भोपाल में दोहरी हत्या

साजिश, सुपारी और पेशेवर शूटरों के शक के बीच भोपाल डबल मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने में जुटी SIT!

भोपाल के आंबेडकर कॉलोनी में बुजुर्ग दंपती की हत्या के मामले में पुलिस ने विशेष जांच टीम का गठन किया है। जांच में संपत्ति विवाद को प्रमुख एंगल माना जा रहा है।

साजिश, सुपारी और पेशेवर शूटरों के शक के बीच भोपाल डबल मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने में जुटी SIT!

भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर स्थित आंबेडकर कॉलोनी में हुए बुजुर्ग दंपती हेमंत फिलेमोन और उनकी पत्नी शकुंतला की हत्या के मामले में जांच तेज कर दी गई है। इस सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच टीम (SIT) का गठन कर दिया है, जिसकी जिम्मेदारी एडिशनल डीसीपी रश्मि अग्रवाल को सौंपी गई है।

सुनियोजित हत्या का लग रहा

पुलिस की शुरुआती जांच में यह मामला सिर्फ लूट या सामान्य विवाद का नहीं बल्कि पूरी तरह सुनियोजित हत्या का लग रहा है। आशंका जताई जा रही है कि वारदात को सुपारी देकर पेशेवर शूटरों से अंजाम दिलाया गया है। जांच में संपत्ति विवाद और पैसों के लेनदेन को भी प्रमुख एंगल माना जा रहा है।

आवाज समझकर नजरअंदाज कर दिया

घटना के समय तेज बारिश हो रही थी और इलाके में बिजली भी गुल थी, जिसका फायदा हमलावरों ने उठाया। इसी कारण गोली चलने की आवाज आसपास के लोगों तक स्पष्ट रूप से नहीं पहुंच सकी। एक किराएदार ने रात करीब 8:45 से 9 बजे के बीच आवाज सुनी थी, लेकिन उसने उसे पटाखे की आवाज समझकर नजरअंदाज कर दिया।

कोई ठोस सुराग नहीं जुटा सका

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, हेमंत फिलेमोन को सिर और गर्दन में गोली मारी गई, जबकि शकुंतला के सिर और सीने में गोली लगी थी। घटनास्थल से किसी प्रकार के फिंगरप्रिंट न मिलना भी पुलिस के लिए बड़ा संकेत है कि आरोपी पहले से तैयारी करके आए थे और संभवतः दस्ताने पहन रखे थे। भारी बारिश के कारण डॉग स्क्वॉड भी कोई ठोस सुराग नहीं जुटा सका।

भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के अनुसार, मामले में पहले ही 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है और कई संदिग्धों से पूछताछ जारी है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों, कॉल डिटेल्स और पुराने विवादों की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

कंप्यूटर ऑपरेटर से मुख्यमंत्री तक; हरियाणा CM सैनी ने सुनाई संघर्ष की कहानी, बोले- मेरे सफर में कोई लिफ्ट नहीं थी

कंप्यूटर ऑपरेटर से मुख्यमंत्री तक; हरियाणा CM सैनी ने सुनाई संघर्ष की कहानी, बोले- मेरे सफर में कोई लिफ्ट नहीं थी

नायब सिंह सैनी ने बताया कि कैसे उन्होंने बिना किसी शॉर्टकट के राजनीतिक सफलता हासिल की, 1996 से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक का सफर।

भोपाल में ‘स्मार्ट’ चोरी! चार्जिंग स्टेशन से कॉपर वायर काट ले गए चोर

भोपाल में ‘स्मार्ट’ चोरी! चार्जिंग स्टेशन से कॉपर वायर काट ले गए चोर

भोपाल में ईवी चार्जिंग स्टेशन से कॉपर वायर चोरी होने से चार्जिंग सुविधा प्रभावित हुई। इस घटना से स्टेशन की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठते हैं।

भोपाल में 10 हजार बाइक टैक्सी, सिर्फ 200-300 कमर्शियल: Ola-Rapido पर RTO का एक्शन, प्राइवेट नंबर की बाइक पर लगेगा ब्रेक

भोपाल में 10 हजार बाइक टैक्सी, सिर्फ 200-300 कमर्शियल: Ola-Rapido पर RTO का एक्शन, प्राइवेट नंबर की बाइक पर लगेगा ब्रेक

भोपाल में बाइक टैक्सी सेवाओं के लिए नई नियामक चुनौतियां आ रही हैं, जिसमें निजी नंबर वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

भोपाल के दीपशिखा हॉस्पिटल में आग से अफरा-तफरी, 21 मरीज दूसरे अस्पताल में शिफ्ट

भोपाल के दीपशिखा हॉस्पिटल में आग से अफरा-तफरी, 21 मरीज दूसरे अस्पताल में शिफ्ट

भोपाल के दीपशिखा हॉस्पिटल में आग लगने के बाद ICU सहित सभी मरीजों को सुरक्षित निकाला गया। आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026