Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • SA vs AUS ODI Series 2025: वनडे सीरीज से ऑस्ट्रेलिया के 3 दिग्गज खिलाड़ी बाहर, जानिए किन प्लेयर्स को मिलेगा मौका….
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

SA vs AUS ODI Series 2025: वनडे सीरीज से ऑस्ट्रेलिया के 3 दिग्गज खिलाड़ी बाहर, जानिए किन प्लेयर्स को मिलेगा मौका….

Hema Gupta August 15, 2025

SA vs AUS ODI Series 2025: साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज से ऑस्ट्रेलिया के तीन खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हो गए हैं। ऑलराउंडर मिचेल ओवन दूसरे T-20 में बैटिंग के दौरान चोटिल हुए, जबकि लांस मोरिस और मैथ्यू शॉर्ट प्रैक्टिस में लगी चोट के कारण सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

Read More: Arjun Tendulkar Engagement: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने सानिया चंडोक से की सगाई, जानिए कौन है सानिया?

तीन खिलाड़ियों की जगह नए चेहरों को मौका…

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ओवन, मोरिस और शॉर्ट की जगह तीन नए खिलाड़ी आरोन हार्डी, कूपर कोनोली और मैथ्यू कुह्नेमन को टीम में शामिल किया गया है। वनडे सीरीज 19 अगस्त से शुरु होगी। वहीं, दोनों टीमों के बीच T-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 16 अगस्त को खेला जाएगा।

मिचेल ओवन को हेलमेट पर लगी गेंद…

दूसरे T-20 में बैटिंग के दौराव कगिसो रबाडा की गेंद मिचेल ओवन के बैट से लगकर हेलमेट से टकराई।फिजियो ने मैदान पर ही मिचेल का इलाज किया, लेकिन उन्होंने खेल जारी रखा। बाद में मेडिकल टीम ने उन्हें तीसरा टी-20 न खेलने और 12 दिन क्रिकेट से दूर रहने की सलाह दी। इस कारण वे अपना वनडे डेब्यू भी नहीं कर पाएंगे।

लांस मोरिस की पीठ में खिंचाव…

तेज गेंदबाज लांस मोरिस को प्रैक्टिस के दौरान पीठ में खिंचाव महसूस हुआ, जिसके चलते वे पर्थ लौट गए हैं। उनकी अगले महीने होने वाले इंडिया-ए के खिलाफ 4 दिवसीय अनऑफिशियल टेस्ट में भी खेलने की संभावना कम है।

मैथ्यू शॉर्ट की पुरानी चोट…

मैथ्यू शॉर्ट वेस्टइंडीज दौरे के दौरान लगी मांसपेशियों की खिंचाव वाली चोट से अभी तक उबर नहीं पाए हैं। इसी कारण वे T-20 और अब वनडे सीरीज से भी बाहर हो गए। चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान पैर में लगी चोट के बाद से वे लगातार इंजरी से जूझ रहे हैं।

टी-20 सीरीज 1-1 से बराबर…

साउथ अफ्रीका ने 12 अगस्त को दूसरा टी-20 53 रन से जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने 17 रन से जीता था। तीसरा टी-20 16 अगस्त को कैर्न्स में होगा, जहां 19 अगस्त को पहला वनडे भी खेला जाएगा। बाकी दो वनडे 22 और 24 अगस्त को मैकाय में होंगे।

ऑस्ट्रेलिया का अपडेटेड वनडे स्क्वॉड…

मिचेल मार्श (कप्तान), जैवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुह्नेमन, मार्नस लाबुशेन और एडम जम्पा।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: सिर्फ ₹3000 में टोल फ्री सफर: सरकार का नया FASTag पास, जानें कहां मिलेगा
Next: Trump Putin Alaska Summit: दो दिग्गज महाशक्तियां मिलेंगी आइस फोर्ट्रस में

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.