India-Afghanistan ODI Series

रोहित-हार्दिक का अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज खेलना कंफर्म

Rohit Sharma and Hardik Pandya have passed their fitness tests and are confirmed to play in the upcoming ODI series against Afghanistan starting June 13.

By : हेमा गुप्ता
 रोहित-हार्दिक का अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज खेलना कंफर्म

रोहित-हार्दिक का अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज खेलना कंफर्म

Afghanistan ODI Series Update: 13 जून से भारत और अफगानिस्तान के बीच शुरु होने वाली 3 वनडे मैचों की सीरीज रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या का खेलना कंफर्म हो गया है। 

एक मीडिया एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, हिटमैन और हार्दिक पंड्या ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। दोनों प्लेयर वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे।

IPL के दौरान हार्दिक- रोहित हुए थे इंजर्ड 

हाल हि में ही IPL 2026 का सीजन खत्म हुआ है, जिसका खिताब RCB टीम ने जीता। इस IPL मैच के दौरान रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझ रहे थे। इस वजह से वो कुछ मैचों से बाहर भी रहें। वहीं दूसरी ओर मुंबई टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या बैक स्पाज्म की वजह से परेशान रहे और वो भी कुछ IPL मैचों से बाहर थे।

रोहित- हर्दिक ने पास किया फिटनेस टेस्ट

दोनों दिग्गज प्लेयर ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। पहले दोनों को वनडे सीरीज के लिए सब्जेक्ट टू फिटनेस के आधार पर टीम में शामिल किया गया था। लेकिन अब BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) ने रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या को फिटनेस क्लियरेंस दे दी है।

किंग कोहली की जगह यशस्वी को जगह

अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले वनडे मैच से चोट की वजह से किंग कोहली बाहर हो चुके हैं। अब उनकी जगह टीम में यशस्वी जायसवाल को शामिल किया गया है।

BCCI चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने बताया था कि- 'कोहली की रिकवरी का सही समय अभी तय नहीं है। इंग्लैंड वनडे सीरीज तक वह फिट हो सकते हैं, लेकिन यह पक्का नहीं है। कोहली की जगह यशस्वी जायसवाल को अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है।' 

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे मैच का स्क्वायड

शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्‌डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, कुलदीप यादव और गुरनूर बरार।


 

संबंधित सामग्री

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने निर्वाण दिवस पर संतों को श्रद्धांजलि भी दी।

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान-वंदे मातरम पर फिर संग्राम, BJP विधायकों का धरना; सुक्खू बोले- ये ड्रामेबाज

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान-वंदे मातरम पर फिर संग्राम, BJP विधायकों का धरना; सुक्खू बोले- ये ड्रामेबाज

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और वंदे मातरम पर विवाद के कारण सत्ता और विपक्ष के बीच गतिरोध बना हुआ है। कार्यवाही सोमवार तक स्थगित।

चीनी महंगी होने पर गुड़, शहद, खजूर के विकल्प, जानें कौन बेहतर

चीनी महंगी होने पर गुड़, शहद, खजूर के विकल्प, जानें कौन बेहतर

चीनी की कीमत में वृद्धि के बाद गुड़, शहद, और खजूर जैसे विकल्पों की ओर लोगों का रुझान बढ़ा है, लेकिन इनका सेवन सीमित मात्रा में ही सही है।

विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की हार, नीदरलैंड ने 2-0 से हराया

विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की हार, नीदरलैंड ने 2-0 से हराया

भारतीय महिला हॉकी टीम को विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप के राउंड-2 में नीदरलैंड से 2-0 से हार मिली। अब सेमीफाइनल के लिए भारत को ऑस्ट्रेलिया से जीतना जरूरी।

मानसून का महातांडव: वाराणसी के 84 घाट डूबे, MP-UP में बाढ़ जैसे हालात; राजस्थान में 40° के करीब पारा

मानसून का महातांडव: वाराणसी के 84 घाट डूबे, MP-UP में बाढ़ जैसे हालात; राजस्थान में 40° के करीब पारा

उत्तर भारत में मानसून के कारण विभिन्न नदियों का जलस्तर बढ़ने से वाराणसी के 84 घाट डूबे, अन्य राज्यों में भी बाढ़ की स्थिति गंभीर।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026