CM धामी ने 9.74 लाख लाभार्थियों को हस्तांतरित की पेंशन राशि

सीएम धामी ने पेंशन राशि वितरित की

CM धामी ने 9.74 लाख लाभार्थियों को हस्तांतरित की पेंशन राशि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पेंशन राशि वितरित की और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी।

cm धामी ने 974 लाख लाभार्थियों को हस्तांतरित की पेंशन राशि

सीएम धामी ने पेंशन राशि वितरित की |

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्तरीय जागरूकता एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत मई की पेंशन राशि लाभार्थियों के खातों में ऑनलाइन हस्तांतरित की।

करोड़ों की पेंशन राशि

गुरुवार को सर्वे चौक स्थित IEDT सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के 9 लाख 74 हजार 338 लाभार्थियों को कुल 176 करोड़ 59 लाख 24 हजार रुपये की पेंशन राशि भेजी गई। इस दौरान CM धामी ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को नशा मुक्ति अभियान से जुड़ने और वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान व देखभाल की शपथ भी दिलाई।  

पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। जागरूकता बढ़ाने और योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति को लाभ लेने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए। CM ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की कई योजनाओं से गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग को सीधा लाभ मिल रहा है। जनधन, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत और आवास जैसी योजनाओं ने लोगों का जीवन आसान बनाया। वहीं मुद्रा योजना, PM स्वनिधि और राष्ट्रीय आजीविका मिशन से रोजगार के अवसर बढ़े हैं। 

मुफ्त गैस सिलेंडर

बताया कि अंत्योदय परिवारों को हर साल 3 गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जा रहे हैं। महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों और लखपति दीदी योजना से लगातार जोड़ा जा रहा है। स्वरोजगार और पलायन रोकथाम योजनाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पिछले 4 वर्षों में राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है और बेरोजगारी दर में कमी आई। उन्होंने कहा कि पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के जरिए हजारों युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली।

संबंधित सामग्री

उज्जैन में हर्षा रिछारिया का बड़ा बयान: ‘महिलाओं के लिए कोई आश्रम पूरी तरह सुरक्षित नहीं’

राज्य

उज्जैन में हर्षा रिछारिया का बड़ा बयान: ‘महिलाओं के लिए कोई आश्रम पूरी तरह सुरक्षित नहीं’

स्वामी हर्षानंद गिरि ने कहा कि वे उस आश्रम में ही रुकेंगी, जहां उनकी सुरक्षा की गारंटी दी जाएगी। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा को व्यापक समस्या बताया।

किसान कल्याण के लिए संकल्पित सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेती से केवल घर नहीं चलता, बल्कि रोजगार भी मिलता है

राज्य

किसान कल्याण के लिए संकल्पित सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेती से केवल घर नहीं चलता, बल्कि रोजगार भी मिलता है

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसानों को विभिन्न योजनाओं और कृषि नवाचारों के बारे में संबोधित किया। उन्होंने नई तकनीकों को अपनाने और आय वृद्धि की बात कही।

दतिया उपचुनाव 2026: ‘महाराजा की प्रतिज्ञा’ बनी चर्चा का विषय, BJP हारने पर सिर मुंडवाने का संकल्प

राज्य

दतिया उपचुनाव 2026: ‘महाराजा की प्रतिज्ञा’ बनी चर्चा का विषय, BJP हारने पर सिर मुंडवाने का संकल्प

दतिया विधानसभा उपचुनाव में महाराज गोविंद देव की प्रतिज्ञा, जीत पर सिर मुंडवाने का वादा, राजनीतिक चर्चा में उत्साह बढ़ा।

शिकारियों ने टाइगर को मारा, फिर पूरी खाल उतार ली... अफसरों को पता चला तो ग्राहक बनकर पहुंच गए, तस्करों का खेल खत्म

राज्य

शिकारियों ने टाइगर को मारा, फिर पूरी खाल उतार ली... अफसरों को पता चला तो ग्राहक बनकर पहुंच गए, तस्करों का खेल खत्म

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ। वन विभाग ने बाघ की खाल और अन्य दुर्लभ प्रजातियों के अंग बरामद किए।

रहाणे का दौर खत्म, भावुक होकर बोले - अलविदा, जानिए क्रिकेट करियर

देश-विदेश

रहाणे का दौर खत्म, भावुक होकर बोले - अलविदा, जानिए क्रिकेट करियर

अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल और IPL क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो के जरिए यह जानकारी दी।