ज़िन्दगी के एग्जाम में पूरा परिवार फेल.. बेटी को पेपर दिलाने के लिए UP से ग्वालियर आए थे दंपती

gwalior-accident-news

ज़िन्दगी के एग्जाम में पूरा परिवार फेल.. बेटी को पेपर दिलाने के लिए UP से ग्वालियर आए थे दंपती

ज़िन्दगी के एग्जाम में पूरा परिवार फेल बेटी को पेपर दिलाने के लिए up से ग्वालियर आए थे दंपती

GWALIOR ACCIDENT NEWS: ग्वालियर में गुरुवार दोपहर को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. जिसमें बाइक सवार पति-पत्नी और उनकी 18 साल की बेटी ने दम तोड़ दिया. [caption id="attachment_129887" align="alignnone" width="300"]सड़क हादसा सड़क हादसा[/caption] बता दें की रतवाई-बिजौली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी, जिसके बाद तीनों डंपर की चपेट में आ गए. मृतक परिवार जालौन उत्तर प्रदेश का रहने वाला था.

18 साल की अर्पिता जाटव के रूप में हुई है

हादसे पर बेहट एसडीओपी मनीष यादव ने बताया कि.. मृतकों की पहचान 45 साल के किसान चंद्रपाल जाटव, उनकी पत्नी 40 साल राजश्री जाटव और बेटी 18 साल की अर्पिता जाटव के रूप में हुई है. ये लोग गुरुवार को अर्पिता को JEE (MAIN) का एग्जाम देने लेकर जा रहे थे. उसका परीक्षा केंद्र बिजौली के रतवाई स्थित बीबीएम कॉलेज में था.

परीक्षा केंद्र से करीब 100 मीटर आगे निकल गए

GWALIOR ACCIDENT NEWS: जानकारी के अनुसार चंद्रपाल अपनी पत्नी के साथ बाइक पर बेटी को परीक्षा दिलाने निकले थे. उन्होंने गिरवाई थाना में पदस्थ आरक्षक प्रदीप की बाइक ली थी. और जल्दबाजी में वे रास्ता भटक गए और परीक्षा केंद्र से करीब 100 मीटर आगे निकल गए.

जिससे मौके पर ही तीनो की मौत हो गई

इसके बाद राहगीर से पता पूछकर लौट रहे थे। इसी दौरान थाना से लगभग 100 मीटर दूर तेज रफ्तार डंपर ने लापरवाहीपूर्वक बाइक को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिर पड़े और डंपर की चपेट में आ गए. जिससे मौके पर ही तीनो की मौत हो गई.

सड़क पर शव और खून फैला

हादसे के बाद सड़क पर शव और खून फैला हुआ था, वहीं बैग में रखे दस्तावेज भी खून से सन गए थे. जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया.

परिवार में अब दो बेटे बचे

GWALIOR ACCIDENT NEWS: बताया गया है कि चंद्रपाल के परिवार में दो बेटे सत्यम और बिट्टू भी हैं। माता-पिता और बहन की मौत के बाद अब परिवार में सिर्फ दोनों भाई बचे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही वे ग्वालियर के लिए रवाना हो गए।

ड्राइवर डंपर छोड़कर फरार

हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. फिलहाल पुलिस ने डंपर जब्त कर लिया है. जांच में सामने आया है कि डंपर खाका लेकर आ रहा था. फिलहाल पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है.

संबंधित सामग्री

फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने खुद कंफर्म की प्रेग्नेंसी

मनोरंजन

फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने खुद कंफर्म की प्रेग्नेंसी

सामंथा रुथप्रभु ने हाल ही में अपनी गर्भावस्था की खबर साझा की, जो उनकी नवीनतम फिल्म 'मां इंती बंगारम' की सफलता के बाद सामने आई।

रीवा में पेट्रोल पंप के पास गिरा 440 वोल्ट का लाइव तार, बड़ी दुर्घटना टली

राज्य

रीवा में पेट्रोल पंप के पास गिरा 440 वोल्ट का लाइव तार, बड़ी दुर्घटना टली

रीवा में कनोडिया पेट्रोल पंप के पास बिजली का लाइव तार टूटकर गिरने से बड़ा हादसा टला। घटना के बाद तत्काल क्षेत्र की बिजली बंद कर दी गई और रिपेयर का काम शुरू हो गया।

CBI और पुलिस अधिकारी बनकर साइबर ठगी: ग्वालियर की रिटायर्ड स्वास्थ्यकर्मी से 1.57 करोड़ की धोखाधड़ी

राज्य

CBI और पुलिस अधिकारी बनकर साइबर ठगी: ग्वालियर की रिटायर्ड स्वास्थ्यकर्मी से 1.57 करोड़ की धोखाधड़ी

ग्वालियर में खुद को सीबीआई और पुलिस अधिकारी बताकर 69 वर्षीय सेवानिवृत्त स्वास्थ्यकर्मी से 1.57 करोड़ की धोखाधड़ी की गई।

संविधान हत्या दिवस पर CM विष्णुदेव साय का कांग्रेस पर हमला, कहा- सत्ता के अहंकार में कुचली गई संविधान की आत्मा

राज्य

संविधान हत्या दिवस पर CM विष्णुदेव साय का कांग्रेस पर हमला, कहा- सत्ता के अहंकार में कुचली गई संविधान की आत्मा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 25 जून 1975 को भारतीय लोकतंत्र पर आपातकाल के थोपे जाने को 'काला दिवस' कहकर विरोध जताया।

सुनील लहरी विपक्षी नेताओं पर जमकर बरसे, वीडियो हुआ वायरल

मनोरंजन

सुनील लहरी विपक्षी नेताओं पर जमकर बरसे, वीडियो हुआ वायरल

रामायण के लक्ष्मण, सुनील लहरी ने विपक्षी नेताओं की आलोचना करते हुए उन्हें देश की गरिमा और सम्मान को बचाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।