CM धामी की भीमताल में घोषणाएं

CM धामी ने भीमताल में किया 13 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री धामी ने भीमताल में विभिन्न विकास योजनाओं की घोषणा की, जिसमें मंदिरों का नवीनीकरण और विकास प्राधिकरण की समस्याओं का समाधान शामिल है।

CM धामी ने भीमताल में किया 13 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

CM धामी की भीमताल में घोषणाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्यावरण दिवस पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की मांगों पर भीमताल विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न घोषणाएं की। CM धामी ने भीमताल में पूर्व सैनिकों और व्यापारियों की बैठक और अन्य कार्यक्रमों के लिए बहुउद्देशीय भवन निर्माण की घोषणा की। साथ ही भीमताल विधानसभा क्षेत्र में जिला विकास प्राधिकरण की ओर से स्थानीय लोगों को परेशान करने की शिकायत पर उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर स्थानीय लोगों को लाभ देने, भीमताल भीमेश्वर महादेव मंदिर और पशुपतिनाथ मंदिर को मंदिर मिशन माला में शामिल करने की घोषणा की। 

13 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भीमताल रामलीला मैदान मल्लीताल में पहुंचकर नैनीताल जिले को 96.71 करोड़ की लागत से 13 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। CM धामी ने पौधारोपण के साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बारिश के बीच भारी संख्या में लोग मुख्यमंत्री को सुनने के लिए पहुंचे। सीएम धामी ने 66.99 करोड़ की लागत के 6 लोकार्पण और 29.71 करोड़ की 7 योजनाओं का शुभारंभ किया। 

  • 45.68 करोड़ से कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के प्रशासनिक भवन के रेनोवेशन, योगा, गणित एवं बीएड भवन निर्माण
  • 1.54 करोड़ से हरतोला सतपूरी मोटर मार्ग पुन निर्माण सुदृढीकरण
  • 2.51 करोड़ से रामगढ़ के मल्ला सूपी रूसानी दीगड कपुवा लोधिया मोटर मार्ग पुन निर्माण
  • 5.82 करोड़ की लागत से डीएसबी परिसर में महिला पुरूष छात्रावास, आईटी लैब निर्माण 
  • 507.20 लाख से कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के सोनगांव स्थित भूमि में लैक्चर कम सेमीनार ब्लाक निर्माण  
  • 635.14 लाख से भीमताल में 10 शैय्यायुक्त आयुष चिकित्सालय निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।  

उपतहसील निर्माण की घोषणा

सीएम धामी ने रामगढ़ क्षेत्र में उपतहसील निर्माण की घोषणा की। साथ ही भीमताल नगर क्षेत्र में पेयजल संबंधित समस्या को कैबिनेट मंत्री के माध्यम से जल्द हल करने की बात कहीं। CM धामी ने कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की सराहना करते हुए कहा कि कैड़ा भीमताल विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को हमेशा हल कराने में आगे रहते हैं।

संबंधित सामग्री

धामी सरकार के अभियान में छात्रों की रिकॉर्ड भागीदारी, ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ बना आकर्षण का केंद्र

धामी सरकार के अभियान में छात्रों की रिकॉर्ड भागीदारी, ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ बना आकर्षण का केंद्र

उत्तराखंड में छात्रों ने ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 2.5 लाख से अधिक निबंध और सुझाव जमा किये, जिससे राज्य के विकास की नई दिशा तय होगी।

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने निर्वाण दिवस पर संतों को श्रद्धांजलि भी दी।

उत्तराखंड में सभी जिलों में होंगी प्रवासी पंचायतें, CM धामी का बड़ा निर्देश

उत्तराखंड में सभी जिलों में होंगी प्रवासी पंचायतें, CM धामी का बड़ा निर्देश

उत्तराखंड सरकार ने पलायन रोकने और रिवर्स पलायन को बढ़ावा देने के लिए प्रवासी पंचायतों का आयोजन किया है, जिससे स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

महिला उद्यमिता को नई उड़ान, CM धामी ने किया ‘उद्यमशाला चौपाल-2026’ का शुभारंभ

महिला उद्यमिता को नई उड़ान, CM धामी ने किया ‘उद्यमशाला चौपाल-2026’ का शुभारंभ

उत्तराखंड सरकार ने 'मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना' के तहत ग्रामीण महिलाओं व युवाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए कई पहल की हैं।

CM धामी- पर्यटन और चारधाम से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड, उद्योग-स्टार्टअप और निवेश का नया हब बनाने पर जोर

CM धामी- पर्यटन और चारधाम से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड, उद्योग-स्टार्टअप और निवेश का नया हब बनाने पर जोर

उत्तराखंड ने उद्योग, स्टार्टअप और निवेश में वृद्धि के द्वारा नई आर्थिक पहचान बनाने की दिशा में प्रगति की है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026