RR VS SRH IPL 2026: IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 47 रन से हराया। यह मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने टॉस जीतकर गेदबाजी चुनी। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 243 रन का स्कोर खड़ा किया। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी SRH टीम ने 19.2 ओवर में 196 रन बनाकर सिमट गई। इसी के साथ हैदराबाद टीम फाइनल की रेस से बाहर हो सकी है।
वैभव की धुंआधार पारी
15 साल के वैभव ने IPL के एलिमिनेटर में हैदराबाद के खिलाफ 29 गेंदों में 12 छक्के और 5 चौके की मदद से 97 रन बनाकर शानदार पारी खेली। इसी के साथ वैभव ने इस सीजन में अब तक 680 रन पूरे कर लिए। इससे पहले ये रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम था। उन्होंने अब तक पांच बार 16 गेंद में फिफ्टी पूरी कर चुके है। उन्होंने अब तक इस सीजन में 65 छक्के ठोक चुके हैं।
1⃣0⃣0⃣% pure box office 🍿
— IndianPremierLeague (@IPL) May 27, 2026
Vaibhav Sooryavanshi is named the Player of the Match 🏅
Relive his knock ▶️ https://t.co/LvujhtkB58 #TATAIPL | #Eliminator | #TheFinalLeap | #SRHvRR pic.twitter.com/9rLfJrJQd5
RR की शानदार पारी
वैभव के अलावा ध्रुव जुरेल ने 21 गेंद में 5 चौके और 3 छक्के की मदद से फिफ्टी पूरी की। वहीं यशस्वी 29 रन और रियान पराग 26 रन , डोनोवान 12 रन बनाकर पावेलियन लौट गए। इसी के साथ धीरे- धीरे प्लेयर आउट हो गए। इसी के साथ टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 243 रन का स्कोर खड़ा किया।
When the speedometer reads Jofra Archer 🥵
— IndianPremierLeague (@IPL) May 27, 2026
🎥 Relive his fiery dismissal🔽#TATAIPL | #Eliminator | #TheFinalLeap | #SRHvRR pic.twitter.com/lDJPCa4PH1
SRH की ओर से ईशान मलिंगा, शिवांग कुमार और नीतीश रेड्डी को 1-1 विकेट मिला।
SRH 196 रन पर ही ढही
टारगेट का पीछा करने उतरी SRH टीम की ओर से अभिषेक बिना खाता खोले आउट हो गए। वहीं ट्रैविस हेड 17 रन, ईशान किशान 33 रन, स्मरण 1 रन, क्लासेन 18 रन बनाकर आउट हो गई। नितीश रेड्डी ने 20 गेंद में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 38 रन और शिवांग 27 रन बनाकर आउट हो गए। इसी के साथ टीम 19.2 ओवर 196 रन बनाकर सिमट गई। इसी के साथ टीम को हार का सामना करना पड़ा।
In the 𝘼𝙍𝘾her 🏹
— IndianPremierLeague (@IPL) May 27, 2026
Updates ▶️ https://t.co/OBIYYIuhbt #TATAIPL | #Eliminator | #TheFinalLeap | #SRHvRR pic.twitter.com/kbTsSgayj0
राजस्थान की ओर से आर्चर ने 4 ओवर में 58 रन देकर 3 विकेट चटकाएं। वहीं नांद्रे बर्गर, रवींद्र जडेजा और सुशांत मिश्रा ने 2-2 विकेट लिए, जबकि यश पुंजा को 1 विकेट मिला।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
राजस्थान रॉयल्स
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, बृजेश शर्मा।
इम्पैक्ट ऑप्शंस- सुशांत मिश्रा।
सनराइजर्स हैदराबाद
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल हिंगे।
इम्पैक्ट ऑप्शंस- सलिल अरोड़ा।