सबालेंका फ्रेंच ओपन से बाहर

फ्रेंच ओपन 2026 के क्वार्टर फाइनल में आर्यना सबालेंका बाहर

फ्रेंच ओपन 2026 में आर्यना सबालेंका को डायना श्नाइडर ने हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सबालेंका दबाव में गलतियां करते हुए मैच हार गईं।

By : हेमा गुप्ता
फ्रेंच ओपन 2026 के क्वार्टर फाइनल में आर्यना सबालेंका बाहर

फ्रेंच ओपन 2026 के क्वार्टर फाइनल में आर्यना सबालेंका बाहर

French Open 2026: फ्रेंच ओपन 2026 के क्वार्टर फाइनल में दुनिया की नंबर-1 टेनिस प्लेयर आर्यना सबालेंका बाहर हो गईं हैं। 3 जून बुधवार को पेरिस में खेले गए क्वार्टर फाइनल में  रूस की डायना श्नाइडर ने बेलारूस की स्टार को 3-6, 7-5, 6-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

श्नाइडर ने सबालेंका को हराया

सबालेंका दूसरे सेट में 4-1 से आगे चल रही थीं और मैच अपने पक्ष में करने से सिर्फ दो गेम दूर थीं। लेकिनइि श्नाइडर ने शानदार वापसी करते हुए सेट 7-5 से जीत लिया। तीसरे सेट में सबालेंका का खेल पूरी तरह बिखर गया और वे 6-0 से हार गईं।

गुस्से और निराशा का प्रदर्शन

तीसरे सेट के छठे गेम में 0-30 से पीछे चल रही सबालेंका गुस्से में अपनी जगह पर खड़ी रह गईं और जोर से चिल्लाईं। अंत में एक आसान शॉट नेट में मारकर उन्होंने मैच गंवा दिया। पिछले साल कोको गॉफ के खिलाफ फाइनल में भी सबालेंका इसी तरह दबाव में गलतियां कर हार गई थीं।

डायना श्नाइडर पहला बड़ा मुकाबला

22 वर्षीय डायना श्नाइडर ग्रैंड स्लैम के क्वार्टर फाइनल में पहली बार खेल रही थीं। उन्होंने दबाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी को बाहर कर दिया। अब सेमीफाइनल में उनका मुकाबला पोलैंड की माजा ख्वालिंस्का से होगा।

ख्वालिंस्का ने भी किया उलटफेर

माजा ख्वालिंस्का ने अपने शानदार रन को जारी रखते हुए 22वीं वरीयता प्राप्त रूस की अन्ना कालिंस्काया को 7-6, 6-3 से हराया। दोनों खिलाड़ियों के बीच सेमीफाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा।

एक दिन पहले सबालेंका ओसाका को दी थी मात

क्वार्टर फाइनल पहुंचने के लिए सबालेंका ने पूर्व विश्व नंबर-1 नाओमी ओसाका को 7-5, 6-3 से हराया था। लेकिन श्नाइडर के खिलाफ वे अपनी लय बनाए नहीं रख सकीं। 

सबालेंका का करियर रिकॉर्ड

28 वर्षीय सबालेंका महिला टेनिस की सबसे मजबूत खिलाड़ियों में शुमार हैं। उन्होंने अब तक 24 सिंगल्स खिताब जीते हैं, 506 मैच जीते और 203 हारे हैं। 11 सितंबर 2023 को वह पहली बार विश्व नंबर-1 बनी थीं। करियर में उन्होंने 4.92 करोड़ डॉलर से अधिक की प्राइज मनी कमाई है।
 

संबंधित सामग्री

अल्काराज-मेदवेदेव ने चौथे राउंड में बनाई जगह, सबालेंका के मैच में अजीब वजह से रुका खेल

अल्काराज-मेदवेदेव ने चौथे राउंड में बनाई जगह, सबालेंका के मैच में अजीब वजह से रुका खेल

US Open 2026 में कार्लोस अल्काराज, डेनियल मेदवेदेव, और एम्मा नवारो ने मेंस और विमेंस सिंगल्स में जीत दर्ज की।

Sabalenka का US Open में दबदबा बरकरार, लगातार 16वीं जीत; सिर्फ 53 मिनट में पहुंचीं तीसरे दौर में

Sabalenka का US Open में दबदबा बरकरार, लगातार 16वीं जीत; सिर्फ 53 मिनट में पहुंचीं तीसरे दौर में

US Open 2026 में आर्यना सबालेंका ने पोलिना यात्चेंको को 6-1, 6-1 से हराया। यह उनकी लगातार 16वीं जीत है और वह तीसरे दौर में पहुंच गईं।

US Open से बाहर हुए नोवाक जोकोविच, पहले राउंड में वर्ल्ड नंबर-49 से मिली हार

US Open से बाहर हुए नोवाक जोकोविच, पहले राउंड में वर्ल्ड नंबर-49 से मिली हार

सर्बियाई टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच US Open के पहले दौर में अर्जेंटीना के मारियानो नवोने से हार गए, जो उनकी दो दशक में पहली प्रमुख हार है।

US Open Mixed Doubles में बड़ा उलटफेर, जोकोविच-सबालेंका पहले राउंड में बाहर

US Open Mixed Doubles में बड़ा उलटफेर, जोकोविच-सबालेंका पहले राउंड में बाहर

यूएस ओपन मिक्स्ड डबल्स में जोकोविच-सबालेंका और सेरेना-अल्काराज जैसी जोड़ियां पहले राउंड और क्वार्टर फाइनल में हार गईं।

कानकुन टेनिस ओपन में भारत का जलवा, बालाजी-चंद्रशेखर ने जीता खिताब

कानकुन टेनिस ओपन में भारत का जलवा, बालाजी-चंद्रशेखर ने जीता खिताब

भारत के एन. श्रीराम बालाजी और अनिरुद्ध चंद्रशेखर ने मैक्सिको में कानकुन कंट्री टेनिस ओपन का डबल्स खिताब जीता।

Advertisement

MP ADD शिक्षा के साथ कौशल भी..3 on 5 september