अंबिकापुर में महिला को पति ने दिया तीन तलाक

अंबिकापुर में तीन तलाक का मामला

अंबिकापुर में महिला को पति ने दिया तीन तलाक

अंबिकापुर में एक महिला ने अपने पति द्वारा तीन बार 'तलाक' कहने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज की। पहले भी उसने दहेज प्रताड़ना की शिकायत की थी।

अंबिकापुर में महिला को पति ने दिया तीन तलाक

अंबिकापुर में महिला को पति ने दिया तीन तलाक |

Ambikapur Triple Talaq: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक युवक ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। इसकी शिकायत महिला ने थाने में की। इसके पहले भी महिला दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज करा चुकी थी।  

बताया जा रहा है कि, पति - पत्नी के बीच समझौता कराने की कोशिश की गई थी, लेकिन पति ने पत्नी को साथ रखने से मना कर दिया। 

पत्नी ने दर्ज की शिकायत

पीड़ित पत्नी ने बताया कि-  'शादी के समय उसके परिवार ने घरेलू सामान के साथ 3 लाख रुपए कैश दिए थे। इसके बाद भी पति 5 लाख रुपए और दहेज की मांग कर रहा था। परेशान होकर वह अपनी बेटी के साथ मायके में रहने लगी थी। महिला थाना में दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की गई। लेकिन पति ने पत्नी को साथ रखने से मना कर दिया।'

सबके सामने दिया तीन तलाक

पति ने सबके सामने पत्नी को तीन बार "तलाक, तलाक, तलाक" कहकर 3 तलाक दे दिया।  फिर पत्नी ने इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह मामला अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

करीब 4 साल पहले हुआ था निकाह

मिली जानकारी के मुताबिक, 31 वर्षीय सहाना बानो जो कि मोमिनपुरा की रहने वाली है। उसका निकाह 18 जून 2022 को सदर रोड निवासी शोएब खान से हुआ था। सहाना का आरोप है कि- 

'शादी के तीन महीने बाद ही पति और ससुराल पक्ष ने कम दहेज लाने की बात कहकर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। शादी के समय परिजनों ने घरेलू सामान के साथ 3 लाख रुपए नकद दिए थे, लेकिन इसके बाद भी 5 लाख रुपए अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी।'

लड़की को जन्म दिया तो बढ़ा विवाद

सहाना बानो ने बताया कि- 'बेटी के जन्म के बाद पति के साथ विवाद और बढ़ गया। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर वह कुछ महीने पहले अपनी बेटी के साथ मायके आकर रहने लगी। इसके बाद उसने महिला थाने में दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई। मामले में महिला थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए भी बुलाया था।'

परिवार के सामने दिया तीन तलाक

पीड़िता के मुताबकि, 6 जून को उसके परिवार के लोग बेटी को लेकर शोएब के घर पहुंचे थे, जिससे पति-पत्नी के बीच सुलाह करा सके। दोनों को साथ रहने की समझाइश दी। लेकिन शोएब ने सहाना को अपने पास रखने से मना कर दिया। और सबके सामने 3 बार तलाक कह दिया। इसके बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत की।

क्या है ये 3 तलाक कानून?

लोकसभा और राज्यसभा से पास होने के बाद अगस्त 2019 में मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम लागू किया गया। इस कानून के प्रमुख प्रावधान निम्नलिखित हैं -

3 तलाक (तलाक-ए-बिद्दत) को पूरी तरह रद्द और गैर-कानूनी घोषित कर दिया गया है।
यह एक सं cognizable अपराध है, इसलिए पुलिस बिना वारंट के आरोपी को गिरफ्तार कर सकती है। 

बता दें कि, आरोपी को 3 वर्ष तक की कैद की सजा हो सकती है। जमानत केवल मजिस्ट्रेट द्वारा दी जा सकती है, और वह भी तभी जब पीड़ित महिला का पक्ष सुन लिया जाए।

पीड़ित महिला अपने पति से गुजारा भत्ता (maintenance) मांग सकती है। इसकी राशि मजिस्ट्रेट तय करेगा। पीड़ित महिला अपने नाबालिग बच्चों की हिरासत अपने पास रख सकती है।

संबंधित सामग्री

ब्लॉक शिक्षा घोटाले में ED का बड़ा एक्शन!  56 प्लॉट कुर्क किए

राज्य

ब्लॉक शिक्षा घोटाले में ED का बड़ा एक्शन! 56 प्लॉट कुर्क किए

ईडी ने इंदौर के सांवेर में ब्लॉक शिक्षा कार्यालय में हुए फर्जी भुगतान के मामले में कई आरोपियों पर कार्रवाई की, जिसमें संपत्तियां कुर्क की गईं और अदालत में मामला दर्ज किया गया।

गुजरात: नहाते समय महिला का वीडियो बना ब्लैकमेल करता रहा युवक, तंग आकर दंपती ने कर दी हत्या

देश-विदेश

गुजरात: नहाते समय महिला का वीडियो बना ब्लैकमेल करता रहा युवक, तंग आकर दंपती ने कर दी हत्या

गांधीनगर में एक युवक द्वारा महिला को ब्लैकमेल करने और यौन शोषण के बाद, पीड़ित दंपती ने हत्या की साजिश रची और अब दोनों हिरासत में हैं।

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज, 250 नई MBBS सीटों को मिली मंजूरी

राज्य

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज, 250 नई MBBS सीटों को मिली मंजूरी

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने छत्तीसगढ़ में पांच नए मेडिकल कॉलेजों के निर्माण को मंजूरी दी है, प्रत्येक में 50 एमबीबीएस सीटें होंगी, जिससे राज्य में चिकित्सा शिक्षा का विस्तार होगा।

10वीं-12वीं पास छात्राओं को फ्री ट्रेनिंग, मिल रही अब मल्टीनेशनल कंपनियों में जॉब 

राज्य

10वीं-12वीं पास छात्राओं को फ्री ट्रेनिंग, मिल रही अब मल्टीनेशनल कंपनियों में जॉब 

छत्तीसगढ़ की आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियों को निःशुल्क ट्रेनिंग देकर मल्टीनेशनल कंपनियों में नौकरी दिलाई जा रही है।

त्रिवेंद्र सिंह रावत और CM योगी आदित्यनाथ के बीच महत्वपूर्ण बैठक

राज्य

त्रिवेंद्र सिंह रावत और CM योगी आदित्यनाथ के बीच महत्वपूर्ण बैठक

उत्तराखंड के पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत ने UP के CM योगी आदित्यनाथ से गो-आधारित जैव-अर्थव्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की।