Coco Gauff Defends French Open Title

French Open 2026: एक्सीडेंट के बाद भी कोको गॉफ ने दर्ज की शानदार जीत, सबालेंका ने जेसिका को हराया

American tennis star Coco Gauff faced an unusual day defending her French Open title, overcoming a car accident to secure a victory.

By : हेमा गुप्ता
French Open 2026: एक्सीडेंट के बाद भी कोको गॉफ ने दर्ज की शानदार जीत, सबालेंका ने जेसिका को हराया

French Open 2026: एक्सीडेंट के बाद भी कोको गॉफ ने दर्ज की शानदार जीत, सबालेंका ने जेसिका को हराया

French Open 2026: अमेरिकी टेनिस स्टार कोको गॉफ फ्रेंच ओपन के डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरीं और मंगलवार को एक अनोखे दिन का सामना किया। रोलां गैरों पहुंचने के दौरान उनकी कार एक पोल से टकरा गई, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, गॉफ को कोई चोट नहीं आई और वे टैक्सी से स्टेडियम पहुंचकर मैच खेलने उतरीं। इसी के साथ गॉफ ने अपने ही देश की टेलर टाउनसेंड को 6-4, 6-0 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। 

मैच के बाद गॉफ ने कहा कि- 'दिन घटनाओं से भरा रहा, जिससे मैच के दबाव से उनका ध्यान हट गया। गॉफ पिछले साल फाइनल में एरीना सबालेंका को हराकर खिताब जीत चुकी हैं।'

सबालेंका का धमाकेदार प्रदर्शन 

बेलारूसी खिलाड़ी एरीना सबालेंका ने पहले दौर में स्पेन की जेसिका बुजास मानेइरो को 6-4, 6-2 से हराया। कोर्ट फिलिप चैटरियर पर खेले गए इस मैच में सिर्फ 75 मिनट लगे। इस जीत के साथ सबालेंका ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 के बाद से विमेंस सिंगल्स में सबसे ज्यादा 30 ग्रैंड स्लैम मैच जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। पुरुष एकल में यानिक सिनर और कार्लोस अल्काराज (31-31) के बाद यह सबसे ज्यादा है। 

सबालेंका ने जीत के बाद कहा- “मैंने अपने नेट गेम में काफी सुधार किया है और अब इस अंदाज में खेलने का आनंद ले रही हूं।”

नाओमी ओसाका ने किया शानदार कमबैक

जापान की नाओमी ओसाका ने जर्मनी की लौरा सीजमंड को 6-3, 7-6 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। यह मुकाबला एक घंटे 55 मिनट तक चला। अब ओसाका का सामना क्रोएशिया की डोना वेकिक से होगा, जिन्होंने फ्रांस की एलीस टुबेलो को 6-3, 6-2 से हराया।

वॉल्टन का बड़ा उलटफेर

ऑस्ट्रेलिया के एडम वॉल्टन ने विश्व के टॉप खिलाड़ियों में शामिल दानिल मेदवेदेव को पांच सेटों के रोमांचक मुकाबले में 6-2, 1-6, 6-1, 1-6, 6-4 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। वॉल्टन विश्व रैंकिंग में 97वें स्थान पर हैं और उन्हें इस टूर्नामेंट में वाइल्ड कार्ड मिला था।

17 साल के कुआमे ने सिलिच को हराया

यूनान के स्टेफानोस सितसिपास अपने पहले दौर का मैच जीतकर दूसरे दौर में पहुंच गए। उनके विरोधी एलेक्जेंडर मुलर चोट के कारण मैच बीच में छोड़कर चले गए। दूसरी ओर, फ्रांस के 17 वर्षीय मोइज कुआमे ने अनुभवी क्रोएशियाई खिलाड़ी मारिन सिलिच को हराकर ग्रैंड स्लैम में शानदार शुरुआत की। 

ATP के अनुसार, वे 2008 या उसके बाद जन्मे पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने ग्रैंड स्लैम मुकाबले में जीत दर्ज की है।


 

संबंधित सामग्री

गोवा में एक्टर अश्विन मुशरान ने बाइक को मारी टक्कर ,भीड़ ने घेरा, जमकर हुआ हंगामा 

गोवा में एक्टर अश्विन मुशरान ने बाइक को मारी टक्कर ,भीड़ ने घेरा, जमकर हुआ हंगामा 

गोवा में अश्विन मुशरान की कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी, जिससे पिता-बेटे गंभीर रूप से घायल हुए। इसके बाद विवाद और बहस हुई।

नैनीताल में गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोग गंभीर रूप से घायल

नैनीताल में गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोग गंभीर रूप से घायल

नैनीताल में एक कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रेस्क्यू टीम ने घायलों को सुरक्षित निकाला।

उत्तराखंड: देवप्रयाग में बोलेरो खाई में गिरी, 5 की मौत, 1 घायल

उत्तराखंड: देवप्रयाग में बोलेरो खाई में गिरी, 5 की मौत, 1 घायल

उत्तराखंड के देवप्रयाग में बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, जिससे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई।

अल्काराज को बड़ा झटका! कलाई की चोट से सिनसिनाटी ओपन से बाहर, US ओपन पर भी संकट

अल्काराज को बड़ा झटका! कलाई की चोट से सिनसिनाटी ओपन से बाहर, US ओपन पर भी संकट

कार्लोस अल्काराज कलाई की चोट के कारण सिनसिनाटी ओपन 2026 से बाहर हो गए हैं, जिससे यूएस ओपन में उनके खेलने पर भी सवाल उठ गए हैं।

जैनिक सिनर ने दूसरी बार जीता विंबलडन का खिताब, युवराज, अभिषेक, वैभव और सैमसन पहुंचे

जैनिक सिनर ने दूसरी बार जीता विंबलडन का खिताब, युवराज, अभिषेक, वैभव और सैमसन पहुंचे

जैनिक सिनर ने विंबलडन 2026 में अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर दूसरी बार पुरुष एकल खिताब जीता और ओपन एरा में इतिहास रचा।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026