भोपाल में नाबालिग से गैंगरेप

भोपाल में मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग से गैंगरेप:VIDEO बनाकर भाई को भेजा; एक गिरफ्तार

भोपाल में एक 16 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। आरोपियों ने वारदात का वीडियो भी बनाया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

भोपाल में मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग से गैंगरेप:VIDEO बनाकर  भाई को भेजा; एक गिरफ्तार

भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर 16 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने वारदात का वीडियो भी बनाया और करीब पांच दिन बाद उसे पीड़िता के भाई के मोबाइल पर भेज दिया। पुलिस के अनुसार, वीडियो अन्य लोगों के साथ भी साझा किया गया।

वीडियो देखने के बाद परिजन पीड़िता को लेकर कटारा हिल्स थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने गैंगरेप, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है, जबकि उसका साथी फरार है। पुलिस हिरासत में लिए गए नाबालिग से पूछताछ कर रही है कि उसने और उसके साथी ने पहले भी पीड़िता के साथ ऐसी कोई वारदात की थी या नहीं।

दोस्ती का दबाव बनाते थे आरोपी

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने स्कूल जाना छोड़ दिया था। मोहल्ले के दो लड़के कई दिनों से उससे दोस्ती करने और अपने साथ घूमने चलने का दबाव बना रहे थे, लेकिन वह उनसे बातचीत नहीं करती थी।

बात करने के बहाने सुनसान जगह ले गए

पुलिस के अनुसार, 1 जुलाई को पीड़िता घर के पास अकेली थी। इसी दौरान दोनों आरोपी उसे बात करने के बहाने बस्ती के पास स्थित एक स्कूल के पीछे सुनसान स्थान पर ले गए। बता दें कि वहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो बना लिया। मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण वह घर लौटने के बाद भी परिजनों को घटना की जानकारी नहीं दे सकी।

एक नाबालिग हिरासत में, पूछताछ जारी

बता दें कि कटारा हिल्स थाना प्रभारी सुनील दुबे ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 70(2), 351(3), पॉक्सो एक्ट की धारा 5(जी) और 6 तथा आईटी एक्ट की धारा 67-ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक बाल अपचारी को पकड़ लिया गया है। उसके फरार साथी की तलाश की जा रही है और जल्द उसे भी पकड़ लिया जाएगा।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

भोपाल में ‘स्मार्ट’ चोरी! चार्जिंग स्टेशन से कॉपर वायर काट ले गए चोर

भोपाल में ‘स्मार्ट’ चोरी! चार्जिंग स्टेशन से कॉपर वायर काट ले गए चोर

भोपाल में ईवी चार्जिंग स्टेशन से कॉपर वायर चोरी होने से चार्जिंग सुविधा प्रभावित हुई। इस घटना से स्टेशन की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठते हैं।

भोपाल में 10 हजार बाइक टैक्सी, सिर्फ 200-300 कमर्शियल: Ola-Rapido पर RTO का एक्शन, प्राइवेट नंबर की बाइक पर लगेगा ब्रेक

भोपाल में 10 हजार बाइक टैक्सी, सिर्फ 200-300 कमर्शियल: Ola-Rapido पर RTO का एक्शन, प्राइवेट नंबर की बाइक पर लगेगा ब्रेक

भोपाल में बाइक टैक्सी सेवाओं के लिए नई नियामक चुनौतियां आ रही हैं, जिसमें निजी नंबर वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

भोपाल के दीपशिखा हॉस्पिटल में आग से अफरा-तफरी, 21 मरीज दूसरे अस्पताल में शिफ्ट

भोपाल के दीपशिखा हॉस्पिटल में आग से अफरा-तफरी, 21 मरीज दूसरे अस्पताल में शिफ्ट

भोपाल के दीपशिखा हॉस्पिटल में आग लगने के बाद ICU सहित सभी मरीजों को सुरक्षित निकाला गया। आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी।

लव जिहाद का मामला , हिंदू संगठनों ने घेरा थाना,आरोपी पर कार्रवाई की मांग से गरमाया माहौल!

लव जिहाद का मामला , हिंदू संगठनों ने घेरा थाना,आरोपी पर कार्रवाई की मांग से गरमाया माहौल!

भोपाल में हिंदू संगठनों ने नाबालिग से जुड़े मामले में प्रदर्शन किया और लव जिहाद का आरोप लगाया। पुलिस पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026