Sabalenka Wins at French Open

आर्यना सबलेंका ने फ्रेंच ओपन नाइट मैच में नाओमी ओसाका को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

Aryna Sabalenka defeated Osaka in straight sets at the French Open, advocating for more women's matches in night sessions.

By : हेमा गुप्ता
आर्यना सबलेंका ने फ्रेंच ओपन नाइट मैच में नाओमी ओसाका को  हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

आर्यना सबलेंका ने फ्रेंच ओपन नाइट मैच में नाओमी ओसाका को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

French Open Night Match: फ्रेंच ओपन (रोलां गैरो) के चौथे दौर में वर्ल्ड नंबर-1 आर्यना सबालेंका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए को सीधे सेटों में हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। पेरिस में खेले गए मुकाबले में टॉप सीड सबालेंका ने 1 घंटे 27 मिनट तक चले मैच में ओसाका को 7-5, 6-3 से मात दी।

पहले सेट में कांटे की टक्कर 

मुकाबले के पहले सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। ओसाका ने सबालेंका की सर्विस का बेहतरीन जवाब दिया और स्कोर 5-5 की बराबरी तक पहुंच गया। हालांकि निर्णायक क्षणों में सबालेंका ने ओसाका की सर्विस ब्रेक करते हुए पहला सेट 7-5 से अपने नाम कर लिया।

दूसरे सेट में सबालेंका का दबदबा

पहले सेट की बढ़त ने सबालेंका का आत्मविश्वास बढ़ाया। दूसरे सेट में उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और ओसाका पर लगातार दबाव बनाए रखा। जापानी खिलाड़ी ने वापसी की कोशिश की, लेकिन सबालेंका के मजबूत ग्राउंड स्ट्रोक्स के सामने टिक नहीं सकीं। बेलारूसी स्टार ने दूसरा सेट 6-3 से जीतकर मैच समाप्त कर दिया।

खिताब की मजबूत दावेदार बनीं सबालेंका

इस जीत के साथ सबालेंका ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है और अब वे टूर्नामेंट की सबसे मजबूत दावेदारों में एक मानी जा रही हैं। उनकी लगातार शानदार फॉर्म ने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों के लिए चुनौती बढ़ा दी है।

नाइट सेशन में महिला मैच को मिली खास पहचान

फ्रेंच ओपन में पिछले 3 वर्षों के बाद पहली बार किसी महिला मुकाबले को नाइट सेशन में आयोजित किया गया। इस मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक स्टेडियम पहुंचे, जिससे महिला टेनिस को लेकर दर्शकों का उत्साह साफ नजर आया। 

जीत के बाद सबालेंका का बयान 
 
कोर्ट इंटरव्यू में आर्यना सबालेंका ने नाइट सेशन में विमेंस मैच रखने के फैसले की तारीफ करते हुए कहा- 'मुझे लगता है कि यह बहुत अहम था कि उन्होंने आज हमारे मैच को नाइट सेशन में रखा। यह बिल्कुल सही फैसला था। इस मैच को देखने आए फैंस के उत्साह और इसे मिले अटेंशन (ध्यान) से आयोजकों को यह समझ आएगा कि भविष्य में उन्हें महिलाओं के मैचों को रात में कराने पर विचार करना चाहिए।'
 
ओसाका ने भी किया समर्थन

हार के बावजूद ओसाका ने भी महिला टेनिस को अधिक नाइट सेशन अवसर मिलने की बात कहते हैं, उनका कहना था कि- 'महिला टेनिस को प्राइम टाइम यानी नाइट सेशन में ज्यादा जगह मिलनी चाहिए।'

महिला टेनिस को और अवसर देने की मांग

टेनिस में आमतौर पर ग्रैंड स्लैम के नाइट सेशन में पुरुष मुकाबलों को प्राथमिकता दी जाती है, क्योंकि उन्हें अधिक लंबा और लोकप्रिय माना जाता है। हालांकि सबालेंका और ओसाका दोनों ने आयोजकों से भविष्य में महिला मैचों को भी नाइट सेशन में अधिक अवसर देने की अपील की है।
 

संबंधित सामग्री

अल्काराज-मेदवेदेव ने चौथे राउंड में बनाई जगह, सबालेंका के मैच में अजीब वजह से रुका खेल

अल्काराज-मेदवेदेव ने चौथे राउंड में बनाई जगह, सबालेंका के मैच में अजीब वजह से रुका खेल

US Open 2026 में कार्लोस अल्काराज, डेनियल मेदवेदेव, और एम्मा नवारो ने मेंस और विमेंस सिंगल्स में जीत दर्ज की।

Sabalenka का US Open में दबदबा बरकरार, लगातार 16वीं जीत; सिर्फ 53 मिनट में पहुंचीं तीसरे दौर में

Sabalenka का US Open में दबदबा बरकरार, लगातार 16वीं जीत; सिर्फ 53 मिनट में पहुंचीं तीसरे दौर में

US Open 2026 में आर्यना सबालेंका ने पोलिना यात्चेंको को 6-1, 6-1 से हराया। यह उनकी लगातार 16वीं जीत है और वह तीसरे दौर में पहुंच गईं।

US Open Mixed Doubles में बड़ा उलटफेर, जोकोविच-सबालेंका पहले राउंड में बाहर

US Open Mixed Doubles में बड़ा उलटफेर, जोकोविच-सबालेंका पहले राउंड में बाहर

यूएस ओपन मिक्स्ड डबल्स में जोकोविच-सबालेंका और सेरेना-अल्काराज जैसी जोड़ियां पहले राउंड और क्वार्टर फाइनल में हार गईं।

15 अगस्त से हॉकी वर्ल्ड कप की शुरुआत, 19 अगस्त को भारत Vs पाकिस्तान

15 अगस्त से हॉकी वर्ल्ड कप की शुरुआत, 19 अगस्त को भारत Vs पाकिस्तान

मेंस और विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में 16 टीमें भाग लेंगी, जिसमें भारतीय टीमें भी शामिल हैं। टूर्नामेंट का फॉर्मेट बदला गया है, क्वार्टर फाइनल हटाए गए हैं।

Advertisement

MP ADD शिक्षा के साथ कौशल भी..3 on 5 september