उद्योग, स्टार्टअप और निवेश में वृद्धि के द्वारा नई आर्थिक पहचान बनाने की दिशा में प्रगति की है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026