Dharali Disaster: लापता लोगों की तलाश जारी, राहत कार्यों में तेजी

dharali-disaster

Dharali Disaster: लापता लोगों की तलाश जारी, राहत कार्यों में तेजी

dharali disaster लापता लोगों की तलाश जारी राहत कार्यों में तेजी

Dharali Disaster: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में धराली आपदा को एक हफ्ता बीत चुका है, लेकिन राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी हैं। सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें ड्रोन व आधुनिक उपकरणों की मदद से मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं। खराब मौसम के बावजूद रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

[caption id="attachment_99320" align="alignnone" width="294"]Dharali Disaster Dharali Disaster[/caption]

Dharali Disaster: अब तक 43 लोग लापता

गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने बताया कि धराली आपदा में अब तक 43 लोग लापता हैं। प्रभावितों के पुनर्वास और राहत पैकेज तय करने के लिए सचिव, राजस्व परिषद की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है, जो आज उत्तरकाशी पहुंचेगी। यह टीम धराली और आसपास के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का आकलन करेगी और लोगों से संवाद कर उनके हित में राहत पैकेज की संस्तुति करेगी।

Dharali Disaster: कल्प केदार देवता मंदिर का पुनर्निर्माण होगा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा कंट्रोल रूम में रेस्क्यू अभियान की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि धराली क्षेत्र में क्षतिग्रस्त निजी और सार्वजनिक संपत्ति का आकलन सात दिनों के भीतर पूरा किया जाए और रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जाए। उन्होंने यह भी घोषणा की कि धराली आपदा में ध्वस्त हुए कल्प केदार देवता मंदिर का पुनर्निर्माण कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि आपदाग्रस्त क्षेत्रों में तात्कालिक सहायता वितरण का कार्य जल्द से जल्द पूरा हो और किसी भी प्रकार की नकारात्मकता न फैलाई जाए।

Dharali Disaster: राहत पैकेज का विस्तृत अध्ययन

जोशीमठ आपदा के लिए तैयार किए गए राहत पैकेज का भी अध्ययन इस समिति द्वारा किया जाएगा ताकि धराली के लिए प्रभावी पुनर्वास योजना बनाई जा सके।

Dharali Disaster: हर्षिल में झील से मैनुअल जल निकासी की तैयारी

सिंचाई विभाग हर्षिल में बनी कृत्रिम झील से जल निकासी मैनुअली करने की तैयारी में है। अधिकारी और श्रमिक हेलिकॉप्टर से हर्षिल पहुंचेंगे और वहां कैंप करेंगे। यूजेवीएनएल की टीम भी कार्य में सहयोग के लिए पहुंच चुकी है।

Dharali Disaster: हर्षिल-उत्तरकाशी पुल का पुनर्निर्माण

धराली-हर्षिल में 5 अगस्त को बादल फटने और बाढ़ के बाद क्षतिग्रस्त हुए पुल का पुनर्निर्माण कर लिया गया है। इससे राहत सामग्री और मशीनरी की आवाजाही अब सुगम हो सकेगी।

संबंधित सामग्री

राजस्थान पुलिस ने बढ़ते साइबर अपराधों पर जारी की Advisory

राज्य

राजस्थान पुलिस ने बढ़ते साइबर अपराधों पर जारी की Advisory

राजस्थान पुलिस ने बढ़ते साइबर ठगों और फर्जी नियामक संस्थाओं के खिलाफ चेतावनी जारी की है। जनता को सावधान रहने के लिए कहा जा रहा है।

भारत में मनाया गया संविधान हत्या दिवस, CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

राज्य

भारत में मनाया गया संविधान हत्या दिवस, CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

भारत में आज संविधान हत्या दिवस के रूप में दिन मनाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकतंत्र सेनानियों को श्रद्धांजलि दी और आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय बताया।

अयोध्या राम मंदिर पर हमले की साजिश, आतंकी सुहैल गिरफ्तार

राज्य

अयोध्या राम मंदिर पर हमले की साजिश, आतंकी सुहैल गिरफ्तार

ATS-NIA ने कर्नाटक से एक युवक को गिरफ्तार किया, जिसने अयोध्या के राम मंदिर पर हमले की योजना बनाई थी। उसके पास से हथियारों की तस्वीरें और पाकिस्तानी संपर्क मिले।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 33.92 लाख हितग्राहियों को मिली बड़ी राहत, CM मोहन यादव ने ट्रांसफर किए ₹203.56 करोड़

राज्य

सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 33.92 लाख हितग्राहियों को मिली बड़ी राहत, CM मोहन यादव ने ट्रांसफर किए ₹203.56 करोड़

मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से 33.92 लाख पेंशन हितग्राहियों के खाते में ₹203.56 करोड़ अंतरित किए, सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा दिया।

150 से ज्यादा निहंग सिख उत्तराखंड के लिए करेंगे कूच, सीमा पर ITBP, PAC और पुलिस बल की तैनात

राज्य

150 से ज्यादा निहंग सिख उत्तराखंड के लिए करेंगे कूच, सीमा पर ITBP, PAC और पुलिस बल की तैनात

चंडीगढ़ और मोहाली से निहंग सिखों का एक बड़ा समूह उत्तराखंड के लिए रवाना होने वाला है, जहाँ वे गुरुद्वारों की व्यवस्था का जायजा लेंगे।