MP में 70 सांदीपनि विद्यालयों के भव्य लोकार्पण से बदलेगा शिक्षा का चेहरा,CM बोले...

मध्यप्रदेश में नए स्कूलों का उद्घाटन

MP में 70 सांदीपनि विद्यालयों के भव्य लोकार्पण से बदलेगा शिक्षा का चेहरा,CM बोले- उत्सव की तरह मनेगा कार्यक्रम

मध्यप्रदेश में 70 सांदीपनि विद्यालयों का उद्घाटन 15 जुलाई तक होगा, जिसमें विद्यार्थियों के लिए विशेष कार्यक्रम और स्वल्पाहार की व्यवस्था की जाएगी।

mp में 70 सांदीपनि विद्यालयों के भव्य लोकार्पण से बदलेगा शिक्षा का चेहराcm बोले- उत्सव की तरह मनेगा कार्यक्रम

मध्यप्रदेश के स्कूली शिक्षा विभाग के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण पहल के तहत राज्य में तैयार हो चुके 70 सांदीपनि विद्यालयों का भव्य लोकार्पण 15 जुलाई तक किए जाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे लेकर उच्च स्तरीय निर्देश जारी किए हैं और कहा है कि यह कार्यक्रम केवल औपचारिक उद्घाटन नहीं होगा, बल्कि इसे शिक्षा, संस्कृति और जनभागीदारी के बड़े उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।

बच्चों के लिए यादगार बनाया जाए

मुख्यमंत्री ने मंत्रालय में हुई समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि ‘स्कूल चलें अभियान’ के तहत होने वाले इन लोकार्पण समारोहों को बच्चों के लिए यादगार बनाया जाए। कार्यक्रमों के दौरान स्कूलों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिससे बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

सरकारी शिक्षा व्यवस्था से जोड़ा जा सके

इसके साथ ही सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए विशेष स्वल्पाहार और मिठाई वितरण की व्यवस्था भी की जाएगी। जिन सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण पहले हो चुका है, वहां ‘प्रवेशोत्सव’ को भी विशेष उत्साह के साथ मनाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि अधिक से अधिक बच्चों को सरकारी शिक्षा व्यवस्था से जोड़ा जा सके।

पूरी तरह बनकर तैयार

इसी बैठक में मुख्यमंत्री ने यह भी तय किया कि 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेश के हर जिले में एक सांदीपनि विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इसमें छात्रों की प्रतिभा, नवाचार और एआई आधारित प्रोजेक्ट्स को प्रमुखता दी जाएगी। साथ ही उत्कृष्ट शिक्षकों और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. संजय गोयल ने जानकारी दी कि कुल 70 में से 46 विद्यालय स्कूल शिक्षा विभाग और 24 विद्यालय जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत आते हैं, जो पूरी तरह बनकर तैयार हैं।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि इन सभी विद्यालयों का लोकार्पण संबंधित जिलों के प्रभारी मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जाए तथा इन्हें आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और संस्कारयुक्त शिक्षा के आदर्श केंद्र के रूप में विकसित किया जाए।

संबंधित सामग्री

नशा मुक्त एमपी पर सीएम डॉ. मोहन का फोकस, कहा- इससे वर्तमान और भावी पीढ़ियां हो जाती हैं बर्बाद

राज्य

नशा मुक्त एमपी पर सीएम डॉ. मोहन का फोकस, कहा- इससे वर्तमान और भावी पीढ़ियां हो जाती हैं बर्बाद

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'नशा मुक्त मध्यप्रदेश' अभियान के तहत प्रदेशवासियों से सहयोग की अपील की। इस अभियान का उद्देश्य समाज को नशे से मुक्त करना है।

'पुजारी हैं अतिथि विद्वान..,' सीएम डॉ मोहन ने किया साथ देने का वादा, कहा- जो हो सकेगा वो करेगी सरकार

राज्य

'पुजारी हैं अतिथि विद्वान..,' सीएम डॉ मोहन ने किया साथ देने का वादा, कहा- जो हो सकेगा वो करेगी सरकार

मध्यप्रदेश सरकार ने अतिथि विद्वानों की कल्याण के लिए नई नीतियों की घोषणा की, जिसमें आवश्यक अवकाश, लोकसेवा में आरक्षण और अन्य सुविधाएँ शामिल हैं।

मध्य प्रदेश में मानसून का जोर, सतना-पन्ना में रेड अलर्ट; 32 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश

राज्य

मध्य प्रदेश में मानसून का जोर, सतना-पन्ना में रेड अलर्ट; 32 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश

मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है, जिससे प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। सतना और पन्ना जिलों में विशेष रूप से रेड अलर्ट जारी किया गया है।

अवमानना मामले में हाई कोर्ट सख्त, ACS समेत तीन वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ जमानती वारंट जारी

राज्य

अवमानना मामले में हाई कोर्ट सख्त, ACS समेत तीन वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ जमानती वारंट जारी

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने अवमानना मामले में तीन वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ 25-25 हजार रुपये के जमानती वारंट जारी किए, उन्हें 15 जुलाई को अदालत में उपस्थित होने का आदेश दिया।

MP में उच्च शिक्षा की नई तस्वीर: बेटियां बेटों के बराबर, हर 100 में 29 युवा पहुंच रहे कॉलेज

राज्य

MP में उच्च शिक्षा की नई तस्वीर: बेटियां बेटों के बराबर, हर 100 में 29 युवा पहुंच रहे कॉलेज

AISHE 2023-24 रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा का GER 29% है, जिसमें छात्राओं की भागीदारी छात्रों के बराबर हो गई है।