हर बच्चे को उत्सव में शामिल करना चाहते हैं सीएम डॉ. यादव, जानें कैसा होगा सांदीप...

मध्यप्रदेश में सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण

हर बच्चे को उत्सव में शामिल करना चाहते हैं सीएम डॉ. यादव, जानें कैसा होगा सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण?

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने सांदीपनि विद्यालयों के लोकार्पण की समीक्षा की। इसमें शिक्षा, संस्कृति और जनभागीदारी की योजना पर बल दिया गया।

हर बच्चे को उत्सव में शामिल करना चाहते हैं सीएम डॉ यादव जानें कैसा होगा सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 3 जुलाई को मंत्रालय में लोकार्पण के लिए तैयार हो चुके सभी सांदीपनि विद्यालयों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने स्कूल शिक्षा और जनजातीय कार्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन विद्यालयों का लोकार्पण औपचारिक कार्यक्रम न होकर शिक्षा, संस्कृति और जनभागीदारी का सामाजिक उत्सव बने। उन्होंने कहा कि वर्तमान में संचालित स्कूल चलें अभियान के दौरान आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में बच्चों, उनके अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय नागरिकों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण आनंद के उत्सव के रूप में मनाया जाए। यह सिर्फ़ नए भवनों का उद्घाटन नहीं, हमारे नौनिहालों के उज्ज्वल भविष्य और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के नए अध्याय का शुभारंभ है। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रमों को यादगार बनाने के लिए बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभिन्न प्रतियोगिताएं तथा अन्य रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएं। साथ ही, सभी बच्चों को स्वल्पाहार और मिष्ठान्न वितरित किया जाए, ताकि यह अवसर उनके लिए अविस्मरणीय बन सके। 

गुरु सांदीपनि पर प्रकाशित होगी पॉकेट बुक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरु सांदीपनि के प्रेरणादायी जीवन पर आधारित एक लघु पुस्तिका (पॉकेट बुक) प्रकाशित कर विद्यार्थियों में वितरित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुरु सांदीपनि तत्समय सामाजिक समरसता के सबसे बड़े पैरोकार थे। उन्होंने जाति, वर्ग, रंग का भेद न करके अमीर-गरीब से लेकर राज परिवार के बच्चों सहित गरीबों और किसानों के बच्चों को शिक्षा-दीक्षा दी। सभी को समान रूप से दीक्षित किया। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में हम सबके विशेषकर विद्यार्थियों को जानना जरूरी है। इससे विद्यार्थियों को प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा, गुरु-शिष्य संबंधों और नैतिक मूल्यों के बारे में जानकारी और प्रेरणा मिलेगी।

गुरु पूर्णिमा के दिन हों बड़े कार्यक्रम

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिन सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण पहले ही हो चुका है, वहां प्रवेशोत्सव उत्साहपूर्वक आयोजित किया जाए, जिससे अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालयों से जुड़ाव बढ़े। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों से सभी तैयारियां समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक सांदीपनि विद्यालय प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण, संस्कारयुक्त और आधुनिक शिक्षा का आदर्श केंद्र बने। बैठक में स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. संजय गोयल ने बताया कि वर्तमान में 70 सांदीपनि विद्यालय भवनों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसमें स्कूल शिक्षा विभाग के 46 एवं जनजातीय कार्य विभाग के 24 यानी कुल 70 सांदीपनि विद्यालय लोकार्पण के लिए तैयार हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जिलों के प्रभारी मंत्री एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में इनका लोकार्पण कराया जाए। उन्होंने कहा कि 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के दिन हर जिले के एक सांदीपनि विद्यालय में प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में उत्सव मनाया जाए। इसमें विज्ञान प्रदर्शनी आयोजन, गुरुजनों का सम्मान, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा किए गए नवाचारों की जानकारी प्रदाय, विद्यार्थियों द्वारा डिजिटल एवं एआई का प्रदर्शन सहित स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान जैसे आयोजन किए जाएं।

संबंधित सामग्री

खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

राज्य

खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

15 जुलाई को इंदौर से अबू धाबी के लिए पहली डायरेक्ट फ्लाइट शुरू हुई। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुभारंभ किया।

एक डॉक्टर, दो जिले और डबल सैलरी! रिश्वत कांड के बाद खुली मप्र स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पोल

राज्य

एक डॉक्टर, दो जिले और डबल सैलरी! रिश्वत कांड के बाद खुली मप्र स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पोल

मध्य प्रदेश के डॉ. महेश चंद शर्मा को भ्रष्टाचार और दोहरी पदस्थापना के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ी हलचल मचाई है।

गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा: प्रदेश के शासकीय स्कूलों में मां सरस्वती एवं गुरु वंदना के साथ शुरू हुईं गतिविधियां

राज्य

गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा: प्रदेश के शासकीय स्कूलों में मां सरस्वती एवं गुरु वंदना के साथ शुरू हुईं गतिविधियां

प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में 15 से 29 जुलाई तक गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा मनाया जाएगा, जिसमें विद्यार्थियों को विभिन्न शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

शुरू हुआ बलराम कृषि महोत्सव, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध

राज्य

शुरू हुआ बलराम कृषि महोत्सव, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव का उद्घाटन किया, किसान हितैषी योजनाओं का भी अनावरण किया।

पंडरिया के सरकारी स्कूलों में पहुंचेगी AI और रोबोटिक्स की पढ़ाई, मोबाइल टेक लैब का शुभारंभ

राज्य

पंडरिया के सरकारी स्कूलों में पहुंचेगी AI और रोबोटिक्स की पढ़ाई, मोबाइल टेक लैब का शुभारंभ

कवर्धा में शुरू की गई 'भावना दीदी की साइंस पाठशाला' के जरिए ग्रामीण छात्रों को AI, रोबोटिक्स और अन्य आधुनिक तकनीकों की शिक्षा मिलेगी।