लियोनेल मेसी ने FIFA वर्ल्ड कप में अपने करियर की पहली हैट्रिक लगाई!

Messi's World Cup Hat-trick

लियोनेल मेसी ने FIFA वर्ल्ड कप में अपने करियर की पहली हैट्रिक लगाई!

Argentine superstar Lionel Messi scored his first World Cup hat-trick against Algeria, matching Miroslav Klose's record of 16 goals.

लियोनेल मेसी ने fifa वर्ल्ड कप में अपने करियर की पहली हैट्रिक लगाई

लियोनेल मेसी ने FIFA वर्ल्ड कप में अपने करियर की पहली हैट्रिक लगाई! |

Messis World Cup Hat trick: अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने बुधवार को फीफा वर्ल्ड कप में करियर की पहली हैट्रिक जड़ दी। यह मौजूदा टूर्नामेंट की भी पहली हैट्रिक है। 

खास बात यह कि मेसी ने ठीक उसी दिन यह उपलब्धि हासिल की, जब 17 जून 2006 को उन्होंने विश्व कप में अपना पहला मैच खेला था। 38 वर्षीय मेसी ने 17वें, 60वें और 76वें मिनट में गोल कर अर्जेंटीना को अल्जीरिया के खिलाफ 3-0 से शानदार जीत दिलाई। मेसी को 78वें मिनट में मैदान से बाहर कर दिया गया। मैच कैनसस सिटी के एरोहेड स्टेडियम में खेला गया।

मेसी ने क्लोज के रिकॉर्ड की बराबरी की

इस मैच से पहले मेसी के नाम विश्व कप में 13 गोल थे। जर्मनी के दिग्गज मिरोस्लाव क्लोज के 16 गोल के रिकॉर्ड से वे सिर्फ तीन गोल पीछे थे। हैट्रिक लगाते ही मेसी ने क्लोज की बराबरी कर ली। अब एक और गोल के साथ वे विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

बॉक्स के बाहर के किंग

मेसी अब विश्व कप करियर में बॉक्स के बाहर से 5 गोल कर चुके हैं। उन्होंने 1966 के ब्राजीलियाई स्टार रिवेलिनो की बराबरी कर ली है। एक और ऐसा गोल करने पर मेसी इस सूची में भी सबसे आगे हो जाएंगे।

200वां मैच, 200वां गोल और दोहरा कमाल

मेसी इस मैच में अर्जेंटीना के लिए अपना 200वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे थे। उन्होंने अल्जीरिया के खिलाफ शुरुआती गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। अर्जेंटीना के लिए यह उनका 120वां अंतरराष्ट्रीय गोल भी था।

वर्ल्ड कप में मेसी के अब 27 मैचों में 16 गोल हो गए हैं। वे 5 अलग-अलग विश्व कप में गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ क्रिस्टियानो रोनाल्डो कर चुके हैं।

युवा और उम्रदराज सब में आगे मैसी

मेसी अर्जेंटीना के लिए सबसे कम उम्र (18 साल) में विश्व कप गोल करने वाले खिलाड़ी थे। अब 38-39 साल की उम्र में गोल कर वे सबसे उम्रदराज स्कोरर भी बन गए।

इसके अलावा, मेसी लगातार छह विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले अर्जेंटीना खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने हर्नान क्रेस्पो और गुइलेर्मो स्टेबिले (5-5 मैच) को पीछे छोड़ दिया।

मैच का असर और आगे का कार्यक्रम

इस जीत के साथ अर्जेंटीना ग्रुप-जे की पॉइंट्स टेबल में टॉप स्थान पर पहुंच गई है।  

अर्जेंटीना का अगला मैच: 22 जून को ऑस्ट्रिया के खिलाफ  
अल्जीरिया का अगला मैच: जॉर्डन के खिलाफ

मेसी अब तक 11 अंतरराष्ट्रीय हैट्रिक लगा चुके हैं। अल्जीरिया की टीम, जो पांचवीं बार विश्व कप खेल रही है, अभी तक सिर्फ 13 गोल ही कर पाई है। इस मैच में अल्जीरिया का कोई भी शॉट टारगेट पर नहीं लगा।
 

संबंधित सामग्री

वैभव सूर्यवंशी बने सबसे यंगेस्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज, सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड टूटा

देश-विदेश

वैभव सूर्यवंशी बने सबसे यंगेस्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज, सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड टूटा

वैभव सूर्यवंशी ने तीसरे T20 मैच में जिम्बाब्वे को हराते हुए इतिहास रचा, सबसे कम उम्र में प्लेयर ऑफ द सीरीज बने।

बेटियों ने रचा इतिहास,  ईशा सिंह ने गोल्ड तो मनु भाकर ने ब्रॉन्ज़ मेडल किया अपने नाम

देश-विदेश

बेटियों ने रचा इतिहास, ईशा सिंह ने गोल्ड तो मनु भाकर ने ब्रॉन्ज़ मेडल किया अपने नाम

ईशा सिंह ने 25 m पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता, मनु भाकर ने ब्रॉन्ज़ मेडल हासिल किया। भारत को इस इवेंट में कुल 3 मेडल मिले।

NTA ने 47 अधिकारियों को किया बर्खास्त, जंतर मंतर प्रोटेस्ट करने वालों में क्रिमिनल भी शामिल, पुलिस ने की पहचान

देश-विदेश

NTA ने 47 अधिकारियों को किया बर्खास्त, जंतर मंतर प्रोटेस्ट करने वालों में क्रिमिनल भी शामिल, पुलिस ने की पहचान

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर पर हो रहे प्रोटेस्ट में फेस रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी का उपयोग कर 216 लोगों की पहचान की, जिनका पिछला क्रिमिनल रिकॉर्ड था।

श्रेयस को मिली पहली जीत, भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया, वैभव ने रचा इतिहास

देश-विदेश

श्रेयस को मिली पहली जीत, भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया, वैभव ने रचा इतिहास

भारत ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में जिम्बाब्वे को T20 मैच में हराकर 1-0 की बढ़त हासिल की। वैभव सूर्यवंशी ने सबसे कम उम्र में फिफ्टी लगाई।

कोयले की रफ्तार से बढ़ा MP का खजाना! सिंगरौली वन विभाग ने तोड़ा राजस्व रिकॉर्ड

राज्य

कोयले की रफ्तार से बढ़ा MP का खजाना! सिंगरौली वन विभाग ने तोड़ा राजस्व रिकॉर्ड

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में वन विभाग ने 595 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली करके नया रिकॉर्ड स्थापित किया।