Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Sophie Devine ODI Retirement: न्यूजीलैंड की सोफी ने वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Sophie Devine ODI Retirement: न्यूजीलैंड की सोफी ने वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास!

Hema Gupta June 17, 2025

Sophie Devine ODI Retirement: न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान सोफी डिवाइन ने वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि – वह 2025 में भारत और श्रीलंका में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के बाद इस फॉर्मेट से विदा लेंगी। हालांकि, टी-20 इंटरनेशनल और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में उनका सफर जारी रहेगा।

Read More: TNPL Ashwin Controversy: अश्विन पर बॉल टैम्परिंग का आरोप!

 नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सूची जारी होने से पहले लिया सोफी ने सन्यास…

35 वर्षीय डिवाइन ने यह फैसला न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा महिला खिलाड़ियों की नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सूची जारी होने से एक दिन पहले लिया। वह अब इस सूची में शामिल नहीं होंगी। वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड टीम को नई वनडे कप्तान मिलेगी।

News | ODI captain Sophie Devine will retire from one day internationals at the conclusion of the 2025 ICC Women’s Cricket World Cup, and will therefore opt for a casual playing agreement for the 2025-26 season. Story | https://t.co/hpx54eBwqd 📰 pic.twitter.com/9TimJQKXNj

— WHITE FERNS (@WHITE_FERNS) June 16, 2025

19 साल का शानदार वनडे करियर…

डिवाइन ने 2006 में महज 17 साल की उम्र में वनडे करियर की शुरुआत की थी। 152 वनडे में उन्होंने 3,990 रन बनाए और 107 विकेट भी झटके। न्यूजीलैंड महिला वनडे क्रिकेट में वह रन बनाने वालों की सूची में चौथे स्थान पर हैं और शतक लगाने के मामले में सूजी बेट्स के बाद दूसरे स्थान पर (8 शतक) हैं।

आपको बता दें कि, पहले नंबर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी सुजी बेट्स जिन्होंने 171 मैच में 5896 रन बनाए। दूसरे नंबर पर एमी सैटरथवेट ने 145 मैच में 4639 रन बनाए। तीसरे नंबर पर डेबी हॉकली ने 118 मैच में 4064 रन बनाए। वहीं पांचवे नंबर पर हैडी मैरी टिफेन जिन्होंने 117 मैच में 2919 रन बनाए।

विकेटों के मामले में भी टॉप पर…

डिवाइन न्यूजीलैंड के लिए वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ियों में दूसरे स्थान पर हैं। उनके नाम 107 विकेट हैं, और वह ली ताहुहु (115 विकेट) के बाद आती हैं।

न्यूजीलैंड की महिला वनडे में सर्वाधिक विकेट लेने वाली टॉप-5 गेंदबाज –

खिलाड़ी – मैच – विकेट

ली ताहुहु – 97 – 115

सोफी डिवाइन – 152 – 107

अमेलिया केर – 77 – 99

अल्बर्ट वाटकिंस – 103 – 92

निकोला ब्राउन – 125 – 88

टी-20 और विदेशी लीगों में जारी रहेगा सफर…

डिवाइन का कहना है कि वह अब टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट और विभिन्न विदेशी फ्रेंचाइजी लीग्स पर फोकस करेंगी।

उन्होंने कहा –

“अब धीरे-धीरे पीछे हटने का यह सही समय है। न्यूजीलैंड क्रिकेट के समर्थन के लिए मैं आभारी हूं और वर्ल्ड कप तक टीम को अपना 100% दूंगी।”

लिज ग्रीन ने कहा- ’20 साल शानदार योगदान’

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट की हाई परफॉर्मेंस प्रमुख लिज ग्रीन ने कहा –

“सोफी डिवाइन ने लगभग दो दशक तक व्हाइट फर्न्स को अपना योगदान दिया। हम उनके इस फैसले का सम्मान करते हैं और खुश हैं कि वे टी-20 फॉर्मेट में हमारे साथ बनी रहेंगी।”

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: TNPL Ashwin Controversy: अश्विन पर बॉल टैम्परिंग का आरोप!
Next: Bharatpur: RPF जवानों की मानवीय मिसाल

Related Stories

जगन्नाथ मंदिर खजाना
  • Top Story
  • देश-विदेश

48 साल बाद खुलेगा जगन्नाथ मंदिर का खजाना, RBI की निगरानी में 25 मार्च से गिनती

Narendra Singh March 4, 2026
मार्केट
  • Top Story
  • फाइनेंस

होली पर ईरान-इजराइल वॉर ने बिगाड़ा बाजार का मूड,  झटके में 9 लाख करोड़ स्वाहा

Narendra Singh March 4, 2026
दुबई में अटैक
  • Top Story
  • देश-विदेश

Iran Israel war: दुबई में अमेरिकी एंबेसी पर हमला, तेहरान-बेरूत पर इजराइली बमबारी तेज

Narendra Singh March 4, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होली पर्व की दीं मंगलकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरेंद्र कुमार सखलेचा की जयंती पर विधानसभा परिसर में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा: वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा को तैयार हैं प्रदेश के युवा….
  • शेयर बाजाऱ – एक नज़र में
  • होली मनाने जा रहे बाइक सवार भाई-बहन को पिकअप ने रौंदा, युवक की मौत, बहन गंभीर
  • रतलाम पब्लिक स्कूल’ पर लगा प्रतिबंध:अब कोई भी भर्ती या प्रवेश परीक्षा नहीं होगी
  • CG पुलिस ने MP पुलिस पर किया एक्सटॉर्शन केस: की प्रभारी लाइन अटैच,जानें पूरा मामला
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.