सीएम डॉ. मोहन ने रोपा अशोक का पौधा, बोले- हमारा प्रयास किसानों को मिले एमएसपी से ऊपर दाम

मध्यप्रदेश में हरित अभियान की शुरुआत

सीएम डॉ. मोहन ने रोपा अशोक का पौधा, बोले- हमारा प्रयास किसानों को मिले एमएसपी से ऊपर दाम

मध्यप्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में अशोक का पौधा लगाकर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत हरित अभियान की शुरुआत की।

सीएम डॉ मोहन ने रोपा अशोक का पौधा बोले- हमारा प्रयास किसानों को मिले एमएसपी से ऊपर दाम

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस यानी 5 जून को भोपाल के अपेक्स बैंक मुख्यालय परिसर में अशोक का पौधा लगाया। इस तरह उन्होंने 'एक पेड़ नाम मां के नाम' अभियान के तहत यह पौधा लगाकर प्रदेशव्यापी हरित सहकार अभियान का शुभारंभ किया। इसके अंतर्गत अपेक्स बैंक मुख्यालय सहित प्रदेश के सभी जिला सहकारी बैंकों और प्रत्येक प्राथमिक सहकारी समिति (पेक्स) में पौधारोपण किया जाएगा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से 21 जून विश्व योग दिवस तक एक पखड़ावे में सहकारी समितियों के माध्यम से एक लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार के सुशासन का 13वां वर्ष शुरू हुआ है। इस अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान’  का शुभारंभ किया गया है। मध्यप्रदेश मिल्क कैपिटल बनने की दिशा में कदम बढ़ा चुका है। प्रदेश के किसान दूध उत्पादन में अपनी समृद्धि का मार्ग खोज रहे हैं। दूध उत्पादन से किसानों का आय में वृद्धि हुई है। 

गन्ना उत्पादक किसानों को बड़ा लाभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने दूध उत्पादन को बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है। अमूल ने सहकारिता के आधार पर किसानों को समृद्ध किया और दूध उत्पादन का एक नया मॉडल दुनिया को दिया। हमारी सरकार भी सांची के माध्यम से दूध उत्पादन को प्रोत्साहित कर रही है। प्रदेश में अतीत के काल में दूध-दही की नदियां बहती थीं। प्राकृतिक खेती में गौमाता का विशेष महत्व है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार उद्यानिकी फसलों के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के लिए भी सहायता प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि गन्ना उत्पादक किसानों को लाभ देने के लिए कोलारस में शुगर फैक्ट्री स्थापित करेंगे।  

किसानों कल्याण के संकल्पित सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना से सिंचाई का रकबा बढ़ा रही है। किसानों को सिंचाई के लिए दिन में बिजली प्रदाय की जा रही है। इस वर्ष गेहूं उत्पादन और उपार्जन में मध्यप्रदेश ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रदेश सरकार ने पिछली बार के 78 लाख मीट्रिक टन के मुकाबले वर्ष 2026 में 104 मीट्रिक टन गेहूं किसानों से खरीदा है। किसानों को एमएसपी पर प्रति क्विंटल 40 रुपए बोनस देकर 2625 रुपए भुगतान किया है। किसानों को सोयाबीन फसल पर भावांतर भुगतान का भी लाभ दिया गया है। किसानों को एमएसपी से ऊपर दाम दिलवाना राज्य सरकार का प्रयास है।

गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अगर प्राथमिक सहकारी समिति (पेक्स) में कोई अधिकारी-कर्मचारी गड़बड़ी करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लेकिन, समिति के सदस्य किसानों पर इसका कोई असर नहीं पड़ने दिया जाएगा। दोषी व्यक्ति पर कार्रवाई होगी, न कि सोसाइटी पर। इसके लिए सभी तरह के प्रबंधन किए जाएंगे। किसानों की समृद्धि के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में वर्ष 2029 में एक बार फिर देश में एनडीए की सरकार बनेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव को आम की टोकरी भेंट की गई। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव डीपी आहूजा, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष महेंद्र सिंह, नाबार्ड के प्रबंध संचालक मनोज सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

संबंधित सामग्री

मां बगलामुखी मंदिर में दान को लेकर विवाद, निजी खातों में चढ़ावा लेने के आरोपों की जांच शुरू

राज्य

मां बगलामुखी मंदिर में दान को लेकर विवाद, निजी खातों में चढ़ावा लेने के आरोपों की जांच शुरू

मध्य प्रदेश के विख्यात बगलामुखी मंदिर में दान-चढ़ावे के वित्तीय अनियमितता के आरोपों के बाद जिला प्रशासन ने जांच की शुरुआत की है।

सीएम डॉ. मोहन ने 10 साल बाद दिया प्रमोशन, गदगद हुए कर्मचारी, ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने 10 साल बाद दिया प्रमोशन, गदगद हुए कर्मचारी, ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दस साल बाद कर्मचारियों के लिए पदोन्नति प्रक्रिया शुरू की, जिससे लाखों कर्मचारियों को लाभ होगा।

10 साल बाद खत्म हुआ प्रमोशन का इंतजार, मोहन सरकार के फैसले से खुलेंगे नई भर्तियों के रास्ते

राज्य

10 साल बाद खत्म हुआ प्रमोशन का इंतजार, मोहन सरकार के फैसले से खुलेंगे नई भर्तियों के रास्ते

मध्य प्रदेश में अधिकारियों के लंबित पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू होने से रोजगार के नए अवसर बढ़ने की उम्मीद है।

वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्यों पर बवाल, राष्ट्रपति-PM से हस्तक्षेप की मांग!

राज्य

वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्यों पर बवाल, राष्ट्रपति-PM से हस्तक्षेप की मांग!

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति को लेकर विवाद गहराया, ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने हस्तक्षेप की मांग की।

केन्द्रीय गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में ऐतिहासिक समझौता, महाराष्ट्र-गुजरात-राजस्थान-एमपी के बीच सुलझा सरदार सरोवर डैम का

राज्य

केन्द्रीय गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में ऐतिहासिक समझौता, महाराष्ट्र-गुजरात-राजस्थान-एमपी के बीच सुलझा सरदार सरोवर डैम का

सरदार सरोवर परियोजना का दीर्घकालिक मसला समाप्ति की ओर, परियोजना की निर्माण की लागत साझाकरण के मुद्दों पर था विवाद, चारों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने किए हस्ताक्षर