कमर्शियल LPG सिलेंडर फिर महंगा, तीन महीने में ₹1300 तक बढ़े दाम

LPG सिलेंडर की कीमतें बढ़ीं

कमर्शियल LPG सिलेंडर फिर महंगा, तीन महीने में ₹1300 तक बढ़े दाम

मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें ₹44 तक बढ़ीं। होटल और रेस्टोरेंट के खर्च में वृद्धि, शादी समारोहों की लागत में भी बढ़ोतरी।

कमर्शियल lpg सिलेंडर फिर महंगा तीन महीने में ₹1300 तक बढ़े दाम

मध्य प्रदेश में कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। 1 जून से लागू नई दरों के अनुसार प्रदेश में कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹44 तक महंगा हो गया है। राजधानी भोपाल में अब 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर ₹3116.50 में मिलेगा, जबकि इंदौर में इसकी कीमत ₹3222.50, जबलपुर में ₹3290, ग्वालियर में ₹3338.50 और उज्जैन में ₹3250 हो गई है।

तीन महीने में चार बार बढ़े दाम

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में पिछले तीन महीनों के दौरान लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस अवधि में करीब ₹1300 तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लगातार बढ़ रहे दामों का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग व्यवसाय पर पड़ रहा है। कारोबारियों का कहना है कि गैस की बढ़ती कीमतों ने उनकी लागत को काफी बढ़ा दिया है।

होटल और रेस्टोरेंट में महंगा हुआ खाना

भोपाल होटल एवं रेस्टोरेंट संघ के अध्यक्ष तेजकुल पाल सिंह पाली के अनुसार कमर्शियल गैस सिलेंडर पहले की तुलना में लगभग 60 प्रतिशत तक महंगा हो चुका है। इसके चलते रेस्टोरेंट और होटलों में खाने की कीमतों में 10 से 15 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। यदि गैस के दाम इसी तरह बढ़ते रहे तो आने वाले समय में ग्राहकों को और अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है।

शादी समारोहों पर भी पड़ेगा असर

मध्य प्रदेश टेंट कैटर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों का कहना है कि गैस की कीमतों में बढ़ोतरी से कैटरिंग की लागत में करीब 10 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। 500 लोगों के भोजन का जो बजट पहले 5 लाख रुपए था, वह अब 45 से 50 हजार रुपए तक बढ़ चुका है। जुलाई तक प्रदेश में 20 हजार से अधिक शादियां प्रस्तावित हैं, ऐसे में बढ़ती महंगाई लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल सकती है।

संबंधित सामग्री

जुलाई का बारिश कोटा पूरा, फिर भी MP के 42 जिले सूखे; अगले 4 दिन भारी बारिश के आसार नहीं

राज्य

जुलाई का बारिश कोटा पूरा, फिर भी MP के 42 जिले सूखे; अगले 4 दिन भारी बारिश के आसार नहीं

मध्य प्रदेश में जुलाई का बारिश कोटा पूरा हुआ, लेकिन जून की कमी का असर अभी भी बना हुआ है। अगस्त में सक्रिय मानसून से बारिश की कमी पूरी होने की संभावना है।

एमपी में कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹194 तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और ग्राहकों को मिलेगी राहत

राज्य

एमपी में कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹194 तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और ग्राहकों को मिलेगी राहत

मध्य प्रदेश में 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें कम हुई हैं, जिससे होटल और रेस्टोरेंट उद्योग को राहत मिलने की उम्मीद है।

देशभर में सस्ता हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर: सभी राज्यों में नए रेट लागू, होटल-रेस्टोरेंट कारोबार को बड़ी राहत

देश-विदेश

देशभर में सस्ता हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर: सभी राज्यों में नए रेट लागू, होटल-रेस्टोरेंट कारोबार को बड़ी राहत

भारत में 19 किलो कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें घटाई गईं, जिससे होटल और रेस्टोरेंट उद्योग को बड़ी राहत मिली है। घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर हैं।

CM डॉ. यादव ने जनजातीय परिवार के सदस्यों के साथ बिताया समय, बहनों ने बांधी राखी

राज्य

CM डॉ. यादव ने जनजातीय परिवार के सदस्यों के साथ बिताया समय, बहनों ने बांधी राखी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने थांदला में जनजातीय परिवार के साथ आत्मीय समय बिताया, परंपराओं को निकट से जाना और स्नेहपूर्वक बातचीत की।

रीवा में आदिवासी कांग्रेस नेता की हत्या का मामला गरमाया, कांग्रेस ने CM से की निष्पक्ष जांच की मांग

राज्य

रीवा में आदिवासी कांग्रेस नेता की हत्या का मामला गरमाया, कांग्रेस ने CM से की निष्पक्ष जांच की मांग

मध्य प्रदेश के रीवा में कांग्रेस नेता अमित कोल की हत्या के बाद राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हुईं। नेता प्रतिपक्ष और पुलिस DGP से मुलाकात कर न्याय की मांग की।