CG NEWS : कोयला लेवी का बड़ा घोटाला,570 करोड़ रुपये की अवैध वसूली का आरोप,10 IAS...

chhattisgarh-coal-levy-scam-570-crore-fraud-10-ias-ips-action

CG NEWS : कोयला लेवी का बड़ा घोटाला,570 करोड़ रुपये की अवैध वसूली का आरोप,10 IAS-IPS अधिकारियों पर आरोप

cg news  कोयला लेवी का बड़ा घोटाला570 करोड़ रुपये की अवैध वसूली का आरोप10 ias-ips अधिकारियों पर आरोप

Chhattisgarh Coal Levy Scam 570 Crore : छत्तीसगढ़ में कोयला लेवी का बड़ा घोटाला सामने आया है जिसमें लगभग 570 करोड़ रुपये की अवैध वसूली का आरोप है। यह घोटाला राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों, कारोबारी और दलालों के मिलीभगत से हुआ है। जांच के दौरान यह पता चला कि ऑनलाइन मिलने वाले कोयला परमिट को ऑफलाइन कर दिया गया था और इस प्रक्रिया में कोयले के परिचालन कर्ताओं से मोटी रकम वसूली गई। इस घोटाले में पिट और परिवहन पास के नाम पर वसूली होती थी,

IAS-IPS अधिकारियों पर आरोप

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस मामले में 10 वरिष्ठ IAS-IPS अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार और दुरुपयोग के आरोप लगाए हैं। इसके तहत मुख्य सचिव अमिताभ जैन को भी पत्र लिखकर कार्रवाई की सिफारिश की गई है। इनमें समीर बिश्नोई, रानू साहू, सौम्या चौरसिया समेत अन्य बड़े नाम शामिल हैं। READ MORE : CM साय ने सुनी मन की बात,गांधी जयंती पर खादी का कपड़ा खरीदने किया आह्वान

Chhattisgarh Coal Levy Scam 570 Crore : खुलासे और गिरफ्तारी

मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी को पहले ही जेल पहुंचाया जा चुका है। उसके भाई नवनीत तिवारी को हाल ही में गिरफ्तार किया गया है, जो फरार चल रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपितों ने हवाला के माध्यम से घोटाले से मिली रकम को देश-विदेश में भेजा और अवैध संपत्तियों में निवेश किया।

सुप्रीम कोर्ट की भूमिका

570 करोड़ के इस बड़े घोटाले में कई आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी है लेकिन साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ छोड़ने का आदेश भी दिया गया है। कोर्ट ने गवाहों को दबाने की आशंका के चलते यह कदम उठाया गया है। 570 करोड़ के कोयला लेवी घोटाले ने छत्तीसगढ़ प्रशासन की सिकुड़ती विश्वसनीयता को झकझोर कर रख दिया है। कैसे ऑनलाइन प्रणालियों का गलत इस्तेमाल कर बड़े पैमाने पर अवैध वसूली की जाती है।अब जांच एजेंसियां सक्रिय हैं और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो रही है।    

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में 189 करोड़ की लागत से 72 विकास कार्यों का शुभारंभ किया, जिसमें नवनिर्मित विद्यालय और रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

लाइफ स्टाइल

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

रोजाना अदरक का सेवन जोड़ों के दर्द, डायबिटीज, और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है, साथ ही इम्यूनिटी और स्किन हेल्थ में भी सुधार करता है।

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट,  होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

देश-विदेश

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट, होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

केतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी ने सुपारी किलर से संपर्क किया। सुपारी किलर ने केतन के बारे में जानने के बाद मना कर दिया।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की पुरानी दुश्मन की एंट्री ,TRP के लिए नया दांव!

मनोरंजन

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की पुरानी दुश्मन की एंट्री ,TRP के लिए नया दांव!

सुवर्णा झा, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तृप्ति विरानी के रूप में वापसी कर रही हैं, जिससे शो की TRP बढ़ाने की उम्मीद है.

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

देश-विदेश

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

आंध्र प्रदेश में एक महिला ने मंदिर जाने के बहाने पति की हत्या करवाने की साजिश रची। पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।