सूर्यकुमार की जगह श्रेयस अय्यर को बनाया जाएगा भारत का नया T-20 कप्तान!

Shreyas Iyer Set to Lead India in T20

सूर्यकुमार की जगह श्रेयस अय्यर को बनाया जाएगा भारत का नया T-20 कप्तान!

In a major shake-up in Indian cricket, Shreyas Iyer is likely to be named the new T20 captain, replacing Suryakumar Yadav.

सूर्यकुमार की जगह श्रेयस अय्यर को बनाया जाएगा भारत का नया t-20 कप्तान

सूर्यकुमार की जगह श्रेयस अय्यर को बनाया जाएगा भारत का नया T-20 कप्तान |

Shreyas Iyer T20 Captain: भारतीय क्रिकेट में बड़ा बदलाव! भारत के लिए T-20 क्रिकेट के लिए श्रेयस अय्यर को नया कप्तान बनाया जा सकता है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,  सूर्यकुमार यादव को T-20 कप्तानी से हटा दिया गया है। वहीं  6 जून को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया जाएगा, जिसमें श्रेयस अय्यर को कप्तान और तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाए

ढाई साल बाद श्रेयस की टीम में वापसी

दिसंबर 2023 में अपना आखिरी T20 मैच खेलने के बाद श्रेयस अय्यर लगभग ढाई साल बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं। टीम कॉम्बिनेशन और चोट के कारण वे लंबे समय तक बाहर रहे थे। 

IPL 2026 में धमाल

श्रेयस अय्यर ने IPL 2026 में पंजाब किंग्स के लिए 168.81 के स्ट्राइक रेट से 498 रन बनाए। वे पिछले सीजन में भी पंजाब को फाइनल तक ले गए थे, जहां उन्होंने 604 रन जड़े थे। इससे पहले 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को ट्रॉफी दिलाई थी और 2020 में दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल तक पहुंचाया था।

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

बिहार के 15 वर्षीय सनसनीखेज बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय सीनियर T20 टीम में शामिल किए जाने की मजबूत चर्चा है। IPL 2026 में 237.30 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाने वाले वैभव सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे युवा खिलाड़ी बनकर टीम में जगह बना सकते हैं।

सूर्याकुमार की कप्तानी में जीता T-20 विश्व कप 

मार्च 2026 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने अहमदाबाद में T-20 विश्व कप जीता था। इसके अलावा 2025 एशिया कप भी उनके नेतृत्व में टीम ने अपने नाम किया था। इसके बावजूद बोर्ड T-20 विश्व कप 2028 को ध्यान में रखते हुए बदलाव पर विचार कर रहा है।

IPL 2026 में खराब प्रदर्शन
IPL 2026 सीजन में सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। उन्होंने पूरे सीजन में महज 270 रन ही बनाए। उन्होंने इस दौरान दो अर्धशतक लगाए (राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ)।

कप्तानी का रिकॉर्ड शानदार

सूर्या की कप्तानी में भारत ने 52 T-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, जिसमें 42 जीत, 8 हार और 2 नो रिजल्ट रहे। उनका जीत प्रतिशत 80.76% रहा, जो बेहद प्रभावशाली है।

सूर्या का T-20 करियर

सूर्यकुमार यादव ने 113 T-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 3272 रन बनाए हैं। उनका औसत 36.35 और स्ट्राइक रेट 162.94 रहा है। उनके नाम 4 शतक और 25 अर्धशतक दर्ज हैं। बेस्ट स्कोर 117 रन है।

संबंधित सामग्री

वैभव सूर्यवंशी की कंगना ने की तारीफ, गांगुली ने कहा- 'वैभव को उनके हाल पर छोड़ देना चाहिए'

खेल

वैभव सूर्यवंशी की कंगना ने की तारीफ, गांगुली ने कहा- 'वैभव को उनके हाल पर छोड़ देना चाहिए'

15-year-old cricket prodigy Vaibhav Suryavanshi has been selected for Team India, receiving praise from Kangana Ranaut and caution from Sourav Ganguly.

सूर्यकुमार यादव ने MI से तोड़ा नाता? हटाए 100 से ज्यादा पोस्ट

खेल

सूर्यकुमार यादव ने MI से तोड़ा नाता? हटाए 100 से ज्यादा पोस्ट

सूर्यकुमार यादव को BCCI ने भारतीय T20I टीम की कप्तानी से हटा दिया और उनके मुंबई इंडियंस टीम से भी बाहर होने की खबरें हैं।

वैभव के साथ माता-पिता भी जाएंगे आयरलैंड और इंग्लैंड, BCCI का बड़ा फैसला!

खेल

वैभव के साथ माता-पिता भी जाएंगे आयरलैंड और इंग्लैंड, BCCI का बड़ा फैसला!

BCCI has included Vaibhav Suryavanshi, the youngest player in the Indian cricket team, allowing his parents to accompany him on tours.

भारतीय T-20 टीम की कमान सरपंच साहब को सौंपी, वैभव हुए टीम में शामिल

खेल

भारतीय T-20 टीम की कमान सरपंच साहब को सौंपी, वैभव हुए टीम में शामिल

In a major shake-up, Shreyas Iyer takes over as India''s T20 captain, while 15-year-old Vaibhav Sooryavanshi makes history as the youngest player in the squad.

K.S.Bharat ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास!

खेल

K.S.Bharat ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास!

After a brief but impactful international career, Indian wicketkeeper-batsman KS Bharat has announced his retirement from international cricket.