Norway Chess 2026: कार्लसन ने गुकेश को हराया, प्रज्ञानानंद दूसरे स्थान पर

नॉर्वे चेस 2026 अपडेट

Norway Chess 2026: कार्लसन ने गुकेश को हराया, प्रज्ञानानंद दूसरे स्थान पर

नॉर्वे चेस 2026 में मैग्नस कार्लसन ने गुकेश को हराकर उन्हें तीसरी हार दी। प्रज्ञानानंद ने टाईब्रेक में जीत हासिल की और दूसरे स्थान पर बने रहे।

norway chess 2026 कार्लसन ने गुकेश को हराया प्रज्ञानानंद दूसरे स्थान पर

Norway Chess 2026: कार्लसन ने गुकेश को हराया, प्रज्ञानानंद दूसरे स्थान पर |

Norway Chess 2026: नॉर्वे चेस टूर्नामेंट में भारतीय ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश को एक और झटका लगा है। दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने उन्हें हराकर गुकेश को लगातार तीसरी हार दी। इस हार के साथ गुकेश टूर्नामेंट की स्टैंडिंग में सबसे नीचे पहुंच गए हैं। 7 बार के नॉर्वे चेस चैंपियन कार्लसन ने काले मोहरों से खेलते हुए गुकेश को पराजित किया। 

मैच के बाद कार्लसन ने कहा कि गुकेश की ओपनिंग रणनीति देखकर उन्हें आश्चर्य हुआ। उन्होंने कहा, “भारतीय खिलाड़ी ने जरूरत से ज्यादा आक्रामक खेल दिखाया, जिसका मैंने पूरा फायदा उठाया।”

अंक तालिका में बदलाव

इस जीत के बाद कार्लसन 4.5 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि गुकेश 3.5 अंकों के साथ आखिरी पायदान पर खिसक गए हैं।

प्रज्ञानानंदा का शानदार प्रदर्शन

इस बीच आर. प्रज्ञानानंदा ने अपना दमखम बरकरार रखा। उन्होंने विन्सेंट कीमर के खिलाफ क्लासिकल मैच ड्रॉ होने के बाद आर्मगेडन टाईब्रेक में मात्र 17 चालों में जीत हासिल कर ली।  इस जीत के साथ प्रज्ञानानंदा 6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। 

फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा 8.5 अंकों के साथ टूर्नामेंट में टॉप पर काबिज हैं।

दिव्या को मिली हार 

महिला वर्ग में भारत की दिव्या देशमुख को पहली बार आर्मगेडन टाईब्रेक में हार का सामना करना पड़ा। डिफेंडिंग चैंपियन अन्ना मुजिचुक ने उन्हें हराया। दिव्या 5.5 अंकों के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं।  दूसरी ओर, कोनेरू हम्पी टूर्नामेंट में आखिरी स्थान पर बनी हुई हैं।

संबंधित सामग्री

कहीं बस पलटी, कहीं पहाड़ दरका; 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देश-विदेश

कहीं बस पलटी, कहीं पहाड़ दरका; 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मानसून की तेज बारिश के कारण भारत के कई राज्यों में जलभराव, बाढ़, और लैंडस्लाइड से हालात खराब हुए। मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल में भारी नुकसान।

सेंसेक्स 150 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी फिसला; बैंकिंग-IT शेयर दबाव में

फाइनेंस

सेंसेक्स 150 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी फिसला; बैंकिंग-IT शेयर दबाव में

भारतीय शेयर बाजार में 13 अगस्त को कमजोरी देखी गई। सेंसेक्स 150 अंक गिरा, निफ्टी 50 अंक से ज्यादा टूटा। बैंकिंग और IT शेयरों में दबाव।

ऑलिव, सरसों या रिफाइंड ऑयल? जानें किस तेल को कैसे करना चाहिए इस्तेमाल

लाइफ स्टाइल

ऑलिव, सरसों या रिफाइंड ऑयल? जानें किस तेल को कैसे करना चाहिए इस्तेमाल

भारत में खाना पकाने के लिए विविध प्रकार के तेलों का इस्तेमाल होता है, और उनके सही इस्तेमाल से स्वास्थ्य पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है।

स्वतंत्रता दिवस पर ऐसे बनाएं नेचुरल रंगों से तिरंगा व्यंजन, स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ख्याल

लाइफ स्टाइल

स्वतंत्रता दिवस पर ऐसे बनाएं नेचुरल रंगों से तिरंगा व्यंजन, स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ख्याल

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोग तिरंगे की प्रेरणा से व्यंजन बना रहे हैं, जिसमें कृत्रिम रंगों की जगह प्राकृतिक सामग्री का उपयोग हो रहा है।

मरीजों की जिंदगी बचाने वाली एंबुलेंस बनी ‘स्कूल वैन’! बच्चों को लेकर पहुंची स्कूल, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

राज्य

मरीजों की जिंदगी बचाने वाली एंबुलेंस बनी ‘स्कूल वैन’! बच्चों को लेकर पहुंची स्कूल, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

शहडोल में एंबुलेंस का इस्तेमाल स्कूली बच्चों को पहुंचाने के लिए किया गया, जिससे स्वास्थ्य विभाग और एंबुलेंस सेवा की व्यवस्था पर सवाल उठे हैं।