Sonu Sood Help Rajpal: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर राजपाल यादव इन दिनों आर्थिक तंगी से परेशान चल रहे हैं। दरअसल उनका चेक बाउंस हो गया इस मामले में कुछ दिन पहले उन्होंने तिहाड़ जेल में खुद को सरेंडर किया था और सरेंडर करने से पहले वो काफी इमोशनल होते हुए कहा कि- ‘क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं हैं। कोई और रास्ता नहीं दिख रहा, यहां सब अकेले हैं, कोई दोस्त नहीं होता।’ इसके बाद अब जो रियल हिरो के नाम से मशहूर सोनू सूद उनकी मदद के लिए आगे आए हैं।
सोनू सूद ने राजपाल यादव की मदद के लिए बढ़ाया हाथ
सोनू सूद अकसर अपनी दरिया दिली के लिए चर्चाओं में रहते हैं। उन्हें लोग रियल हिरो मानते है। चाहे कोरोना काल का समय रहा हो या फिर किसी का इलाज की बात हो या किसी को आर्थिक मदद चाहिए वो समय – समय पर लोगों की मदद करते रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर उन्होंने जनता का दिल जीत लिया है। इस बार वो अपने को-एक्टर राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए है। उन्होंने उनकी मदद के लिए अपने एक्स पर भी पोस्ट किया और फिल्मी दुनिया के लोगों से उनका सपोर्ट करने की बात कही है।

एक्टर ने राजपाल यादव के लिए खास ट्वीट
एक्टर सोनू सूद ने अपने एक्स पर एक्टर राजपाल की तारीफ करते हुए लिखा कि- ‘राजपाल यादव एक टैलेंटेड एक्टर हैं जिन्होंने कई सालों तक हमारे इंडस्ट्री को यादगार भूमिकाएं दी हैं। कभी-कभी लाइफ अनफेयर हो जाती है, टैलेंट के कारण नहीं बल्कि समय के खराब होने की वजह से। वह मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे और मेरा मानना है कि यह हम सभी के लिए – प्रड्यूसर्स, डायरेक्टर्स और कुलीग के लिए एकजुट होने का समय है।’

उन्होंने आगे लिखा कि-
‘एक छोटी सी अमाउंट राशि, जिसे भविष्य के काम के बदले दिया जा सकता है, ये दान नहीं, बल्कि सम्मान है। जब हमारी ही इंडस्ट्री का कोई सदस्य कठिन दौर से गुजर रहा हो तो हमें उन्हें यह याद दिलाना चाहिए कि वह अकेला नहीं है। इसी तरह हम यह साबित करते हैं कि हम सिर्फ एक इंडस्ट्री से कहीं बढ़कर हैं।’
