मध्य प्रदेश सरकार की बड़ी पहल

MP कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 साल में 21,485 करोड़ होंगे खर्च, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों को बड़ी सौगात

मध्य प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के लिए भारी बजट की घोषणा की है, जिसमें मेडिकल कॉलेजों और कृषि क्षेत्र को बड़ा ध्यान दिया गया है।

MP कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 साल में 21,485 करोड़ होंगे खर्च, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों को बड़ी सौगात

मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश के करोड़ों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और किसानों को राहत देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में अगले पांच वर्षों के लिए 21,485 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं को मंजूरी दी गई। इनमें सबसे बड़ा फोकस स्वास्थ्य क्षेत्र पर रहेगा, जहां 17,059 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बड़ा बजट

कैबिनेट ने मेडिकल कॉलेजों से जुड़ी चिकित्सालय योजना को वर्ष 2031 तक जारी रखने का निर्णय लिया है। इस योजना पर 14,363 करोड़ रुपए खर्च होंगे, जिससे लोगों को बेहतर और नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। साथ ही चिकित्सा शिक्षा और मानव संसाधन विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

मेडिकल कॉलेजों में पीजी पाठ्यक्रमों को मजबूत बनाने के लिए 657 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। वहीं उज्जैन, सिवनी, छतरपुर, दमोह और बुदनी में नए मेडिकल कॉलेजों के निर्माण के लिए 1,200 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। एमबीबीएस सीटों में वृद्धि के लिए 838 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

किसानों को मिली बड़ी राहत

राज्य सरकार ने किसानों के हित में भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब किसानों द्वारा उत्पादित गर्मी की मूंग का 25 प्रतिशत हिस्सा सरकार खरीदेगी। इसके अलावा उड़द की फसल का एक-एक दाना खरीदने का फैसला किया गया है। इससे किसानों को बेहतर बाजार और फसल का उचित मूल्य मिलने की उम्मीद है।

भोजशाला और सांस्कृतिक विकास पर फोकस

धार स्थित भोजशाला में सरस्वती लोक विकसित किया जाएगा। साथ ही भोज शोध संस्थान की स्थापना भी की जाएगी। भोजशाला आंदोलन में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने का भी निर्णय लिया गया है।

अन्य महत्वपूर्ण फैसले

कैबिनेट ने बरगी क्रूज हादसे की न्यायिक जांच के निर्णय का अनुमोदन किया। इंदौर के पिपल्याहाना क्षेत्र में नए जिला न्यायालय भवन के लिए 626.61 करोड़ रुपए की संशोधित लागत को मंजूरी दी गई। इसके अलावा पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम और उपकर संशोधन अध्यादेश के प्रारूप को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

सरकार का दावा है कि इन फैसलों से स्वास्थ्य, शिक्षा, न्यायिक व्यवस्था और कृषि क्षेत्र में व्यापक सुधार देखने को मिलेगा।

संबंधित सामग्री

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के एसएनसीयू में आग लगने के कारण तीन बच्चे झुलस गए, एक की मौत हुई। सीएम यादव ने मृतक के परिजन को 4 लाख की सहायता दी।

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के लिए फार्मर आईडी और शून्य ब्याज पर खाद उपलब्ध कराने की योजना शुरू की। किसानों को अब अधिक सुविधाएं और समर्थन मिलेगा।

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वर्ल्ड लीडर्स फोरम में प्रदेश के विकास और निवेश संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

CM डॉ. यादव का दिखा देसी अंदाज, बीच रास्ते रुकवाया काफिला; दुकान पर पी लस्सी

CM डॉ. यादव का दिखा देसी अंदाज, बीच रास्ते रुकवाया काफिला; दुकान पर पी लस्सी

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ दौरे के दौरान सड़क किनारे लस्सी की दुकान पर रुककर लस्सी पी और स्थानीय लोगों से संवाद किया।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026