रक्षाबंधन पर बहनें करेंगी बसों में सफर, सीएम डॉ. मोहन बोले- कांग्रेस शासन में बंद हुई थी परिवहन सेवा

मध्यप्रदेश राज्य परिवहन योजना

रक्षाबंधन पर बहनें करेंगी बसों में सफर, सीएम डॉ. मोहन बोले- कांग्रेस शासन में बंद हुई थी परिवहन सेवा

मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य परिवहन की बसों का संचालन जल्द शुरू करने की योजना बनाई है, जिससे रक्षाबंधन पर महिलाओं को सफर में सुविधा होगी।

रक्षाबंधन पर बहनें करेंगी बसों में सफर सीएम डॉ मोहन बोले- कांग्रेस शासन में बंद हुई थी परिवहन सेवा

मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनें रक्षाबंधन पर राज्य परिवहन की बसों में सफर करेंगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार ने इसकी पूरी योजना तैयार कर ली है। मध्यप्रदेश सरकार कदम-दर-कदम राज्य में बसों का संचालन करेगी। सरकार के इस कदम से जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्हें जबरदस्ती किसी ऐसे वाहन में सफर नहीं करना पड़ेगा, जिनमें जान का खतरा रहता है। राज्य सरकार प्रदेश के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। 

इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री  डॉ. मोहन यादव ने 2 जून को मीडिया से कहा कि राज्य परिवहन गरीबों के जीवन में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। लेकिन, कांग्रेस शासनकाल में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को बंद करने का कार्य किया गया था। अब हमारी सरकार न सिर्फ प्रदेश में बेहतर और आधुनिक सड़कों का तेजी से निर्माण कर रही है, बल्कि जल्द ही नागरिकों को राज्य परिवहन की विशेष सुविधाओं का लाभ भी मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चरणबद्ध तरीके से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत की ओर बढ़ रही है। 

सभी समस्याएं होंगी खत्म

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस बार रक्षाबंधन पर हमारी बहनें परिवहन विभाग की बसों में सफर करें, इसके लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश की भौगोलिक परिस्थिति के कारण शहरों के बीच दूरी अधिक है। बसें उपलब्ध नहीं होने पर लोगों को मजबूरी में लोडिंग गाड़ियों में सफर करना पड़ता है। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा इन सभी समस्याओं को खत्म करेगी। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि राज्य के अंदरूनी हिस्सों और पड़ोसी राज्यों के साथ मध्यप्रदेश सरकार का यह प्रयास सुगम परिवहन सेवा के रूप में देखने को मिलेगा। प्रदेश में जनसुविधाओं के विस्तार और प्रदेश के समग्र विकास के लिए हमारी सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता और संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

संबंधित सामग्री

ऋषिकेश से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को राहत, नया रूट तय, चलेंगी रोडवेज बसें

राज्य

ऋषिकेश से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को राहत, नया रूट तय, चलेंगी रोडवेज बसें

कांवड़ यात्रा के दौरान ऋषिकेश से दिल्ली के बीच बस सेवा में सुधार किया गया है, जिससे यात्रा का समय और किराया दोनों में कमी आएगी।

आगर मालवा में श्मशान भूमि पर फायर स्टेशन निर्माण को लेकर विवाद,विरोध के बाद मंत्री ने रुकवाया काम

राज्य

आगर मालवा में श्मशान भूमि पर फायर स्टेशन निर्माण को लेकर विवाद,विरोध के बाद मंत्री ने रुकवाया काम

मध्य प्रदेश के आगर मालवा में श्मशान भूमि पर प्रस्तावित फायर स्टेशन निर्माण का हिंदू समाज ने विरोध किया, कंकाल मिलने का आरोप लगाया।

हरदा में पूर्व भाजपा पार्षद के 19 वर्षीय बेटे ने लगाई फांसी, बीमारी से परेशान था युवक

राज्य

हरदा में पूर्व भाजपा पार्षद के 19 वर्षीय बेटे ने लगाई फांसी, बीमारी से परेशान था युवक

मध्य प्रदेश के हरदा शहर में पूर्व भाजपा पार्षद धर्मेंद्र माली के बेटे तरुण माली ने आत्महत्या कर ली। परिवार और पुलिस अभी घटना की जांच में जुटे हुए हैं।

एमपी में मानसून फिर एक्टिव, दो सिस्टम के असर से 5 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट

राज्य

एमपी में मानसून फिर एक्टिव, दो सिस्टम के असर से 5 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून की वापसी के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, विशेष रूप से शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी में अति भारी वर्षा की संभावना है।

भिंड में दर्दनाक हादसा: भाजपा नेत्री की कार से टकराई बाइक, 4 साल के मासूम की मौत

राज्य

भिंड में दर्दनाक हादसा: भाजपा नेत्री की कार से टकराई बाइक, 4 साल के मासूम की मौत

मध्य प्रदेश के भिंड में एक सड़क हादसे में चार वर्षीय देवांश की मौत हो गई। कार का गेट खोलने की वजह से बाइक टकरा गई, जिससे देवांश की मौत हुई।