भीषण सड़क हादसा उत्तराखंड में

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, 2 युवकों की मौत, कार चालक फरार

उत्तराखंड के सितारगंज-टनकपुर हाईवे पर टैक्सी कार और बाइक की टक्कर के बाद दोनों में आग लग गई, जिसमें 2 युवकों की मौत हो गई और चालक फरार हो गया।

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, 2 युवकों की मौत, कार चालक फरार

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा

उत्तराखंड में टैक्सी कार और बाइक की भीषण टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई। हादसे में बाइक सवार 2 युवकों की मौत हो गई। घटना सुबह ऊधम सिंह नगर के सितारगंज-टनकपुर नेशनल हाईवे की है।

2 युवकों की मौत

घटना के बाद कार में लगी आग की लपटों की वजह से यातायात ठप हो गया। इसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड बुलाई और आग पर काबू पाया गया। मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। हादसा बिडोरा मझोला बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास सुबह करीब 8:30 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि कार और बाइक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। घायल दोनों युवकों को उपजिला चिकित्सालय सितारगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

कार चालक फरार

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद टैक्सी कार का चालक मौके से फरार हो गया था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार CNG से संचालित थी। आग लगने का कारण सीएनजी माना जा रहा है। पुलिस फरार चालक की तलाश करने के साथ ही घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के एसएनसीयू में आग लगने के कारण तीन बच्चे झुलस गए, एक की मौत हुई। सीएम यादव ने मृतक के परिजन को 4 लाख की सहायता दी।

धामी सरकार के अभियान में छात्रों की रिकॉर्ड भागीदारी, ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ बना आकर्षण का केंद्र

धामी सरकार के अभियान में छात्रों की रिकॉर्ड भागीदारी, ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ बना आकर्षण का केंद्र

उत्तराखंड में छात्रों ने ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 2.5 लाख से अधिक निबंध और सुझाव जमा किये, जिससे राज्य के विकास की नई दिशा तय होगी।

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने निर्वाण दिवस पर संतों को श्रद्धांजलि भी दी।

उत्तराखंड में सभी जिलों में होंगी प्रवासी पंचायतें, CM धामी का बड़ा निर्देश

उत्तराखंड में सभी जिलों में होंगी प्रवासी पंचायतें, CM धामी का बड़ा निर्देश

उत्तराखंड सरकार ने पलायन रोकने और रिवर्स पलायन को बढ़ावा देने के लिए प्रवासी पंचायतों का आयोजन किया है, जिससे स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

महिला उद्यमिता को नई उड़ान, CM धामी ने किया ‘उद्यमशाला चौपाल-2026’ का शुभारंभ

महिला उद्यमिता को नई उड़ान, CM धामी ने किया ‘उद्यमशाला चौपाल-2026’ का शुभारंभ

उत्तराखंड सरकार ने 'मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना' के तहत ग्रामीण महिलाओं व युवाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए कई पहल की हैं।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026