SRH Captain Ishaan Kishan: 28 मार्च से IPL 2026 की शुरुआत होने वाली है, लेकिन सनराइजर्स की मुश्किले बढ़ गई हैं। टीम के रेग्युलर कप्तान पैट कमिंस शुरुआती मैच में टीम में शामिल नहीं रहेंगे। इस वजह से सनराइजर्स हैदराबाद की कमान स्टार बल्लेबाज ईशान किशन संभालेंगे। वहीं टीम के वाइस- कैप्टन अभिषेक शर्मा रहेंगे।

शुरुआती मैच क्यों नहीं खेलेंगे कमिंस
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस बैक इंजरी की वजह से शुरुआत के कुछ मैचों से बाहर रहेंगे। उनका इलाज जारी है। वो इस इंजरी से उबर रहे हैं। पैट कमिंस को यह चोट 2025-2026 एशेज सीरीज से पहले लगी थी। पहले कहा जा रहा था की वो पूरी एशेज सीरीज से बाहर रहेंगे। लेकिन उन्होंने 1 टेस्ट खेला था फिर बाहर हो गए।

SRH की फ्रेंचाइजी ने किया ऐलान
सनराइजर्स फ्रेंचाइजी ने 18 मार्च को सोशल मीडिया के एक्स प्लेफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर कर ईशान किशन को टीम के कैप्टन बनाने की जानकारी दी। फ्रेंचाइजी ने एक्स पर ईशान और अभिषेक की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि- ‘पैट कमिंस चोट से उबरने के दौरान कुछ मैच मिस करेंगे। उनके पूरी तरह फिट होने तक ईशान किशन टीम के कप्तान और अभिषेक शर्मा उप-कप्तान होंगे।’

अपनी दमदार बल्लेबाजी से आलोचकों को दिया जवाब
पिछले सीजन IPL 2025 में ईशान किशन थोड़े इनकंसिस्टेंट रहे, ईशान का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव से भरा रहा। पहले मैच में शतक लगाया लेकिन फिर उनकी परफॉर्मेंस कुछ खास नहीं रही। फिर आखिर में 94 रन की नाबाद पारी खेली। उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। लेकिन हालहि में उन्होंने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सभी आलोचको का मुंह बंद कर दिया है।
किशन का शानदार फॉर्म
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड की कमान संभालते हुए ईशान किशन ने टीम को पहली बार खिताब दिलाया। इतना ही नहीं इस टूर्नामेंट में 197.33 की स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 517 रन बनाए।
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज और T-20 वर्ल्ड कप 2026 में ईशान किशन ने शानदार परफॉर्म करते हुए उन्होंने वर्ल्ड कप में कुल 532 रन बनाए, इतना ही नहीं टीम को वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
