SA vs PAK 2nd ODI 2025: फैसलाबाद के इकबाल स्टेडियम में खेले गए मैच में साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को 8 विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ 3 मैचों की सीरीज अब 1-1 से बराबरी पर पहुंच गई। तीसरा वनडे शनिवार को खेला जाएगा।
Read More: सट्टेबाजी से संपत्ति तक: रैना-धवन के नाम पर ED की बड़ी कार्रवाई
सलमान आगा ने किया संघर्ष…
पाकिस्तान के कप्तान शाहीन अफरीदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम 50 ओवर में 9 विकेट पर 269 रन ही बना सकी। सलमान आगा 106 गेंद में 69 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे। इसके अलावा साईम अयूब ने 53 और मोहम्मद नवाज ने 59 रन की पारी खेली। वहीं बाबर आजम 11 और मोहम्मद रिजवान 4 रन बनाकर आउट हुए।

कमजोर शुरुआत…
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की, लेकिन शुरुआत में ही मुश्किलों का सामना करना पड़ा। नांद्रे बर्गर की गेंद पर फखर जमान डी कॉक के हाथों कैच हो गए। इसके बाद बाबर आजम को कॉर्बिन बॉश ने LBW किया, हालांकि रिव्यू में वह बचे।
नवाज ने संभाला पाकिस्तान का मोर्चा…
सईम अय्यूब और सलमान आगा ने चौथे विकेट के लिए कुछ स्थिरता दी, लेकिन उनकी स्ट्राइक रेट धीमी रही। अय्यूब के आउट होने के बाद भी रन गति में तेजी नहीं आई। अंत में मोहम्मद नवाज ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए फॉर्च्यून और बॉश से छक्के लगाए और टीम को 250 के पार पहुंचाया।
दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी ने बनाई चुनौती…
दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 10 ओवर में 46 रन देकर 4 विकेट लिए। इसके अलावा न्काबा पीटर ने 8 ओवर में 55 रन देकर 3 विकेट और कॉर्बिन बोश ने 10 ओवर में 58 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
डिकॉक और डि जॉर्जी की दमदार साझेदारी…
270 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने क्विंटन डिकॉक की नाबाद शतकीय पारी के दम पर 40.1 ओवर में सिर्फ 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। डिकॉक ने 119 गेंद में 7 छक्के और 8 चौके लगाकर 123 रन बनाए। पहले विकेट के लिए प्रिटोरियस के साथ 81 और दूसरे विकेट के लिए टोनी डि ज़ॉर्जी के साथ 153 रन की साझेदारी की। कप्तान मैथ्यू ब्रिट्ज्के 17 रन बनाकर नाबाद रहे।
शाहीन की रणनीति और प्लेयर ऑफ द मैच…
पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने 8 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, लेकिन उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली। केवल मोहम्मद वसीम जूनियर और फहीम अशरफ ने विकेट हासिल किए। मैच का प्लेयर ऑफ द मैच क्विंटन डिकॉक रहे।

