जो एक बार मध्यप्रदेश आता है, वह यहीं का होकर रह जाता है : CM डॉ. यादव

मध्यप्रदेश का विकास कार्यक्रम

जो एक बार मध्यप्रदेश आता है, वह यहीं का होकर रह जाता है : CM डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विकसित मध्यप्रदेश कार्यक्रम में भाग लिया और राज्य के विकास के लिए नई नीतियों की घोषणा की।

जो एक बार मध्यप्रदेश आता है वह यहीं का होकर रह जाता है  cm डॉ यादव

मध्यप्रदेश का विकास कार्यक्रम |

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने "विकसित मध्यप्रदेश" विषय पर आयोजित कॉन्क्लेव को संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा समय तभी बदलता है, जब संकल्प बड़ा होता है। सभी भारतीयों के लिए यह गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दृढ़ संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व में भारत का समय बदला है। विश्व के कई देशों ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से प्रधानमंत्री श्री मोदी को विभूषित किया है। 

विकसित भारत @2047

CM बोले - प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत @2047 और अर्थव्यवस्था को 30 ट्रिलियन डॉलर पहुंचाने का संकल्प लिया है। प्रदेश सरकार का यह प्रयास होगा कि इसमें से लगभग 2 ट्रिलियन डॉलर का योगदान मध्यप्रदेश का हो। मध्यप्रदेश, प्रधानमंत्री मोदी के सेवा, सुशासन और जन कल्याण के संकल्पों को पूर्ण करने का निरंतर प्रयास कर रहा है। वर्तमान में राज्य की गिनती देश के सबसे तेजी से प्रगति करने वाले राज्यों में हो रही है। हम विरासत भी और विकास भी के पथ पर लगातार अग्रसर हो रहे है।  

10 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में पिछले 3 साल से विकास का कारवां लगातार आगे बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश में नए उद्योग स्थापित करने के लिए पर्याप्त लैंड बैंक है। राज्य सरकार ने उद्योग अनुकूल वातावरण तैयार करने लिए पारदर्शी और उद्योग मित्र नीतियां लागू की हैं। मध्यप्रदेश की इन्हीं विशेषताओं के कारण निवेशक उद्योग लगाने के लिए राज्य में आ रहे हैं। देश के मध्य में स्थित होने के कारण उन्हें  कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स का विशेष लाभ भी मिलेगा। प्रदेश सरकार ने चारों दिशाओं में सड़क कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए अधोसंरचना विकास पर विशेष बल दिया है। राज्य सरकार 10 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्तावों को धरातल पर ला चुकी है

संबंधित सामग्री

समिति ने सीएम डॉ. मोहन का सौंपा UCC का फाइनल प्रतिवेदन, 3 खंडों में है पूरी कहानी

राज्य

समिति ने सीएम डॉ. मोहन का सौंपा UCC का फाइनल प्रतिवेदन, 3 खंडों में है पूरी कहानी

 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समिति के सदस्यों को दिया धन्यवाद, प्रतिवेदन के दूसरे खंड में है विधेयक का प्रारूप, अनुसूचित जनजातियों को यूसीसी से बाहर रखने की अनुशंसा 

ब्लॉक शिक्षा घोटाले में ED का बड़ा एक्शन!  56 प्लॉट कुर्क किए

राज्य

ब्लॉक शिक्षा घोटाले में ED का बड़ा एक्शन! 56 प्लॉट कुर्क किए

ईडी ने इंदौर के सांवेर में ब्लॉक शिक्षा कार्यालय में हुए फर्जी भुगतान के मामले में कई आरोपियों पर कार्रवाई की, जिसमें संपत्तियां कुर्क की गईं और अदालत में मामला दर्ज किया गया।

दतिया में सभा के दौरान भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, भाषण देते-देते छलक पड़े आंसू

राज्य

दतिया में सभा के दौरान भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, भाषण देते-देते छलक पड़े आंसू

मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में डॉ. नरोत्तम मिश्रा के भावुक होने का क्षण सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वे अपने भाषण के दौरान आंसू नहीं रोक पाए।

सीएम डॉ. मोहन ने भरी हुंकार, कहा- विकास का पर्याय है बीजेपी, कांग्रेस को केवल वोट से मतलब

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने भरी हुंकार, कहा- विकास का पर्याय है बीजेपी, कांग्रेस को केवल वोट से मतलब

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दतिया में उप-चुनाव के लिए बीजेपी का प्रचार किया। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने विकास नहीं किया।

त्रिवेंद्र सिंह रावत और CM योगी आदित्यनाथ के बीच महत्वपूर्ण बैठक

राज्य

त्रिवेंद्र सिंह रावत और CM योगी आदित्यनाथ के बीच महत्वपूर्ण बैठक

उत्तराखंड के पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत ने UP के CM योगी आदित्यनाथ से गो-आधारित जैव-अर्थव्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की।