Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • SA vs ENG ODI Series 2025: 27 साल का इंतजार खत्म, इंग्लैंड की धरती पर साउथ अफ्रीका ने रचा इतिहास…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

SA vs ENG ODI Series 2025: 27 साल का इंतजार खत्म, इंग्लैंड की धरती पर साउथ अफ्रीका ने रचा इतिहास…

Hema Gupta September 6, 2025

SA vs ENG ODI Series 2025: लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 5 रन से हराकर इतिहास रच दिया। तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त लेते हुए मेहमान टीम ने 27 साल बाद इंग्लैंड की धरती पर वनडे सीरीज अपने नाम की। आखिरी बार साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड में 1998 में सीरीज जीती थी।

Read More: US Open 2025: अल्काराज ने जोकोविच को हराया, फाइनल में सिनर से होगी टक्कर…

साउथ अफ्रीका का दमदार बल्लेबाजी प्रदर्शन…

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट पर 330 रन बनाए। टीम के लिए मैथ्यू ब्रीट्जके (85) और ट्रिस्टन स्टब्स (58) ने शानदार अर्धशतक जड़े। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 126 गेंदों पर 147 रन की साझेदारी हुई, जिसने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। इसके अलावा रयान रिकेल्टन ने 35, डेवाल्ड ब्रेविस ने 20 गेंदों पर 44 और कॉर्बिन बॉश ने नाबाद 32 रन का योगदान दिया।

ODI series sealed for South Africa at Lord’s 🙌#ENGvSA 📝https://t.co/KVxAR04GDf pic.twitter.com/mHe64QyGYk

— ICC (@ICC) September 5, 2025

ब्रीट्जके का रिकॉर्ड, लगातार पांचवीं फिफ्टी…

मैथ्यू ब्रीट्जके वनडे क्रिकेट में अपने पहले पांच मैचों में लगातार 50+ रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने। उनका यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी वनडे जीत में निर्णायक साबित हुआ।

इंग्लैंड के गेंदबाजों का प्रदर्शन….

इंग्लैंड की ओर से तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए। आदिल रशीद ने 2 विकेट चटकाए, जबकि जैकब बेथल को 1 सफलता मिली। इसके बावजूद इंग्लैंड साउथ अफ्रीका को बड़े स्कोर तक जाने से रोक नहीं पाया।

331 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने समय-समय पर विकेट झटककर दबाव बनाए रखा। इंग्लैंड की ओर से जो रूट (61), जोस बटलर (61) और जैकब बेथल (58) ने अर्धशतक लगाए। इसके अलावा विल जैक्स ने 39 और हैरी ब्रुक ने 33 रन जोड़े।

** 🚨 THE FALL OF ENGLAND 🚨**
Defeat stings deeper when numbers tell the real story…

Series Overview

South Africa defeat England 2–0 in the 3-match ODI series.
— Clinched with a narrow 5-run win at Lord’s, their first ODI series win in England since 1998.
_England have now… pic.twitter.com/yHDYvBHO1K

— Rana Ahmed (@RanaAhmad056) September 5, 2025

अंतिम ओवरों में मुकाबला रोमांचक हो गया, लेकिन इंग्लैंड 50 ओवरों में 9 विकेट पर 325 रन ही बना सका और 5 रन से हार गया।

साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों का कमाल…

नांद्रे बर्गर ने 3 विकेट लेकर इंग्लैंड की बल्लेबाजी को रोकने में अहम भूमिका निभाई। वहीं, केशव महाराज ने 2 विकेट लिए। लुंगी एनगिडी, कॉर्बिन बॉश और सेनुरन मुथुसामी ने भी 1-1 सफलता हासिल की।

Another loss for team England against South Africa

Match Overview & Result

•Final Score:
•South Africa: 330 / 8 (50 overs)
•England: 325 / 9 (50 overs)
•Result: South Africa won by 5 runs, securing the 3-match series 2–0

Match Context & Analysis

•This was South… pic.twitter.com/dsOS1WzXQS

— Shiv (@shiv5550yad) September 5, 2025

सीरीज में साउथ अफ्रीका की ऐतिहासिक जीत…

इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने तीन मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। यह इंग्लैंड की धरती पर उनकी 27 साल बाद पहली वनडे सीरीज जीत रही, जिसने टीम के आत्मविश्वास को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Madhya Pradesh: कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस: भोपाल में 19-20 सितंबर को होगी सीधी बातचीत और विजन पर मंथन
Next: ट्रम्प का यूटर्न: ‘भारत के साथ संबंध रीसेट करने को तैयार, मोदी हमेशा दोस्त रहेंगे’

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.