छात्र को जेल से NEET परीक्षा की अनुमति

छत्तीसगढ़ HC ने जेल में बंद छात्र को NEET परीक्षा देने की दी अनुमति

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने रायपुर सेंट्रल जेल में बंद एक छात्र को NEET परीक्षा देने की अनुमति दी।

By : हेमा गुप्ता
छत्तीसगढ़ HC ने जेल में बंद छात्र को NEET परीक्षा देने की दी अनुमति

Character Count: 68/120 छत्तीसगढ़ HC ने जेल में बंद छात्र को NEET परीक्षा देने की दी अनुमति

HC Allowed Jail Student NEET Exam: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने अर्जेंट हियरिंग मामले की सुनवाई करते हुए रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र को री-नीट एग्जाम देने की अनुमति दे दी है।

कोर्ट ने रायपुर पुलिस कमिश्नर और जेल आधीक्षक को निर्देश देते हुए कहा कि- छात्र को पुलिस सुरक्षा के बीच एग्जाम सेंटर ले जाकर एग्जाम दिलाया जाए। 

ट्रेनों में लगाएं जाएंगे एक्स्ट्रा कोच

बढ़ती भीड़ देखकर जो छात्र-छात्राएं NEET का एग्जाम देने वाले हैं, उन सभी स्टुडेंट की सुविधा के लिए रेलवे ने एक्स्ट्रा कोच लगाने का फैसला किया है। 

बता दें कि, Re-NEET एग्जाम 21 जून रविवार को होनी है। इस परीक्षा में देशभर के बच्चे शामिल होंगे।

क्या है मामला?

रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में एक छात्र वर्तमान में एक आपराधिक मामले में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद है। उस छात्र ने एग्जाम देने के लिए अपने वकील के माध्यम से हाईकोर्ट में अंतरिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी।

याचिका में छात्र ने कहा कि- 'वह NEET परीक्षा में शामिल होना चाहता है। इसके लिए एडमिट कार्ड की कॉपी भी कोर्ट में पेश की गई। छात्र के वकील ने जेल में पढ़ाई के लिए जरूरी अध्ययन सामग्री मुहैया कराने का भी रिक्वेस्ट किया।'

अपराधी छात्र को मिली एग्जाम देने की अनुमति

इस मामले पर चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने सुनवाई करते हुए, छात्र को NEET का एग्जाम देने की अनुमति दे दी है। 

कोर्ट ने निर्देश दिया कि- 'छात्र को पुलिस कस्टडी में परीक्षा दिलाई जाए और परीक्षा समाप्त होने के बाद उसे तुरंत वापस जेल लाया जाए। साथ ही छात्र को पढ़ाई में जो चीजो की जरुरत हो उसके इंतजाम किए जाएं।'
 
सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम 

बिलासपुर में NEET एग्जाम की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने शहर के 19 एग्जाम सेंटर का निरीक्षण किया।  NEET पेपर लीक मामले को ध्यान में रखते हुए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। 

इस दौरान सिम्स मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ने परीक्षार्थियों के लिए 24 घंटे की मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन शुरू की है।
 
एग्जाम सुविधा के लिए ट्रेन में बढ़ाई गई कोच की संख्या

NEET एग्जाम के समय छात्रों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने 10 ट्रेनों में 40 एक्स्ट्रा जनरल को लागने का फैसला किया है, जिससे छात्र-छात्राएं आसानी से एग्जाम देने जा सकें।  इसके साथ ही छात्रों की सुविधा के लिए विशेष मेमू ट्रेनों भी चलाई जाएगी।
 

संबंधित सामग्री

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट और जिला कोर्ट्स 27 अगस्त को बंद रहेंगे, जिससे न्यायिक कर्मचारियों को 5 दिन की छुट्टी मिलेगी।

स्कूल यूनिफॉर्म के साथ ‘हिजाब’ नहीं पहन सकती छात्रा: इलाहाबाद हाईकोर्ट

स्कूल यूनिफॉर्म के साथ ‘हिजाब’ नहीं पहन सकती छात्रा: इलाहाबाद हाईकोर्ट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हाईस्कूल छात्रा की याचिका खारिज कर दी, जिसमें उसने स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हेडस्कार्फ पहनने की अनुमति मांगी थी।

साय सरकार का राखी से पहले बड़ा तोहफा, महतारी वंदन की किस्त आज

साय सरकार का राखी से पहले बड़ा तोहफा, महतारी वंदन की किस्त आज

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी की, जिससे 67 लाख महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलेगी।

स्कूल में हिजाब पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, यूनिफॉर्म को माना जरूरी

स्कूल में हिजाब पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, यूनिफॉर्म को माना जरूरी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यह निर्णय दिया है कि स्कूल की यूनिफॉर्म नीति का पालन करना जरूरी है और सभी छात्रों के लिए समान ड्रेस कोड लागू होता है।

CM साय ने किया उपन्यास ‘कोहरा’ का विमोचन,बोले- साहित्य समाज का आईना

CM साय ने किया उपन्यास ‘कोहरा’ का विमोचन,बोले- साहित्य समाज का आईना

रायपुर में आयोजित साहित्यिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने करुणा सागर पांडा के उपन्यास 'कोहरा' का विमोचन किया, जिसमें नक्सलवाद और 'लव जिहाद' जैसे मुद्दों को उठाया गया है।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026