भारत ने जीता अंडर-18 एशिया कप

जापान में तिरंगा: अंडर-18 एशिया कप विजेता भारतीय हॉकी टीम को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

आशीष की हैट्रिक और कप्तान केतन के गोल से भारत ने रचा इतिहास, मुख्यमंत्री ने युवा खिलाड़ियों को बताया देश का भविष्य।

By : आशुतोष शर्मा
जापान में तिरंगा: अंडर-18 एशिया कप विजेता भारतीय हॉकी टीम को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

भोपाल : जापान के काकामिगाहारा में आयोजित पुरुष अंडर-18 एशिया कप 2026 में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार विजय प्राप्त कर देश का मान बढ़ाया है। इस ऐतिहासिक जीत पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय टीम को बधाई और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस उपलब्धि में मध्यप्रदेश का भी महत्वपूर्ण योगदान है। पुरुष हॉकी अकादमी के छह खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन और स्वर्ण पदक विजेता दल का हिस्सा बनना मध्यप्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि आज भारतीय खिलाड़ी न सिर्फ हॉकी, बल्कि कई अन्य खेलों में भी विश्व पटल पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। वैश्विक खेल जगत के अनेक क्षेत्रों में भारत की विजयी पताका लगातार लहरा रही है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा की पूरे टूर्नामेंट के दौरान हमारे युवा खिलाड़ियों ने अटूट टीम भावना और अद्भुत खेल कौशल का प्रदर्शन किया है। यह जीत उनकी कड़ी मेहनत और देश के प्रति समर्पण का परिणाम है।

इस खिताबी मुकाबले और पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने विशेष खिलाड़ियों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारतीय हॉकी टीम की इस बड़ी विजय में आशीष तानी पूर्ति की शानदार हैट्रिक और कप्तान केतन कुशवाहा के गोल की भूमिका बेहद प्रेरक और निर्णायक रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्वास जताया कि अंडर-18 की इस ऊर्जावान टीम के खिलाड़ी आने वाले समय में अपनी काबिलियत के बलबूते भारत की सीनियर राष्ट्रीय हॉकी टीम में भी जगह बनाएंगे और देश को गौरवान्वित करना जारी रखेंगे।

संबंधित सामग्री

CM भगवंत मान और PCA स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

CM भगवंत मान और PCA स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के मुख्यमंत्री और PCA स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की।

जर्मनी चौथी बार बना हॉकी वर्ल्ड चैंपियन, फाइनल में स्पेन को दी मात

जर्मनी चौथी बार बना हॉकी वर्ल्ड चैंपियन, फाइनल में स्पेन को दी मात

जर्मनी ने स्पेन को 1-0 से हराकर हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता। मिशेल स्ट्रूथॉफ ने मैच का निर्णायक गोल किया।

सेंसेक्स 300 अंक लुढ़का, निफ्टी में भी दबाव; IT-मेटल शेयरों में बिकवाली

सेंसेक्स 300 अंक लुढ़का, निफ्टी में भी दबाव; IT-मेटल शेयरों में बिकवाली

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 300 अंक और निफ्टी 150 अंक नीचे आए। IT और मेटल शेयरों में बिकवाली से बाजार प्रभावित हुआ।

देश में तेजी से आगे बढ़ रहा है नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देश में तेजी से आगे बढ़ रहा है नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पीएम मोदी ने नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत युवाओं को नशे से दूर रखने के प्रयासों की सराहना की।

देहरादून में CM धामी ने सुनी ‘मन की बात’, युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील

देहरादून में CM धामी ने सुनी ‘मन की बात’, युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'मन की बात' के जरिए युवाओं को नशे से दूर रहने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Advertisement

MP ADD मिलिए अनुपूर्ति श्रीवास्तव से 01 ON 31 AUG 2026

Advertisement

UK Add पहली बार वित्तीय प्रबंधन 02 On 31 Aug 2026