3 महीने में होगा परीक्षा जैसे मामलों का निराकरण, सीएम डॉ. मोहन ने बताई फास्ट ट्रैक कोर्ट की खासियत

मध्यप्रदेश सरकार के शैक्षणिक सुधार

3 महीने में होगा परीक्षा जैसे मामलों का निराकरण, सीएम डॉ. मोहन ने बताई फास्ट ट्रैक कोर्ट की खासियत

मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा और छात्र कल्याण में सुधार के लिए कई नई पहल की हैं, जिसमें फास्ट ट्रैक कोर्ट्स और NEET परीक्षा सुधार शामिल हैं।

3 महीने में होगा परीक्षा जैसे मामलों का निराकरण सीएम डॉ मोहन ने बताई फास्ट ट्रैक कोर्ट की खासियत

मध्यप्रदेश सरकार के शैक्षणिक सुधार |

'मध्यप्रदेश सरकार शिक्षक और विद्यार्थी वर्ग के कल्याण से जुड़े सभी विषयों पर अत्यंत गंभीर और संवेदनशील है। शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और विद्यार्थियों के हित में लगातार महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश की जनता के हित में जब भी कोई निर्णय लिया जाता है, मध्यप्रदेश उसे लागू करने और निर्णय के अनुरूप नीतिगत व्यवस्था बनाने वाला पहला राज्य होता है। समय की जरूरत है कि युवाओं से संबंधित न्यायिक फैसले द्रुत गति से हों। इसके लिए मध्यप्रदेश में चार फास्ट ट्रैक कोर्ट भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में बनाए जाएंगे। पेपर लीक और परीक्षा सहित अन्य मामलों का इन फास्ट ट्रैक कोर्ट में मात्र 3 माह के भीतर निराकरण किया जाएगा।' यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 25 जुलाई को कही। वे मध्यप्रदेश विधानसभा स्थित सेंट्रल हॉल में मीडिया से चर्चा कर रहे थे। 

‘राज्य सरकार विद्यार्थियों के साथ’

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की विद्यार्थियों के प्रति भावना स्पष्ट है। उनके मन में विद्यार्थियों के कल्याण और उनसे जुड़े सभी विषयों को लेकर बेहद सकारात्मक भाव हैं। जैसे ही नीट पेपर लीक की खबर सामने आई, उसकी जांच के लिए उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) गठित की। प्रकरण दर्ज हुआ और देशभर में तेज गति से आरोपियों की गिरफ्तारियां भी की गई। फिर दोबारा नीट परीक्षा कराई गई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की पूरी सहानुभूति और संवेदना विद्यार्थियों के साथ है। हम हर परिस्थिति में विद्यार्थियों के साथ खड़े हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में नीट परीक्षाएं बेहतर और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हों, इसके लिए स्टैंडर्ड ऑफ प्रोटोकॉल्स (एसओपी) तैयार कर ऐहतियातन सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

दोगुनी हुईं मेडिकल सीटें

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा मध्यप्रदेश वह राज्य है, जहां राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 देश में सबसे पहले लागू की गई। पिछले ढ़ाई साल के कार्यकाल में राज्य सरकार ने तीन नए शासकीय विश्वविद्यालय प्रारंभ किए हैं। प्रदेश में विकास की गतिविधियों को गति देकर तेजी लाने के साथ-साथ युवाओं और विद्यार्थियों के लिए कल्याण की चिंता कर इनके हित में निर्णय लेना भी हमारा कर्तव्य है। विद्यार्थियों के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय हमारी सरकार ले चुकी है और यह आगे भी लगातार जारी रहेंगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में मेडिकल कॉलेज की संख्या दोगुनी से अधिक हो चुकी है। पूरे देश में पहले मात्र 641 विश्विद्यालय थे, आज इनकी संख्या बढ़कर 1400 से अधिक हो गई है। मेडिकल एजुकेशन की सीटें भी 50 हजार से बढ़कर 1 लाख से अधिक हो चुकी हैं।

संबंधित सामग्री

पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में उज्जैन और शिवपुरी में नए एयरपोर्ट्स के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए केंद्रीय मंत्री ने निर्देश दिए हैं। यह प्रदेश की हवाई सेवाओं के विकास को बढ़ावा देगा।

विश्व आदिवासी दिवस पर MP में दिखी संस्कृति की झलक, खजुराहो-धार में निकली भव्य रैलियां

राज्य

विश्व आदिवासी दिवस पर MP में दिखी संस्कृति की झलक, खजुराहो-धार में निकली भव्य रैलियां

मध्यप्रदेश में विश्व आदिवासी दिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक रैलियां और कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें पारंपरिक वेशभूषा और आदिवासी संस्कृति की झलक मिली।

सीएम डॉ. मोहन ने किया 4 फ्लाइट का शुभारंभ, अब MP से सीधे जुड़ गए पटना और कोलकाता

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने किया 4 फ्लाइट का शुभारंभ, अब MP से सीधे जुड़ गए पटना और कोलकाता

मध्यप्रदेश से नई उड़ानें शुरू होने से भोपाल, पटना, कोलकाता के बीच यात्रा आसान होगी। राज्य के विकास और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

MP के सरकारी स्कूलों में अब छात्रों की भी ऑनलाइन हाजिरी, 9वीं से 12वीं तक लागू होगी व्यवस्था

राज्य

MP के सरकारी स्कूलों में अब छात्रों की भी ऑनलाइन हाजिरी, 9वीं से 12वीं तक लागू होगी व्यवस्था

मध्यप्रदेश में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की उपस्थिति अब ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। नई प्रणाली Education Portal 3.0 पर लागू होगी।

लाड़ली बहना समेत MP की बड़ी योजनाओं की होगी हाई लेवल समीक्षा,5 विभागों के बड़े अधिकारियों की कमेटी गठित

राज्य

लाड़ली बहना समेत MP की बड़ी योजनाओं की होगी हाई लेवल समीक्षा,5 विभागों के बड़े अधिकारियों की कमेटी गठित

मध्यप्रदेश सरकार ने प्रमुख योजनाओं की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया, जिसमें कई विभाग शामिल हैं।