मैं भजनलाल बोल रह हूं...संपर्क हेल्पलाइन पर सुनी जनता की समस्याएं

सीएम भजनलाल ने सुनी जनता की समस्याएं

मैं भजनलाल बोल रह हूं...संपर्क हेल्पलाइन पर सुनी जनता की समस्याएं

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन का दौरा करके जनता की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के निर्देश दिए।

मैं भजनलाल बोल रह हूंसंपर्क हेल्पलाइन पर सुनी जनता की समस्याएं

सीएम भजनलाल ने सुनी जनता की समस्याएं |

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 पहुंचे। उन्होंने खुद परिवादियों से फोन पर बात की और उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री शर्मा ने शिकायतकर्ताओं से पूछा कि उनकी समस्या का समाधान हुआ या नहीं और विभागीय स्तर पर कार्रवाई किस स्थिति में है। CM ने खैराबाद (कोटा) के परिवादी प्रिंस से फोन पर सीधे बात की। 

‘मैं भजनलाल शर्मा बोल रहा हूं’

सीएम भजनलाल ने कहा, 'मैं भजनलाल शर्मा बोल रहा हूं, आप अपनी समस्या बताइए।' प्रिंस ने बिजली आपूर्ति की समस्या बताई, जिस पर CM ने अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। रामगढ़ पचवारा (दौसा) के पुनीराम ने भू-खंड पट्टे की समस्या CM के सामने रखी। इस पर CM ने कहा कि मैं आपके गांव भी आया हूं। समाधान के लिए आदेश दे दिए है। वहीं, CM ने अरांई के परिवादी हेमराज ने पानी की समस्या बताई। CM ने विस्तार से जानकारी लेकर अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। 

अधिकारियों को निर्देश

CM भजनलाल का फोकस लगातार राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन पर दर्ज होने वाली शिकायतों और उनके निस्तारण पर बना हुआ है। यही वजह है कि वे कई बार खुद हेल्पलाइन सेंटर पहुंचकर सीधे लोगों से बात कर चुके हैं और शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा करते रहे हैं। CM भजनलाल ने कहा कि संपर्क हेल्पलाइन जनता की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम है। इस व्यवस्था को और ज्यादा सुदृढ़ करते हुए प्रदेश सरकार ने विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को हेल्पलाइन विजिट करने के निर्देश दिए हैं, जिससे समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है और आमजन को राहत मिल रही है।

संबंधित सामग्री

ग्लासगो कॉमनवेल्थ 2026 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने  अंकुश को ग्लासगो कॉमनवेल्थ में स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई

राज्य

ग्लासगो कॉमनवेल्थ 2026 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने  अंकुश को ग्लासगो कॉमनवेल्थ में स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ 2026 में विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी।

सीमा पार से नशा तस्करी का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, 3 किलो हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

राज्य

सीमा पार से नशा तस्करी का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, 3 किलो हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने अमृतसर के लोपोके क्षेत्र में 3.29 किलो हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके पाकिस्तानी तस्करों से संपर्क होने की आशंका है।

CM भजनलाल शर्मा ने राजसमंद को दी 491 करोड़ की सौगात, 266 विकास कार्यों का लोकार्पण

राज्य

CM भजनलाल शर्मा ने राजसमंद को दी 491 करोड़ की सौगात, 266 विकास कार्यों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजसमंद के लिए 491 करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्यों की घोषणा की, जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा और बिजली शामिल हैं।

मायावती ने भतीजे आकाश के ससुर को BSP से निकाला, कहा - बार-बार चेतावनी के बावजूद नहीं सुधरे

राज्य

मायावती ने भतीजे आकाश के ससुर को BSP से निकाला, कहा - बार-बार चेतावनी के बावजूद नहीं सुधरे

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से बाहर निकाला, चेतावनी के बावजूद सुधार नहीं हुआ।

18 साल बाद साइना नेहवाल के बाद तन्वी ने जीता बीडब्ल्यूएफ ताइपे ओपन सुपर-300 का खिताब 

राज्य

18 साल बाद साइना नेहवाल के बाद तन्वी ने जीता बीडब्ल्यूएफ ताइपे ओपन सुपर-300 का खिताब 

17 वर्षीय तन्वी शर्मा ने बीडब्ल्यूएफ ताइपे ओपन सुपर-300 का खिताब जीतकर इतिहास रचा, पंजाब के मुख्यमंत्री ने दी बधाई।